The Mission Of Happiness Foundation

The Mission Of Happiness Foundation Sharing happiness

21/05/2025
*द मिशन ऑफ़ हैप्पीनेस फाउंडेशन की "दाना - पानी - घर" पहल के तहत चुग्गा पात्र ,पक्षी आवास घरौंदो, मिट्टी के पारिंडो का नि...
21/05/2025

*द मिशन ऑफ़ हैप्पीनेस फाउंडेशन की "दाना - पानी - घर" पहल के तहत चुग्गा पात्र ,पक्षी आवास घरौंदो, मिट्टी के पारिंडो का निशुल्क वितरण*

प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए पक्षियों की सेवार्थ दाना चुग्गा और आवास और पानी सेवा हेतु चुग्गा पात्र ,पक्षी आवास घरौंदो, मिट्टी के पारिंडो का टैलेंट एकेडमी विद्यालय और शहर अनेक स्थानों पर आम जन को पर्यावरण प्रेमी कृष्ण गोपाल गुर्जर ,पर्यावरणविद जैवविविधता विशेषज्ञ सत्यप्रकाश जी मेहरा और द मिशन ऑफ़ हैप्पीनेस फाउंडेशन के संस्थापक हितेश कुमावत के सानिध्य में निशुल्क वितरण किया गया
कुमावत ने बताया कि वितरण इस लिए किया ताकि घर की छत पर आकर पक्षी अपनी भूख और प्यास बुझा सकें। यह पहल पूर्णतः निःशुल्क और निःस्वार्थ है।मनुष्य को प्यास बुझाने के लिए बड़ी ही सहजता से ठंडा पानी उपलब्ध हो जाता है, लेकिन मूक पशु-पक्षियों के लिए यह इतना आसान नहीं है। तपती धूप में नन्हें पक्षी दिन भर प्यास से तड़पते हैं और यह प्यास हर गर्मी, हजारों पक्षियों की मौत का कारण बन जाती है। इन बेज़ुबानों के लिए उदयपुर की सामाजिक संस्था द मिशन ऑफ़ हैप्पीनेस ने इस वर्ष भी 'दाना-पानी - घर' पहल कर रही है।
इसकी थीम है "बेज़ुबान पक्षी हैं, तो क्या हुआ, प्यास उन्हें भी लगती है"। इस पहल के अंतर्गत मिट्टी के सकोरे और मिट्टी लकड़ी के घरोंडो का वितरण किया जा रहा है, ताकि घर की छत पर आकर पक्षी अपनी भूख और प्यास बुझा सकें। यह पहल पूर्णतः निःशुल्क और निःस्वार्थ है
"दाना-पानी- घर" पहल के बारे में बात करते हुए संस्था द मिशन ऑफ़ हैप्पीनेस फाउंडेशन के संस्थापक हितेश कुमावत ने कहा कि हमारा छोटा-सा प्रयास घरों के आस-पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनका जीवन बचा सकता है। जिस तरह से हमारे लिए गर्मियों में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जाती है, ठीक वैसे ही पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था की जाना चाहिए। पर्यावरणविद् जैवविविधता विशेषज्ञ सत्यप्रकाश मेहरा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
इस कार्य में पर्यावरण प्रेमी कृष्ण गोपाल गुर्जर, जैव विविधता विशेषज्ञ सत्यप्रकाश मेहरा, हितेश कुमावत ,राकेश कुमावत ,सीमा कुमावत निर्मला कुमावत , जितेंद्र गुर्जर का सहयोग रहा ।

News in newspapers about blood donation camp organised by The Mission of Happiness Foundation
10/03/2025

News in newspapers about blood donation camp organised by The Mission of Happiness Foundation

"गुड सेमेरिटन कानून"      एक भला ​​व्यक्ति कौन है?गुड सेमेरिटन वह व्यक्ति या दर्शक होता है जो सद्भावनापूर्वक, स्वेच्छा स...
27/02/2025

