Olakhaan Trust - ओलखाण

Olakhaan Trust - ओलखाण "Olakhaan" meaning "Identity" in the dialect of nomads, captures a profound sense of self and cultural heritage.

Founded by social-political, cultural activist Paras Banjara, Olakhaan is dedicated to advancing rights and entitlements for DNT communities.

25/06/2026
सहाड़ा ब्लॉक के घूमन्तु, अर्द्ध घूमन्तु एवं विमुक्त समुदायों के नेतृत्वकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्नजब तक घूमन्त...
14/05/2026

सहाड़ा ब्लॉक के घूमन्तु, अर्द्ध घूमन्तु एवं विमुक्त समुदायों के नेतृत्वकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जब तक घूमन्तु समुदाय संगठित नहीं होगा, तब तक अधिकारों की आवाज़ मजबूत नहीं होगी — पारस बंजारा

14 मई, गंगापुर. ओलखाण ट्रस्ट द्वारा सहाड़ा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के घूमन्तु, अर्द्ध घूमन्तु एवं विमुक्त समुदायों के जागरूक नेतृत्वकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय के लोगों को उनके इतिहास, वर्तमान सामाजिक स्थिति, अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा संगठन निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराना था।

प्रशिक्षण के दौरान ओलखाण ट्रस्ट के निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता पारस बंजारा ने घूमन्तु समुदायों की पृष्ठभूमि, इतिहास और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि घूमन्तु एवं विमुक्त समुदाय आज भी मूलभूत सुविधाओं, पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता और संगठन के माध्यम से ही समुदाय अपने अधिकारों को मजबूती से प्राप्त कर सकता है।

सभी प्रतिभागियों ने बताया कि समुदाय की प्रमुख समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या आवास के पट्टों एवं शमशान घाट के लिए भूमि का अभाव हैं. साथ ही घूमन्तु समुदाय की बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुँच जैसी समस्याएँ शामिल हैं। उन्होंने इन मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विकास सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि समुदाय के लोग शिक्षा, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने योजनाओं तक पहुँच बनाने और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को भी सरल तरीके से समझाया।

प्रणवेन्द्र सिंह ने जन सूचना पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिक किस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से सरकारी सूचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने अधिकारों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सूचना तक पहुँच मजबूत होने से समुदाय अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक बन सकता है।

आदिवासी विकास मंच के धर्म चंद खैर ने घूमन्तु समुदायों के संगठन निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपनी समस्याओं और अधिकारों को प्रभावी तरीके से सरकार और प्रशासन के सामने रख सकता है। उन्होंने बताया कि संगठन बनने से समुदाय की सामूहिक ताकत बढ़ती है और सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम किया जा सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता सरत ने संगठन कैसे बनाया जाता है, उसका संचालन कैसे होता है तथा उसकी उपयोगिता क्या होती है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन समुदाय के लोगों को नेतृत्व, सहभागिता और अधिकारों की लड़ाई में नई दिशा देता है।

प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि सहाड़ा ब्लॉक के घूमन्तु समुदाय एक साझा संगठन का निर्माण करेंगे और संगठित होकर अपने हक़ और अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे। आज उन्होंने ब्लॉक स्तर पर एक संचालक मण्डल का गठन किया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शंकर लाल बंजारा, बिहारी लाल, प्रकाश, कमला बंजारा, गायत्री नायक, श्याम, लक्षमण गाड़िया लोहार, मदन कालबेलिया, भंवर बंजारा, ओलखाण ट्रस्ट के सुरेश कुमार, सुरेश बंजारा, मंजू नायक, दिनेश, मनु लाल सहित बड़ी संख्या में समुदाय के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Interested and committed candidates are requested to please apply.
10/03/2026

Interested and committed candidates are requested to please apply.

सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों मे घूमन्तु समुदाय के परिवारों को DNT जाति पहचान प्रमाण पत्र बनवाने मे सहयोग कर र...
20/01/2026

सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे शिविरों मे घूमन्तु समुदाय के परिवारों को DNT जाति पहचान प्रमाण पत्र बनवाने मे सहयोग कर रही ओलखाण टीम.

शुक्रिया
पारस बंजारा
ओलखाण

DNT youth training @ Rajasmand, Rajasthan by Olakhaan Trust - ओलखाण.
07/01/2026

DNT youth training @ Rajasmand, Rajasthan by Olakhaan Trust - ओलखाण.

Digital dialogue @ DoIT, Government of Rajasthan,  Jaipur.Shukriya Olakhaan
07/05/2025

Digital dialogue @ DoIT, Government of Rajasthan, Jaipur.

Shukriya
Olakhaan

आज राजसमंद में ओलखाण के साथी सुरजीत ने श्री मदन जी दिलावर, पंचायत राज मंत्री, राजस्थान सरकार को राज्य के घुमंतु समुदायों...
17/04/2025

आज राजसमंद में ओलखाण के साथी सुरजीत ने श्री मदन जी दिलावर, पंचायत राज मंत्री, राजस्थान सरकार को राज्य के घुमंतु समुदायों को पट्टा आवंटन अभियान पुनः शुरू प्रारंभ करना, बरसों से चारागाह भूमि पर निवासरत घुमंतुओं को पट्टा आवंटित करना एवं अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन प्रदान किया।

सादर!
पारस बंजारा
ओलखाण, उदयपुर
7742846353

17/04/2025

आज शासन सचिव, पंचायत राज विभाग, राजस्थान सरकार से मिलकर मांग की कि,
1. घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु एवं विमुक्त समुदायों के वंचित परिवारों को पट्टा आवंटित करने के लिए पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष पुनः पट्टा आवंटन अभियान चलाया जाए ।
2. चारागाह में बसे घुमंतु परिवारों को चारागाह नीति में संशोधन कर पट्टे आवंटन किए जाए।
3. घुमंतु समुदायों में जाति विसंगतियों को दूर करने के लिए एक समीक्षा कमेटी का गठन किया जाए। 4. घुमंतु बस्तियों में शमशान भूमि आवंटित की जाए ।
5. प्रत्येक घुमंतु परिवार को पट्टे का कानूनी अधिकार देने के लिए Rajasthan Homestead Act पारित किया जाए।

शुक्रिया
पारस बंजारा
ओलखाण, उदयपुर
7742846353

कुंभलगढ़ ब्लॉक के ओलखाण सेंटर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई । संविधान की प्रस्तावना का व...
14/04/2025

कुंभलगढ़ ब्लॉक के ओलखाण सेंटर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई । संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर न्याय समानता को जीवन में आत्मसात करने की शपथ ली ।
चेतन, झमकू एवं टीम को बधाई !

जय भीम - जय भारत ।
जय संविधान !!
न्याय समानता बंधुता हो आधार !
ऐसा रचेंगे हम संसार !!

Address

Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Olakhaan Trust - ओलखाण posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share