Prayas Ek Nayi Disha Ngo

Prayas Ek Nayi Disha Ngo we work for disabled and weak people of society

13/05/2026

पंचायत सनसू के अंदर आदर्श ग्राम योजना के तहत 2023-2024 में लगभग चार लाख रुपए की लागत से बनाई गई Public Library को पंचायत के गरीब छात्रों के लिए खोला जाए।पवन देव सिंह ने विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इस Library का उपयोग गरीब छात्रों के लिए नहीं करना था तो इसे बनाया क्यों ?

नशे की लत सिर्फ हमें ही नहीं हमारे परिवार को भी बर्बाद कर देती है। इसलिए आओ प्रण लें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे...
08/05/2026

नशे की लत सिर्फ हमें ही नहीं हमारे परिवार को भी बर्बाद कर देती है। इसलिए आओ प्रण लें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे।

01/05/2026

मैं अपनी पंचायत सनसू के अंदर पानी की समस्या को हल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। जैसे ही मुझे पता चला कि lower kotli के पास नाले में बनाए गए J.J.M के pumping station में पानी की कमी हो गई है जिससे पंपिंग में परेशानी आ रही है मैंने तुरंत जल शक्ति विभाग के अधिकारीयों से कहकर J C B machine मंगाकर इस समस्या को हल करवाया। मैं धन्यवाद करता हूं जल शक्ति विभाग के A.E.MOHIT जी का और J.J.M.contractor M K.koul जी का जिनकी वजह से ये कार्य हो पाया।

पशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🚩प्रयास एक नई दिशा संस्था, की ओर से समस्त देशवासियों को,खासकर उधमपुर वासियों को हार्...
19/04/2026

पशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🚩
प्रयास एक नई दिशा संस्था, की ओर से समस्त देशवासियों को,
खासकर उधमपुर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।

जय श्री परशुराम 🚩🔥

#जयश्रीपरशुराम 🚩

16/04/2026

मैंने सोचा नशा मुक्त अभियान की शुरुआत हो गई,अब जम्मू कश्मीर नशा मुक्त हो जाएगा। लेकिन ये सिर्फ और सिर्फ पाखंड है और कुछ नहीं।

एक तरफ जम्मू कश्मीर में वाईन शाप पे वाईन शाप खुल‌ रही हैं और वहीं दुसरी तरफ नशा मुक्त भारत अभियान चल रहा है। जहां एक तरफ...
15/04/2026

एक तरफ जम्मू कश्मीर में वाईन शाप पे वाईन शाप खुल‌ रही हैं और वहीं दुसरी तरफ नशा मुक्त भारत अभियान चल रहा है। जहां एक तरफ लोगों के विरोध के बावजूद जबरदस्ती शराब की दुकानें खुलवाई जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत पदयात्रा निकलवाई जा रही हैं। राज्यपाल महोदय ये दोहरा चरित्र क्यों। अगर नशा मुक्त अभियान ही चलाना है तो फिर जम्मू कश्मीर में शराबबंदी का आदेश लागू किजिए नहीं तो ये पाखंड लोगों को मत दिखाइये।

जय श्रीराम सभी साथियों को। साथियो‌  उधमपुर के संगूर में रहने वाले एक गरीब परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए सहायता चाहि...
11/04/2026

जय श्रीराम सभी साथियों को। साथियो‌ उधमपुर के संगूर में रहने वाले एक गरीब परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए सहायता चाहिए।बिशन दास जो कि उधमपुर के संगूर के रहने वाले हैं इनकी बेटी की शादी 20 अप्रैल 2026 को है।हम खुद इनके हालात जानने इनके घर गए थे। इनके हालात बहुत ही दयनीय हैं ।बिशन दास और उनकी पत्नी दोनों बीमार हैंऔर उनके हालात ऐसे नहीं हैं कि ये अपनी बेटी की शादी कर पाएं इसलिए इन्होंने हमसे मदद के लिए संपर्क किया था। हमने इनकी राशन की लिस्ट आप सभी साथियों के साथ साझा कर दी है।आप सभी से हमारा अनुरोध है कि इस बेटी की सहायता के लिए आगे आएं। हमें उम्मीद है आप लोग इस बेटी को निराश नहीं करेंगे।पवन देव सिंह -9906068175

