Sandesh Foundation संदेश फाउंडेशन

  • Home
  • India
  • Unnao
  • Sandesh Foundation संदेश फाउंडेशन

Sandesh Foundation संदेश फाउंडेशन � संदेश स्वास्थ्य एवं शिक्षा का

आज वार्ड नंबर 10, रविदास नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में संदेश फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत विद्यालय की माननीय ...
16/04/2026

आज वार्ड नंबर 10, रविदास नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में संदेश फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत विद्यालय की माननीय प्रधानाचार्या जी को “वंदे मातरम्” चार्ट भेंट किया गया।
यह पहल बच्चों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज को जागरूक और प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
संदेश फाउंडेशन का यह प्रयास निश्चित रूप से विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा।
🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳

राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर संदेश फाउंडेशन के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क...
13/01/2026

राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर संदेश फाउंडेशन के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के उदयीमान एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गंगाघाट की अध्यक्षा श्रीमती कौमुदी पांडे रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करता है। उन्होंने संदेश फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। 🙏
कार्यालय कौमुदी संदीप पांडेय
Sandeep Pandey
संदेश फाउंडेशन

20/12/2025

संदेश फाउंडेशन एवं ग्लोबल मोबाइल के तत्वावधान में राजधानी मार्ग स्थित ग्लोबल मोबाइल शॉप के बाहर जनसेवा के उद्देश्य से चाय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों, जरूरतमंदों एवं स्थानीय नागरिकों को चाय वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।
कार्यक्रम में श्री आशीष अग्रवाल, श्री आनंद सिंह, श्री कपिल मिश्रा, श्री रिंकू बाजपेयी, श्री अमन शुक्ला, श्री अमित सिंह तोमर, श्री तनय त्रिपाठी, श्री ओम तिवारी, श्री रंजीत यादव, श्री ऋषभ मिश्रा, श्री ऋषभ शर्मा, श्री शशांक सिंह सहित संदेश फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संदेश फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों का भरपूर सहयोग एवं सराहना प्राप्त हुई। 🙏
Sandeep Pandey
कार्यालय कौमुदी संदीप पांडेय

सभी सम्मानित समाचार पत्रों का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए संदेश फाउंडेशन को अपने समाचार...
29/11/2025

सभी सम्मानित समाचार पत्रों का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए संदेश फाउंडेशन को अपने समाचार पत्रों में स्थान दिया ।
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार । 🙏💐

Sandeep Pandey
कार्यालय कौमुदी संदीप पांडेय

संदेश फाउंडेशन लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर है । विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों की मदद का छोटा सा प्रयास क...
14/09/2025

संदेश फाउंडेशन लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर है । विपरीत परिस्थितियों में आम लोगों की मदद का छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है ।
संदेश फाउंडेशन के सभी सदस्य, सभी नाविक एवम गोताखोर बधाई के पात्र है जो लगातार लोगों की मदद के लिए क्षेत्र में मौजूद हैं । 🙏
#सन्देश_स्वस्थ्य_एवम_शिक्षा_का

संदेश फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग का क्रम लगातार जारी है । सभी सदस्य म...
13/09/2025

संदेश फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग का क्रम लगातार जारी है ।
सभी सदस्य मिल कर इस आपदा में लोगों की तकलीफों को कम करने का छोटा सा प्रयास कर रहे हैं । संदेश फाउंडेशन आगे भी यह कार्यक्रम ऐसे ही संचालित करती रहेगी । 🙏

संदेश फाउंडेशन के कंबल वितरण कार्यक्रम को अपने समाचार पत्रों में स्थान देने के लिए आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का हार...
04/01/2025

संदेश फाउंडेशन के कंबल वितरण कार्यक्रम को अपने समाचार पत्रों में स्थान देने के लिए आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार । 🙏💐
Sandeep Pandey
कार्यालय कौमुदी संदीप पांडेय
Sandesh Foundation संदेश फाउंडेशन
www.sandeshfoundation.org

"सेवा धर्मो परम धर्मः" जिसका अर्थ है "सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसका तात्पर्य यह है कि दूसरों की निःस्वार्थ भाव स...
24/09/2024

"सेवा धर्मो परम धर्मः" जिसका अर्थ है "सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।" इसका तात्पर्य यह है कि दूसरों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करना मानव जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य है।
वरिष्ठ समाजसेवी "आदरणीय उमा शंकर दीक्षित" दादा के सहयोग से Sandesh Foundation संदेश फाउंडेशन संस्था लगातार जरूरतमंदों तक लंच पैकेट व अन्य आवश्यक वस्तुएँ पहुंचाने का कार्य कर रही है| संस्था का उद्देश्य न केवल भूख मिटाना है, बल्कि समाज में समानता और सद्भावना को भी बढ़ावा देना है।🙏
Narendra Modi
MYogiAdityanath
Sandeep Pandey

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए हमारी टीम ने मिलकर लंच पैकेट वितरण का आयोजन किया। इस आपदा के समय में सैकड़ों ल...
23/09/2024

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए हमारी टीम ने मिलकर लंच पैकेट वितरण का आयोजन किया। इस आपदा के समय में सैकड़ों लोगों को भोजन की सख्त जरूरत थी, और हम सबने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भूखा न रहे। हमारे सभी साथियों ने मेहनत कर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाया। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ पेट भरना नहीं था, बल्कि इस कठिन समय में सभी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना भी है| हमारी टीम के समर्पण और स्थानीय समुदाय के समर्थन से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तरह की आपदाओं में मदद के लिए हम हमेशा तैयार हैं, और हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी स्थिति में एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करें।
आपके छोटे से सहयोग से बड़ी मदद हो सकती है।🙏
Narendra Modi
MYogiAdityanath
Sandeep Pandey

Address

32 DAK TAR COLONY
Unnao
209861

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandesh Foundation संदेश फाउंडेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sandesh Foundation संदेश फाउंडेशन:

Share