Gondwana Kingdom

  • Home
  • Gondwana Kingdom

Gondwana Kingdom Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gondwana Kingdom, .

The basic purpose of "Gondwana Kingdom" is to give a message of public awareness to the native people of India for the need of their historical, archaeological and theoretical developments.

11/06/2025

ये वही बेगा आदिवासी है जिन्हें राष्ट्रीय मानव का दर्जा प्राप्त है। मध्यप्रदेश में दो माह पहले उसी बेगा आदिवासी समूह से हिरण परते नामक व्यक्ति को पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी और नक्सली का झूठा ठप्पा लगा दिया था।

मैं स्वयं उस पीड़ित परिवार से मिला था। सभी को पता है कि उसको नक्सली का ABCD भी नहीं पता था। क्या हिरण परते का एनकाउंटर भी बैनामी सम्पति से जुड़ा कोई बड़ा राज तो नही ? यह भी जांच का विषय है ?

- बेगा आदिवासी कभी नक्सली के नाम से मारे जाते है।
- कुछ को पुलिस थानो के पेंडिंग पड़े केस को थोपने का सबसे सस्ते साधन के रूप में उपयोग किया जाता है और वो जेल में ही अपनी आधी जिन्दगी गुजार देता है।
- ⁠कुछ लापता हो जाते हैं, जिनकी गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज तक नही होती।

इसी तरह कई कारणों से बेगा आदिवासियों की जनसंख्या दिन-ब-दिन घटती जा रही है। आज भी ना शिक्षा, ना स्वास्थ्य सुविधा, ना घर, ना बिजली और ना पानी नसीब हो रहा है।

लेकिन वो कागजो में करोड़ों के मालिक बने बैठे हैं। क्या मध्यप्रदेश सरकार बेगा आदिवासियों की सुध लेगी ? क्या उन बेगा आदिवासी के चेहरे के पीछे शोषणकारी दबंग लोगो का सजा देगी? या धर्म की राजनीतिक चटनी ही चटा-चटाकर वोट लेते रहोगे ?

24/03/2025

मध्यप्रदेश में 9 मार्च 2025 को राष्ट्रीय मानव का दर्जा प्राप्त बेगा जनजाति के व्यक्ति की निर्मम हत्या करके नक्सली के धब्बे के साथ दफ़नाने के प्रकरण में कुछ पंक्तियाँ-

हज़ारो पक्षियों में मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा है,
हज़ारो पशुओ में बाघ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा है,
इसी तरह भारत देश में हज़ारो मानव समूह/जातियो में सिर्फ़ बेगा आदिवासी को राष्ट्रीय मानव का दर्जा है?
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
लेकिन दुर्भाग्य है कि वर्तमान सरकार राष्ट्रीय मानव का दर्जा प्राप्त जनजाति की कभी कोई खबर नहीं लेती, ना ही देश की मीडिया व आम जनता के बीच बेगा आदिवासी पर हो रहे हत्याचार को लेकर कोई चर्चा है!
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄
राष्ट्रीय पशु और राष्ट्रीय मानव में फ़र्क़ इतना है कि राष्ट्रीय पशु को सरक्षित करने के लिये लाखों मानव को विस्थापित करके हज़ारो एकड़ जंगल-ज़मीन में नेशनल पार्क बनाया जा रहा है,
और राष्ट्रीय मानव को तड़पा तड़पा के मारा जा रहा है और अंत में गोली मारकर नक्सली के धब्बे के साथ दफ़ना दिया जाता है, उसके पूरे परिवार व समुदाय को भी नक्सली के धब्बे के साथ जीवन भर गुटगुट कर जीना पड़ रहा है!
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
जहां बेगा आदिवासी हिरण सिह परते की हत्या की वो कान्हा नेशनल पार्क का क्षेत्र है, यहाँ राष्ट्रीय पशु बाघ,राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय मानव बेगा आदिवासी भी रहता है,
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄
इस सरकार के दृष्टिकोण में राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय मानव बेगा आदिवासी में बस फ़र्क़ इतना है कि राष्ट्रीय पशु बाघ की समय समय गणना हो जाती है और उसके स्वास्थ की भी जाँच हो जाती है,
लेकिन राष्ट्रीय मानव बेगा आदिवासी की ना जनगणना ना ही कोई खोज खबर लेती है सरकारे!
उनके खोज खबर तो ठीक है उसके विपरीत आज बेगा आदिवासीयो को विस्थापित, प्रताड़ित कर मारा जा रहा है, और अतिक्रमण व नक्सली का धब्बा दे दिया जाता है, ताकि कोई सामाजिक संगठन और ना ही मीडिया उसके न्याय की बात कर सके!
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
क्या देश की न्यायपालीका, मानवाधिकार आयोग व जनजाति आयोग की नज़र राष्ट्रीय मानव - बेगा आदिवासी की हत्या पर पड़ेगी?
क्या राष्ट्रीय मानव की हत्या की घटनाक्रम को राष्ट्रीय खबर में जगह मिलेगी?
🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gondwana Kingdom posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization?

Share