22/03/2026
नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव इस वर्ष बेहद उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, संगीत, रंगारंग एक्ट और नाट्य मंचन के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मासूमियत, उत्साह और समर्पण साफ झलक रहा था, वहीं शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग भी हर प्रस्तुति में महसूस हुआ। पूरे आयोजन का माहौल खुशी से भरा रहा।
वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई।