06/04/2026
शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए एक पावन पहल ✍️🏫
निःशुल्क आवासीय “हर हाथ में कलम पाठशाला” के शुभारंभ के पावन अवसर पर परम पूज्य व्यास जी महाराज के श्रीमुख से निकले सुंदर गीत —“हर हाथ में कलम, संकल्प हमारा है…”ने पूरे वातावरण को प्रेरणा और भक्ति से भर दिया।
यह पाठशाला उन बच्चों के लिए समर्पित है, जो संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यहाँ उनके रहने, खाने और उत्तम शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी बच्चा गरीबी के कारण अपने सपनों से दूर न हो।
आप सभी सज्जनों से विनम्र निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान करें एवं इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें।आपका छोटा सा योगदान किसी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है।
सहयोग हेतु बैंक विवरण:
PRAKASH PUNJ FOUNDATION
Account Number: 9334002100000462
IFSC Code: PUNB0933400
PUNJAB NATIONAL Bank
आइए मिलकर संकल्प लें —हर हाथ में कलम, हर जीवन में उजाला। 🙏