28/12/2024
राष्ट्रोत्थान संबंधित सामान्य प्रश्नोत्तरी
प्रश्न-१
"राष्ट्रोत्थान क्या है ?
उत्तर- राष्ट्रोत्थान भारतवंशियों के एक समूह का नाम है जिसका उद्देश्य सनातन मूल्यों को बढ़ावा देना एवम सनातनी लोगों को सर्वांगीण सक्षम बनाने में सहायता प्रदान करना है ।
प्रश्न-२
यह किस प्रकार कार्य करता है ?
उत्तर-
हम सामूहिक शक्ति के सदुपयोग पर विश्वास करते हैं । विशेषज्ञों के समूह द्वारा छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है ।
उन्हें विभिन्न व्यवसायों की जानकारियां एवम उनमे प्रविष्टि हेतु सहयोग किया जाता है । सनातन मूल्यों के संवर्धन हेतु
गृहणी एवम बालकों को ज्ञानवर्धक लेख एवम जीवनोपयोगी पुस्तकें दी जाती हैं । कुल मिलाकर सनातनी लोगों की जीवन शैली को सहज बनाने में , कर्तव्यों के प्रति सजग बनाने में , भावी चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाने में सहयोग करते हैं ।
प्रश्न-३ इसमे राष्ट्रोत्थान का क्या लाभ है ?
सनातन सेवा ही हमारा लाभ ,
सनातनी लोगों को सामर्थ्यवान बनाना ही हमारा पारितोषिक ।
निस्संदेह इसके अतिरिक्त कोई लालच नहीं ।
प्रश्न-४ राष्ट्रोत्थान का सदस्य बनने के बाद मेरे क्या कर्तव्य होंगें ?
उत्तर- राष्ट्रोत्थान कोई विशिष्ट विचारधारा न होकर सनातनी मूल्यों को ही आधार मानकर चलने वाला समूह है । अतः
इसके सदस्य के वही कर्तव्य हैं जो किसी भी सनातनी के होने चाहिए
उदाहरणार्थ :
★ अपने पवित्र ग्रंथ जैसे गीता , रामायण , उपनिषद के महत्व , उपयोगिता को जनमानस में प्रसारित करना ।
★ प्रमुख सनातनी अनुभूतियों के चरित्र के विषय में युवाओं को बताना ।
★ अपने आस पास रहने वाले सनातनी परिवारों की प्रत्येक समस्या में संबल बनना ।
★ सनातनी परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की भांति समझना , उनका संरक्षण करना ।
प्रश्न-५ "राष्ट्रोत्थान, समूह के उद्देश्य क्या हैं , इसकी मंशा क्या है ?
उत्तर--
१. भारत में और विश्व में सभी राष्ट्रवादियों और सनातनी देवियों, महात्माओं और संगठनों को एक सूत्र में जोड़ना।
२. भारत के सामाजिक, आर्थिक, वैचारिक, शैक्षिक और आध्यात्मिक विकास हेतु कार्य करना
३. भारत के बच्चों और युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यक्रम चलाना।
४. सभी भारतवंशियों में राष्ट्र और सनातन के प्रति कर्तव्य बोध की जागृति
५. गुरुकुलों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना।