National Medicos Organization Udaipur, Rajasthan

National Medicos Organization Udaipur, Rajasthan Vision is to create service oriented, nationalist doctors who respect Guru Shishya Parampara (teacher

युवा चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा के साथ राष्ट्र सेवा को बनाएं जीवन का ध्येय : NMOउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल म...
09/08/2026

युवा चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा के साथ राष्ट्र सेवा को बनाएं जीवन का ध्येय : NMO

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) द्वारा “युवा शक्ति – स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विद्यार्थियों एवं युवा चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. भगवती प्रसाद जी शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान, चिकित्सा, संस्कृति एवं मानव कल्याण की समृद्ध परंपरा वाला राष्ट्र रहा है। भारत की महान ऋषि-मुनि परंपरा और चिकित्सा ज्ञान ने सदैव सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना को आगे बढ़ाया है। उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम्” तथा “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना को चिकित्सकीय सेवा का आधार बताते हुए कहा कि चिकित्सकों का दायित्व केवल रोग का उपचार करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य एवं कल्याण की चिंता करना भी है। उन्होंने युवाओं से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में अपने ज्ञान, कौशल और सेवा भावना का उपयोग करने तथा अधिक से अधिक चिकित्सकों को NMO से जोड़कर स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. एम. एम. मंगल (एडवाइजर टू चेयरमैन), डॉ. यू. एस. परिहार (प्रिंसिपल, PMCH), डॉ. गिरीश वर्मा (HOD मेडिसिन), डॉ. गौरव भारद्वाज (प्रिंसिपल, PDCRC), डॉ. विवेक शर्मा (HOD प्रोस्थोडॉन्टिक्स), डॉ. नेहा मनन चड्ढा (प्रोफेसर, पीरियोडॉन्टिक्स), डॉ. शिव कौशिक (प्रोफेसर, ENT), डॉ. निलेश पाटीरा (प्रोफेसर, मेडिसिन) एवं डॉ. विजय चाहर (प्रोफेसर, एनेस्थीसिया) सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज का महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार वर्ग है। चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। युवा चिकित्सकों को चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। चिकित्सक अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

वक्ताओं ने सभी चिकित्सा विद्यार्थियों एवं युवा चिकित्सकों से NMO से जुड़कर स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।

कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज से NMO के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चिकित्सा विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए “स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, संस्कार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा।

08/08/2026
काकोरी क्रांति गाथा के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस पर सभ्यता अध्ययन केंद्र ने एक नाटक तैयार करवाया। प्रताप गौरव केंद्र...
07/08/2026

काकोरी क्रांति गाथा के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस पर सभ्यता अध्ययन केंद्र ने एक नाटक तैयार करवाया। प्रताप गौरव केंद्र, पश्चिम क्षेत्र संस्कृति केंद्र तथा सुकृत न्यास तथा RNT मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में विभाजन विभीषिका दिवस 14 अगस्त, आजादी की पूर्व संध्या को, RNT मेडिकलकॉलेज ke सभागार में नाटक का मंचन होने जा रहा है।

इस घटना को काकोरी ट्रेन एक्शन भी कहा जाता है, 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी में हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के क्रांतिकारियों द्वारा ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटने की एक ऐतिहासिक घटना थी।

इस घटना के मुख्य नायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, और राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रौशन सिंह थे। 9 अगस्त 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ जाने वाली 8-डाउन ट्रेन को काकोरी स्टेशन के पास रोका गया। उद्देश्य था ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटकर उस धन से हथियार खरीदना और देश की आजादी के लिए सशस्त्र क्रांति को आगे बढ़ाना था।

इस घटना के बाद अंग्रेजों ने लगभग 40 क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया और उन पर मुकदमा चलाया। 19 दिसंबर 1927 को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दे दी गई।

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO)-अंगदान दिवस पर 100 से अधिक चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने ली अंगदान की शपथअंगदा...
04/08/2026

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO)-
अंगदान दिवस पर 100 से अधिक चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने ली अंगदान की शपथ
अंगदान दिवस के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO), जो स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के संकल्प से जुड़ा संगठन है, के 100 से अधिक चिकित्सकों एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने अंगदान की शपथ लेकर समाज को एक प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने अंगदान के महत्व पर जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि हमारा सतत प्रयास समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है, ताकि "जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान" का संकल्प जन-जन तक पहुँचे और अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

*🌼 गुरु पूजन दिवस 🌼*  *"गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।*  *गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥...
02/08/2026

*🌼 गुरु पूजन दिवस 🌼*

*"गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।*
*गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥"*

*नेशनल मेडिकॉस आर्गेनाईजेशन (NMO), उदयपुर इकाई द्वारा आज 29 जुलाई 2026 को पावन गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरु पूजन दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न किया गया।*