"गुड सेमेरिटन कानून"
एक भला ​​व्यक्ति कौन है?
गुड सेमेरिटन वह व्यक्ति या दर्शक होता है जो सद्भावनापूर्वक, स्वेच्छा से और किसी पुरस्कार या मुआवजे की अपेक्षा के बिना आपातकालीन चिकित्सा या गैर-चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है, दुर्घटना के स्थान पर सहायता करता है, ऐसे पीड़ित को निकटतम अस्पताल पहुंचाता है या सड़क दुर्घटना की स्थिति में पुलिस या चिकित्सा आपातकाल को सूचित करके पीड़ित की मदद करता है। गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करने और गुड सेमेरिटन की सुरक्षा से संबंधित विधायी प्रावधानों के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए, उन्हें अन्य नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य प्रशासन द्वारा उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाता है।
अच्छे लोगों के लिए पुरस्कार-
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने और उनकी जान बचाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाता है। अगर कोई मामूली रूप से घायल व्यक्ति किसी नेक व्यक्ति की मदद करता है तो उसे राज्य प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र दिया जाता है।

*थेलीसिमिया से पीड़ित बच्चों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन*द मिशन ऑफ हैप्पीनेस फॉउंडेशन और स्टर्लिंग अरावली  उदयपु...
27/02/2025

*थेलीसिमिया से पीड़ित बच्चों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन*
द मिशन ऑफ हैप्पीनेस फॉउंडेशन और स्टर्लिंग अरावली उदयपुर द्वारा थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चो की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हितेश कुमावत ने बताया कि एक यूनिट रक्त देने से दानवीर की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चे के घरवालों के चेहरे पर मुस्कान अवश्य लाई जा सकती है।
जिला अस्पताल में रोजाना ऐसे लोग आते हैं, जिसमें से किसी को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए रक्त की जरूरत होती है या फिर किसी को गर्भवती पत्नी के लिए। कोरोना काल के बाद से ब्लड बैंक में भी खून की कमी बनी हुई है। ऐसे में बच्चों के माता-पिता को लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए खून का इंतजाम करना इनके परिजन के लिए चुनौती है। ऐसे में रक्त के अभाव में किसी के जीवन की डोर न टूटे इसलिए द मिशन ऑफ हैप्पीनेस फाउंडेशन हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाना है।

डॉ महेंद्र श्रीमाली के मुताबिक, एक यूनिट रक्तदान से किसी की जान बच सकती है। इस मूलमंत्र को अपनाते हुए हर किसी को परोपकार के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वालों की पांच अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांचें मुफ्त में हो जाती हैं। इसमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, एचआईवी आदि शामिल हैं।

रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं।
- ये रक्त-प्रवाह को सामान्य बनाए रखता है।
- ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।
- हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
- इससे कैंसर होने का खतरा कम होता है।

जिला अस्पताल में हर माह आते हैं थैलेसीमिया पीड़ित 50 से 70 बच्चे
थैलेसीमिया एक आनुवांशिक रक्त रोग है। इसके बारे में बच्चे के जन्म के तीन माह बाद पता चलता है। इस रोग के कारण बच्चों में रक्त की कमी होने लगती है। समय पर खून न मिलने पर उसकी मृत्यु तक हो सकती हैं
हितेश कुमावत बताते हैं कि हर सामान्य व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कणों की उम्र करीब 120 दिन की होती है, लेकिन थैलेसीमिया पीड़ित में इनकी उम्र मात्र 20 दिन ही रह जाती है। इसका असर हीमोग्लोबिन पर पड़ता है। इससे बच्चा खून की कमी का शिकार हो जाता है, जिसे हर माह या फिर एक माह में दो बार तक खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। मगर, ब्लड बैंक में खून की कमी के चलते इस रोग से पीड़ित बच्चों को खून न मिलने से माता पिता परेशान होते हैं। ऐसे में ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता होने से थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चों को समय पर खून मुहैया कराकर उसकी जान बचाई जा सकती है। शिविर में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए 33 यूनिट रक्तदान किया गया
स्टर्लिंग अरावली के मानव संसाधन अधिकारी सोनू वर्मा द्वारा सर्वप्रथम रक्त दान कर शिविर की शुरुआत की गई। यह 33 यूनिट रक्त थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चो के उपचार में दिया जाएगा रक्तदान शिविर में दी मिशन ऑफ हैप्पीनेस फाउंडेशन के संस्थापक हितेश कुमावत , एच आर सोनू वर्मा , एच आर हेड मनीष जैन ,जनरल मैनेजर सुप्रियो डाली ,आर जी एम राजीव सरकार , चेल्सी ने सहयोग किया लोकमित्र ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया जिसमे डॉ महेंद्र श्रीमाली व टीम ने अपनी सेवाएं दी।

Address

Udaipur
313002

Telephone

+918619806530

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Mission Of Happiness Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share