माधव सेवा न्यास

माधव सेवा न्यास Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from माधव सेवा न्यास, Non-Governmental Organization (NGO), भारत माता मंदिर, श्री महाकाल मैदान, Ujjain.

जलाकर स्वयं को किया मार्ग जगमगहमें प्रेरणा की डगर मिल गई है हमें वीर केशव मिले आप जब से नई साधना की डगर मिल गई है
06/09/2025

जलाकर स्वयं को किया मार्ग जगमग
हमें प्रेरणा की डगर मिल गई है
हमें वीर केशव मिले आप जब से
नई साधना की डगर मिल गई है

समस्त बंधू भगिनियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मंगल कामनाएं
04/09/2025

समस्त बंधू भगिनियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मंगल कामनाएं

21/08/2025
जनजातीय क्षेत्र के बंधु-भगिनियों को भी धर्म-संस्कार और तीर्थ परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से माधव सेवा न्यास द्वारा प्रत...
21/08/2025

जनजातीय क्षेत्र के बंधु-भगिनियों को भी धर्म-संस्कार और तीर्थ परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से माधव सेवा न्यास द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली उज्जैन तीर्थ दर्शन यात्रा इस वर्ष भी भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस यात्रा में सैलाना, बाजना और रावटी क्षेत्रों से आए कुल 110 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। न्यास के महाप्रबंधक विजय आँजना ने बताया कि तीर्थयात्रियों ने महाकालेश्वर भक्त निवास में रात्रि विश्राम किया और भारत माता मंदिर में भजन-कीर्तन का आनंद लिया। यात्रा का समापन एक विशेष कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें स्वामीनारायण मंदिर आश्रम के संस्थापक आनंद स्वामी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रावटी खंड संघचालक श्री भाण जी और मुख्य वक्ता प्रदीप जी पांडे रहे। अपने आशीर्वचन में आनंद स्वामी जी महाराज ने तीर्थ दर्शन की महत्ता को रेखांकित करते हुए माधव सेवा न्यास को "श्रवण कुमार के समान सेवा करने वाले पुत्र" की संज्ञा दी। वहीं मुख्य वक्ता प्रदीप पांडे ने न्यास द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए इस पहल की सराहना की और माधव सेवा न्यास के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर न्यास के न्यासी राजेश पाटीदार और रितेश सोनी ने सभी यात्रियों का शाल, श्रीफल एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन न्यास के महाप्रबंधक विजय आँजना ने किया।

16/08/2025

माधव सेवा न्यास परिवार से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़े ।
और इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए l

79वा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ खेल और सेवा का सम्मान हुआ।
16/08/2025

79वा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ खेल और सेवा का सम्मान हुआ।

माधव सेवा न्यास में स्वतंत्रता का महापर्व भावनाओं के उत्कर्ष के साथ मनाया गयाउज्जैन। स्वतंत्रता के 79वें अमृत पर्व पर मा...
16/08/2025

माधव सेवा न्यास में स्वतंत्रता का महापर्व भावनाओं के उत्कर्ष के साथ मनाया गया

उज्जैन। स्वतंत्रता के 79वें अमृत पर्व पर माधव सेवा न्यास, भारत माता मंदिर परिसर में देशभक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। प्रभात की प्रथम किरण के साथ ही प्रांगण में तिरंगा लहराया गया, और उसकी हर लहर के साथ हृदयों में उमंग, श्रद्धा और गर्व की तरंगें जाग उठीं। ध्वजारोहण का यह पावन क्षण न्यास के न्यासीगण, पदाधिकारीगण, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित बंधु-भगिनियों की भावभीनी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

सांस्कृतिक मंच से गूंजते देशभक्ति के गीतों और मनोहारी प्रस्तुतियों ने वातावरण को मानो राष्ट्रप्रेम के सुरभित पुष्पों से महका दिया। यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि समर्पण और सम्मान का पर्व बन गया।

माँ क्षिप्रा के तट पर दो दशकों से प्राणरक्षक बनकर खड़े पप्पू जी कहार एवं तेजाजी कहार को श्रद्धा-सम्मान के साथ मंच से अलंकृत किया गया। इन्होंने “माँ क्षिप्रा तैराक दल” के माध्यम से न केवल सैकड़ों लोगों को डूबने से बचाया, बल्कि सेवा और साहस का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

न्यास के मलखंभ एवं योग प्रशिक्षण केंद्र की स्वर्णिम बेटियाँ — सुश्री वीरा राठौर और सुश्री माही राठौर — जिन्होंने नेशनल गेम्स, उत्तराखंड एवं खेलो इंडिया, बिहार में स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश और नगर का गौरव बढ़ाया, को भी मंच से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में 5-5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

समापन में गूंजते राष्ट्रगीत और “भारत माता की जय” के उद्घोष ने मानो आकाश तक देशभक्ति का संदेश पहुँचा दिया। यह दिवस केवल एक स्मृति नहीं, बल्कि सेवा, साहस और संस्कार का जीवंत साक्ष्य बनकर उपस्थित जनमानस के हृदय में अमिट हो गया।

15/08/2025

आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं।
|| जय श्री कृष्ण ||

79 वा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l आपके जीवन में राष्ट्र प्रेम की चेतना निरंतर प्रवाहित रहे और हम सभी अखंड भा...
14/08/2025

79 वा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l आपके जीवन में राष्ट्र प्रेम की चेतना निरंतर प्रवाहित रहे और हम सभी अखंड भारत के प्रति संकल्पित रहे, इसके लिए मंगल कामनाएं l

अखंड भारत संकल्प दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं आपके  जीवन में राष्ट्र चेतना की भावना निरंतर प्रवाहित होती रहे, यह...
14/08/2025

अखंड भारत संकल्प दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं आपके जीवन में राष्ट्र चेतना की भावना निरंतर प्रवाहित होती रहे, यही मंगल कामना।

माधव सेवा न्यास एवं शंकरा आई सेंटर, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंगोरिया में नेत्र चिकित्...
13/08/2025

माधव सेवा न्यास एवं शंकरा आई सेंटर, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इंगोरिया में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 25 मरीजों का पंजीयन एवं परामर्श (OPD) किया गया। इस दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु 02 मरीजों का चयन किया गया, जिन्हें एक अटेंडर सहित आगे की शल्यक्रिया के लिए इंदौर भेजा गया। माधव सेवा न्यास द्वारा आयोजित यह नियमित शिविर ग्रामीण अंचलों में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Address

भारत माता मंदिर, श्री महाकाल मैदान
Ujjain
456010

Telephone

+918435303740

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when माधव सेवा न्यास posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to माधव सेवा न्यास:

Share