Vipra svasthya seva sangathn

Vipra svasthya seva sangathn For health related social activities

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026दानी स्कूल अमीनपारा, दक्षिणामूर्ति विद्यापीठ चंगोराभाठा Raipur
22/06/2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026
दानी स्कूल अमीनपारा, दक्षिणामूर्ति विद्यापीठ चंगोराभाठा Raipur

22/06/2026

विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन के योग शिविरों में
विद्यार्थियों को मिला योग, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश

रायपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा अमीनपारा स्थित शासकीय दानी विद्यालय एवं चंगोराभाठा स्थित दक्षिणामूर्ति विद्यापीठ में विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योगाभ्यास के साथ-साथ देशभक्ति, अनुशासन, शिष्टाचार और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष डॉ. सतीश दीवान द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर दक्षिणामूर्ति विद्यापीठ के प्राचार्य श्री अविनाश मिश्रा, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक ईश्वर वंदना की।

योग प्रशिक्षिका श्रीमती साधना उईके एवं उनकी गुढियारी स्थित टीम तथा डॉ. संध्या महाडिक (एनआईटी) ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. सतीश दीवान ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथिलेश रिछारिया, सायरा खान, अर्चना शर्मा, सीमा दीवान, शीतल दीवान एवं रितेश यादव का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर श्री अविनाश मिश्रा, श्री अमितेश दीवान एवं श्री अभिषेक दीवान ने विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ, संस्कारित और राष्ट्रहितकारी जीवन जीने का संकल्प लिया।

डॉ सतीश दीवान
प्रदेश अध्यक्ष
विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन छग

Address

Raipur

Telephone

7879586434

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipra svasthya seva sangathn posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vipra svasthya seva sangathn:

Shortcuts

Share