22/05/2026
📢 प्रेस विज्ञप्ति | आधिकारिक सूचना
दिनांक: 21 मई 2026
स्थान: उत्तर रेलवे ज़ोन, नई दिल्ली
नमस्कार साथियों 🚊
👉आज दिनांक 21 मई 2026 को उत्तर रेलवे ज़ोन, नई दिल्ली में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ (BRMGSS) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय श्री अरुण कुमार पासवान जी एवं राष्ट्रीय प्रभारी माननीय श्री मनोरंजन कुमार जी के निर्देशानुसार तथा उत्तर रेलवे ज़ोन अध्यक्ष माननीय श्री भूपेंद्र सिंह जी एवं उत्तर रेलवे ज़ोन सचिव सुश्री डिम्पल सिंह जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
👉बैठक में हाल ही में रेलवे बोर्ड द्वारा जारी श्रमिक हितों से संबंधित महत्वपूर्ण पत्र एवं Implementation एवं Contract Labour Compliance संबंधी महत्वपूर्ण आदेशों एवं दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश सभी रेलवे ज़ोन एवं मंडलों में Labour Codes के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने, Contract Labour एवं Goods Shed श्रमिकों का रिकॉर्ड तैयार करने, Appointment Letter, Wage Slip, EPF/UAN, ESIC एवं श्रमिक कल्याण सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बैठक के दौरान निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई—
👉 रेलवे इकाइयों में Labour Codes के प्रभावी अनुपालन संबंधी निर्देश
👉 Goods Shed एवं Contract Labour श्रमिकों का रिकॉर्ड एवं डेटा प्रबंधन
👉 श्रमिकों को Appointment Letter उपलब्ध कराने की प्रक्रिया
👉 Wage Slip एवं बैंक माध्यम से वेतन भुगतान व्यवस्था
👉 EPF/UAN एवं ESIC सुविधाओं के क्रियान्वयन की दिशा में पहल
👉 श्रमिक कल्याण एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने संबंधी निर्देश
👉 रेलवे यूनिट में Labour Compliance Monitoring हेतु नोडल ऑफिसर नियुक्त करने की प्रक्रिया
👉 श्रमिक शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ करने पर बल गुड्स शेड स्तर पर सत्यापित श्रमिकों की सूची तैयार करने संबंधी कार्यवाही
👉बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ज़ोन एवं मंडल स्तर पर General Manager (GM) एवं Divisional Railway Manager (DRM) महोदय से संपर्क स्थापित कर संगठन की ओर से आधिकारिक पत्र प्रस्तुत करें तथा रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों एवं Labour Codes के प्रावधानों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कराने हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित करें।
👉 सभी पदाधिकारियों को श्रमिकों का सत्यापित डेटा, e-Shram विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित रूप से तैयार रखने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी कार्यवाही को गति प्रदान की जा सके।
👉इस महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड प्रदेश, हरियाणा प्रदेश, पंजाब प्रदेश, राजस्थान प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर प्रदेश से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
👉बैठक सकारात्मक एवं संगठनात्मक वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी पदाधिकारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
✊ जय BRMGSS ✊
🙏आवाज दो हम एक है 🙏
#फेसबुक Bharatiya Railway Maalgodam Sirmik Sangh