15/06/2026
102वीं मित्र संधि
मेरी मित्र मण्डली कार्यालय ऊधमपुर,( जे एंड के)
------------------------------------------------------------
'न्यूज़ अपडेट'
जून 14, 2026
(ऑनलाइन मोड)
मेरी मित्र मंडली की 102वीं 'मित्र-संधि' आज ऑनलाइन ज़ूम ऐप के माध्यम से दो सत्रों (कार्यकारिणी की बैठक और गोष्ठी) में संपन्न हुई, जिसमें नीरज शर्मा जी नियंत्रक की भूमिका में रहे।
◆ पहला सत्र-
पहला सत्र पंजीकृत सदस्यों की बैठक का रहा जिसमें मंडली द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली वार्षिक गतिवीधियां- BSMB, मंडलियां शृंखला, परिवारोत्सव और मुशायरा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम 'भोलियां शकलां मिठ्ठे बोल' (BSMB) प्रभारी श्री अरविंद ब्राह्मणु जी ने सभी को BSMB-06 के सेमी-फाइनलज़ की सफलता पर बधाई दी और इसपर आगे की रणनीति तय की। फाइनल के लिए सभी चयनित फाइनलिस्ट की वीडियोज़ अपलोडिंग की तिथि 30 जून सुनिश्चित की गई है।
अंत में, आगामी महीनों में मंडली की ओर से परिवारोत्सव, मंडलियां व मुशायरा आयोजित किए जाने पर सहमती बनी।
◆ दूसरा सत्र-
दूसरा सत्र गोष्ठी का रहा। जिसमें निम्नलिखित रचनाकारों ने अपनी-अपनी रचनाएं पढ़ीं, और उनपर विस्तार से चर्चा भी की गई।
गोष्ठी के कुल प्रतिभागी रहे—
सोहन बुद्ध, भीष्मबर धुड़ु, गोपाल प्रिंस, सुभाष डोगरा, अनीता पंगोत्रा, अरविंद ब्राह्मणु, पूर्ण दर्दी, कविता दत्त, यश बड़सली, शाम अग्निहोत्री, शिखा मगोत्रा, कपिल अनिरुद्ध, चमन बिरवा, विपन उपाध्याय, नीरज शर्मा और सुरजीत होश बड़सली।
गोष्ठी का संचालन श्री विपन उपाध्याय जी ने किया।
न्यूज़ डेस्क
मेरी मित्र मंडली, उधमपुर ।
#मित्रसंधि