08/04/2026

क्या कसूर है इन बेजुबानों का! हम बहुत दम भरते हैं गौ रक्षा के! तो फिर उसी गौ मां की ये हालत क्यों ! कहां गए वो लोग जो गौ रक्षा का दम भरते हैं ! गौ मां सेवा की बड़ी बड़ी बातें करते हैं। ये तस्वीरें उधमपुर जिले में तस्करों से आजाद कराई गई गौ माता की हैं। ये वहां से तो आज़ाद हो गई मगर यहां आकर जिंदगी की जंग हार गई। यहां ना कोई गौ रक्षक दल और ना कोई गौ सेवक। इससे तो बेहतर ये है कि किसी गरीब को ये गाएं पालने के लिए दे दी जाएं।कम से कम इनकी ये हालत तो ना हो। मैं किसी पर ना तो लांछन लगा रहा हूं और ना ही किसी पर कोई आरोप लगा रहा हूं ! बस एक सीधा सा सवाल कर रहा हूं। क्या गौ माता सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा है ? जब भी गौ तस्करों से गौ माता को आजाद कराया जाता है उसके बाद उनकी सेवा करना क्या हमारा धर्म नहीं है? आखिर कहां गए आज वो लोग जो गौ रक्षा की बड़ी बड़ी बातें करते हैं? ये सवाल चुभेंगे जरूर ।मगर जवाब तो चाहिए।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आगामी पंचायत  चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में...
07/04/2026

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में 1April 2026 से नए वोटर कार्ड बनाने और साथ ही Addition और Deletion का कार्य चल रहा है।उसी के अंतर्गत आज पंचायत सनसू के मिडिल स्कूल मगैनी में संबंधित अधिकारियों के साथ मुझे भी शामिल होने का मौका मिला !सभी से मेरा आग्रह है कि जो भी 18 वर्ष की आयु के हो गए हैं वो अपना वोटर कार्ड बना सकते हैं। उसके लिए आपको अपना आधार कार्ड और एक फोटो साथ लाना है और अपनी पंचायत के मतदाता अधिकारी से संपर्क करना है।

कुछ दिन पहले मौंगरी तहसील की पंचायत कलसोत के वार्ड नं 5 सारकुंड जाली प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षिका का सोते समय का एक वि...
05/04/2026

कुछ दिन पहले मौंगरी तहसील की पंचायत कलसोत के वार्ड नं 5 सारकुंड जाली प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षिका का सोते समय का एक विडियो हमारे संज्ञान में आया था। जिसमें एक शिक्षिका स्कूल के समय सो रही है हमने इस मामले को मिडिया के माध्यम से उजागर किया था जिसके तुरंत बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और कहा कि अगर शिक्षिका दोषि पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आज मुझे मेरे हाई स्कूल के गुरु और मेरे अध्यापक श्री जीतेन्द्र सिंह जी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं जब हाई स्कूल सलम...
01/04/2026

आज मुझे मेरे हाई स्कूल के गुरु और मेरे अध्यापक श्री जीतेन्द्र सिंह जी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं जब हाई स्कूल सलमैड़ी में पढता था तब मैं इनका छात्र था। आज इनकी वजह से ही मैं यहां तक पहुंच पाया हूं। मैं अपने आपको हमेशा इनका ऋणी मानता हूं और यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान गुरु जी को अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।

Address

Udhampur
182121

Telephone

+19419955544

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prayas Ek Nayi Disha Ngo posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prayas Ek Nayi Disha Ngo:

Share