इस अवसर पर संगठन के छात्र कार्यकर्ताओं ने अपने पूज्यनीय आदरणीय आचार्यों, प्राध्यापकों, चिकित्सकों एवं मार्गदर्शकों के चरणों में उपस्थित होकर उनका तिलक, रक्षा सूत्र एवं श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

यह गुरु पूजन कार्यक्रम निम्न स्थानों पर संपन्न हुआ—
🔸 *महाराणा भूपाल चिकित्सालय (MB Hospital) परिसर*
🔶 *सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल*
🔸 *जनाना एवं स्त्री रोग विभाग (Gynae Wards)*
🔸 *रक्ताधान इकाई (Blood Transfusion Unit)*
🔸 *आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज परिसर*

*गुरु-शिष्य परंपरा की सजीव झलक देखकर सभी आदरणीय शिक्षक अत्यंत प्रसन्न एवं भावविभोर हुए। उन्होंने छात्र कार्यकर्ताओं को स्नेहपूर्ण आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान की |*

*गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, अपितु जीवन को दिशा, संस्कार एवं उद्देश्य प्रदान करने वाले पथप्रदर्शक होते हैं।* उनके प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करना हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति का अमूल्य स्वरूप है।

*🙏 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏*

22/07/2026

सूचना
*RNT **शाखा का गुरु पूजन उत्सव*
**
👉 *दिनांक 25 जुलाई*
👉 *शनिवार*
👉 **समय :सायं 5:00बजे*
👉 *स्थान : बैडमिंटन कोर्ट*
👉 वेश: *मंगलवेश* या सामान्य* वेश*

हम *सभी कार्यकर्ताओं को इस उत्सव* में पधारणा है🙏

डूंगरपुर में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) की इकाई को सक्रिय करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 🚩नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइ...
17/07/2026

डूंगरपुर में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) की इकाई को सक्रिय करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 🚩

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) चित्तौड़ प्रांत के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आज डूंगरपुर में जिला प्रचारक आदरणीय अशोक जी भाई साहब के मार्गदर्शन में चिकित्सक कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ NMO मंत्र के साथ हुआ।

बैठक में डूंगरपुर जिले में NMO की इकाई के सशक्त गठन, संगठन के विस्तार, सेवा गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। उदयपुर महानगर से पधारे संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए NMO की कार्यपद्धति, उद्देश्यों तथा राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी अभ्यास वर्ग एवं NMOCON 2027 में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अलंकार गुप्ता (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डूंगरपुर), डॉ. प्रभाष भावसार (अतिरिक्त प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, डूंगरपुर), डॉ. विपिन मीणा (Additional CMHO) सहित मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्य, चिकित्सा विद्यार्थी, BCMO, CHC, PHC, राजकीय चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सा संस्थानों के अनेक चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं भावी कार्ययोजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में डूंगरपुर जिले में NMO की इकाई एवं कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया जाएगा, जिससे सेवा, संगठन, चिकित्सा शिक्षा एवं समाजहित के विविध आयामों में प्रभावी एवं संगठित कार्यों को नई गति मिल सके। सभी उपस्थित चिकित्सकों ने अधिकाधिक चिकित्सकों, चिकित्सा विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को NMO से जोड़ने तथा सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन कल्याण मंत्र एवं "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ हुआ।

सेवा • संस्कार • संगठन • समर्पण 🇮🇳🚩

🌿 प्रकृति की ओर एक सार्थक कदम 🌿सेवा भारती, उदयपुर द्वारा "प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र" का शुभारंभ दिनांक 16 जुलाई से किया ज...
15/07/2026

🌿 प्रकृति की ओर एक सार्थक कदम 🌿
सेवा भारती, उदयपुर द्वारा "प्राकृतिक आरोग्य केन्द्र" का शुभारंभ दिनांक 16 जुलाई से किया जा रहा है।
योग, प्राणायाम, आयुर्वेदिक अभ्यंग, शिरोधारा, मिट्टी लेप एवं अन्य प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन की ओर एक नई पहल।
आप सभी सपरिवार उद्घाटन समारोह एवं इस जनहितकारी प्रयास का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित हैं।
📅 दिनांक: 16 जुलाई
🕥 समय: प्रातः 10:30 बजे
📍 स्थान: हरिदास जी की मगरी, सुभाष चौराहा, उदयपुर
आइए, प्राकृतिक जीवनशैली अपनाएँ और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें। 🌱

🧘‍♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 🧘‍♀️आज RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सकों, विद्य...
22/06/2026

🧘‍♂️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 🧘‍♀️

आज RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। 🌿🙏

Address

UDAIPUR
Udaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Medicos Organization Udaipur, Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Medicos Organization Udaipur, Rajasthan:

Shortcuts

Share