Fateh Youth Club Basoli

Fateh Youth Club Basoli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Fateh Youth Club Basoli, Community Organization, Una.

श्री गुरु तेग बहादर जी दी 350 साला शहीदी शताब्दी संबंधी समागम  गुरद्वारा गुरु नानक दरबार बसोली दिनांक 25-नवम्बर-2025  दि...
22/11/2025

श्री गुरु तेग बहादर जी दी 350 साला शहीदी शताब्दी संबंधी समागम गुरद्वारा गुरु नानक दरबार बसोली दिनांक 25-नवम्बर-2025 दिन मंगलवार को कीर्तन कथा विचार—सुबह—-10:00 बजे से जथेदार भाई सुखजीत सिंह जी (संगरूर) राडा साहिब वालो द्वारा निहाल किया जाएगा ।

01/11/2025

वाहेगुरु जी का खालसा,
श्री वाहेगुरु जी की फतेह
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

इस पोस्ट के माध्यम से सभी जन साधारण को सूचित करने में अति प्रसन्नता हो रही है कि उस अकाल पुरख वाहेगुरु जी की अपार कृपा और गुरु प्यारी साध-संगत के सहयोग से श्री "गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक दरबार बसोली " के नए बने हुए दरबार हाल का "प्रकाश दिवस समारोह" 02 नवंबर 2025 दिन रविवार को मनाया जा रहा है l पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है :--

** सुबह 8.30 बजे : धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरुप का प्रकाश नए दरबार हाल में किया जाएगा..

** सुबह 9.30 बजे श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ की शुरुआत होगी...

** 11.30 बजे गुरुवाणी कीर्तन की शुरुआत होगी....

** दोपहर 1.00 बजे से गुरु का लंगर अटूट बरतेगा....

इसलिए आप सभी से हमारी बिनती है कि इस धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़ कर शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाएँ l

वाहेगुरु जी का खालसा, श्री वाहेगुरु जी की फतेह 🙏🙏🙏🙏🙏

निवेदन कर्ता :
गुरूद्वारा गुरु नानक दरबार कमेटी
गांव बसोली, जिला ऊना,
हिमाचल प्रदेश

फतेह यूथ क्लब द्वारा करवाए गए क्रिकेट टूर्नामेंट की कुछ यादगारी तस्वीरे
26/03/2025

फतेह यूथ क्लब द्वारा करवाए गए क्रिकेट टूर्नामेंट की कुछ यादगारी तस्वीरे

18/03/2025

क्लब द्वारा शनिवार को करवाए गए “ इंटर वार्ड फ्रैंडली ” क्रिकेट मैचों में भाग लेने वाली गाँव की टीमों और दी गई प्रोत्साहन राशि को लेकर एक पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया पर ग़लत जानकारी साँझा की जा रही है ।हमने पहली बार गाँव के बच्चों व युवायो को खेलों की तरफ़ रुझान बढ़ाने के लिए एक दिन का इंटर वार्ड क्रिकेट मैचों का आयोजन करवाया था । जिसमे सभी वार्डो से चार टीमों ने हिस्सा लिया था । इसके लिए क्लब के सदस्यों द्वारा ही कंट्रीब्यूशन की गई थी ।जिसमे क्लब की तरफ़ से जीतने वाली टीम को प्रोत्साहन राशि व ट्रॉफी सहित 4100 रुपये,दूसरे स्थान वाली टीम को 3100 रुपए दिए गए ।

गाँव में खेल प्रतियोगितायों की शुरुवात सबसे पहले हमारे क्लब द्वारा ही की गई थी । तकरीबन पिछले सात सालों से हम अलग अलग खेल प्रतियोगितायों को आयोजित करते आ रहें है ।कुछ एक शरारती तत्वों द्वारा अच्छे काम को सपोर्ट करने की वजाय हर जगह नेगिटिविटी फैलाना ही इनका काम रह गया है । अपनी सोच के हिसाब से बिना किसी जानकारी लिए कुछ भी फेसबुक पर लिख देना कहाँ की समझदारी है । इससे अच्छा होता अगर ख़ुद सोशल मीडिया से बाहर निकल कर धरातल पर युवायों व समाज के लिए कुछ अच्छा करके दिखाया होता ।

आज फतेह यूथ क्लब द्वारा गाँव के बच्चों व युवायों को नशों से दूर रखने व अपनी रुचि खेलों की तरफ़ बढ़ाने के मकसद से गांव मे...
15/03/2025

आज फतेह यूथ क्लब द्वारा गाँव के बच्चों व युवायों को नशों से दूर रखने व अपनी रुचि खेलों की तरफ़ बढ़ाने के मकसद से गांव में पहली बार “ इंटर वार्ड क्रिकेट टूर्नामेंट ” का आयोजन करवाया गया ।इस टूर्नामेंट में गाँव के युवायों ने भी काफ़ी उत्साह दिखाया और सभी वार्डो के बच्चों व युवायों नें बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिस्पर्धा दिखाई । जिसमे गाँव की चार टीमें बनाई गई वार्ड 1-2, वार्ड 3-6, वार्ड 4-5, ने इकट्ठी टीम बनाई और वार्ड 7 की टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया । जिसमे वार्ड 7 टीम विजेता और वार्ड 4-5 टीम उपविजेता रही ।

कल रविवार को क्लब द्वारा फुल पंचायती टूर्नामेंट करवाया जाएगा जिसमे बाहरी टीमें हिस्सा लेंगी | जिसमे दोपहर के लंगर का भी विशेष प्रबंध किया गया है ।टूर्नामेंट की समाप्ति पर सभी दो दिन की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा ।इस टूर्नामेंट में आप सभी सादर आमंत्रित है ।

11/03/2025
11/03/2025


This Sunday (16-March-2025)

  ❣️😍🎊📢Get set google pay your entry 👍Only first 16 teams 🎀👌🏻❣️
06/03/2025

❣️😍🎊📢
Get set google pay your entry 👍
Only first 16 teams 🎀👌🏻❣️

Address

Una

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fateh Youth Club Basoli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share