25/03/2026
राष्ट्रीय कला मंच, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित
“मायड़ – आपणी बोली, आपणो मान” कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुतियाँ…
इस गरिमामय आयोजन में विभिन्न स्थानों से आए विद्यार्थियों ने अपनी स्वलिखित कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया। उनकी रचनाओं में अपनी मिट्टी, भाषा और भावनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति देखने को मिली।
साथ ही राजस्थानी लोकगीतों की मधुर स्वर-लहरियों ने पूरे वातावरण को संस्कृति और परंपरा के रंगों से सराबोर कर दिया।
“मायड़” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान के प्रति सम्मान और गर्व को प्रकट करने का एक सशक्त प्रयास है।
#मायड़ #आपणीबोलीआपणोमान