Narayan Seva Sansthan

Narayan Seva Sansthan Narayan Seva Sansthan is a charitable organization established in 1985 headquartered in Udaipur, Rajasthan.
(2140)

It is renowned for its philanthropic services in various fields of treatments and rehabilitation of physically challenged people in India. Narayan Seva Sansthan offering free of cost treatment by birth disability of poor and specially challenged people.

पावन पुरुषोत्तम मास की दिव्य छटा में, नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा, भक्ति और सेवा का एक अ...
20/05/2026

पावन पुरुषोत्तम मास की दिव्य छटा में, नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा, भक्ति और सेवा का एक अलौकिक संगम बनने जा रही है। 🙏✨

पूज्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली श्रीकृष्ण भक्ति की अमृतधारा श्रद्धालुजनों को आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं धर्ममय जीवन की प्रेरणा प्रदान करेगी। 📖🌸

यह दिव्य आयोजन केवल कथा श्रवण तक सीमित नहीं, बल्कि मानव सेवा, करुणा और दिव्यांगजन सहायता के पवित्र संकल्प से जुड़ने का श्रेष्ठ अवसर भी है।

भागवत कथा का प्रत्येक क्षण भक्तिरस, भावनाओं और श्रीहरि कृपा से ओतप्रोत रहेगा, जहाँ श्रद्धालुजन भक्ति के सागर में डूबकर आत्मिक आनंद का अनुभव करेंगे।

आप सभी श्रद्धालुजन सपरिवार इस पुण्यमयी कथा से जुड़ें, श्रीमद् भागवत महापुराण का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा अपने जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और श्रीकृष्ण कृपा से आलोकित करें। 🌸🙏

आइए, सेवा, संस्कार और श्रीकृष्ण भक्ति के इस दिव्य महोत्सव में सहभागी बनें... पुण्य अर्जित करें… 🙏



[ Narayan Seva Sansthan, Jai Shri Krishna, Sanskar TV, Bhagwat Katha, Adhik Maas ]

20/05/2026

कान्हा प्यारा सा बच्चा है। मात्र 9 साल का है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। बचपन से चलने में असमर्थ है, क्योंकि पैर नहीं है। दोस्तों के साथ खेलने का मन करता है, लेकिन खेल नहीं सकता। एक दिन उसके माता-पिता उसे लेकर नारायण सेवा संस्थान में आए। जहां उसे नारायण लिंब लगाए गए हैं। अब कान्हा अपने पैरों पर खड़ा हो लेता है। आसानी से चल फिर लेता है और तैयार है एक नई जिंदगी जीने के लिए...



[ Child Success Story, Playing Cricket, Narayan limb, Narayan Seva Sansthan, After & before life, New legs, Get new limb, Donate for a Cause ]

आज नारायण सेवा संस्थान, सेवा महातीर्थ, बड़ी, उदयपुर के कौशल प्रशिक्षण केंद्र में 41वें बैच के प्रशिक्षुओं ने सिलाई का प्र...
18/05/2026

आज नारायण सेवा संस्थान, सेवा महातीर्थ, बड़ी, उदयपुर के कौशल प्रशिक्षण केंद्र में 41वें बैच के प्रशिक्षुओं ने सिलाई का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा किया। इस बैच में कुल 16 प्रशिक्षु थे, जिन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण से अपनी ट्रेनिंग पूरी की। इस खास अवसर पर संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

18/05/2026

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी उन नन्हे सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है, जो आर्थिक अभाव के कारण अक्सर अधूरे रह जाते हैं। यहाँ बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की ऐसी मजबूत नींव दी जाती है, जो उन्हें एक बेहतर और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर करती है।

यह एक ऐसा स्नेहमयी मंच है, जहाँ हर बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

आपका छोटा-सा योगदान किसी बच्चे के जीवन में आशा की नई किरण बन सकता है। कृपया, इस सेवा प्रकल्प से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का सहारा बनें .



[ Free Education, Digital Education, Artificial Intelligence, Best NGO, Digital Education Narayan Children Academy]

आज Narayan Seva Sansthan में "आत्मीय स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर देश के वि...
17/05/2026

आज Narayan Seva Sansthan में "आत्मीय स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे सम्माननीय दानी सज्जनों का संस्थान के संस्थापक परम पूज्य कैलाश जी 'मानव' द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल एवं पलक अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मानव सेवा के इस पुण्यदायी सेवा प्रकल्प में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों के प्रति संस्थान हृदय से कृतज्ञ है। आपका सहयोग असंख्य दिव्यांग एवं जरूरतमंद जिंदगियों में आशा और नई मुस्कान लेकर आ रहा है।



[ Narayan Seva Sansthan, charity event, social service, NGO India, Divyang support, humanitarian work, philanthropy, donor recognition ceremony, rehabilitation support, helping differently abled, inspirational event, Udaipur NGO, Rajasthan charity organization ]

आज नारायण सेवा संस्थान एवं श्री राधा कृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन (यूएसए) के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में "नारायण लिंब, कै...
17/05/2026

आज नारायण सेवा संस्थान एवं श्री राधा कृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन (यूएसए) के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में "नारायण लिंब, कैलिपर मेजरमेंट एवं डायग्नोसिस कैम्प" का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जय श्री बेन, कालिदास कोलंबकर एवं रमेश आशा पोद्दार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबीसा के साथ शिविर में आए दिव्यांगजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें स्नेह-आशीर्वाद प्रदान किया।



[ Narayan Seva Sansthan, Mumbai, artificial limb camp, caliper measurement camp, disability rehabilitation, 3D printed artificial limb, modular prosthetic limb, Divyang support, free limb distribution, NGO, healthcare ]

आज नारायण सेवा संस्थान तथा Shri Radha Krishna Charitable Foundation के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में नारायण लिंब, कैलि...
17/05/2026

आज नारायण सेवा संस्थान तथा Shri Radha Krishna Charitable Foundation के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई में नारायण लिंब, कैलिपर मेजरमेंट & डायग्नोसिस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा शिविर में महानगर तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भाग ले रहे हैं।

संस्थान की अनुभवी चिकित्सकीय टीम द्वारा शिविर में पधारे प्रत्येक दिव्यांग भाई-बहन और बच्चों को जापान एवं जर्मन तकनीक से निर्मित 3-डी प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशियल लिम्ब और कैलिपर प्रदान करने हेतु उनका नाप लिया जा रहा है, ताकि वे आर्टिफिशियल लिम्ब और कैलिपर का उपयोग करके अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।



[ Narayan Seva Sansthan, Mumbai, artificial limb camp, caliper measurement camp, disability rehabilitation, 3D printed artificial limb, modular prosthetic limb, Divyang support, free limb distribution, NGO, healthcare ]

पुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा: अध्याय 1 से अध्याय 10 तकhttps://www.narayanseva.org/hi/purshottam-maas-mahatmay-katha-1-to-...
17/05/2026

पुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा: अध्याय 1 से अध्याय 10 तक

https://www.narayanseva.org/hi/purshottam-maas-mahatmay-katha-1-to-10/



[ Purushottam Mas, Adhik Maas 2026, Lord Vishnu worship, Sanatan Dharma, religious significance of Adhik Maas, Purushottam month importance, Hindu rituals, Narayan Seva Sansthan ]

पुरुषोत्तम मास महात्म्य कथा के अध्याय 1 से 10 तक का विस्तृत सार पढ़ें। जानें अधिक मास से पुरुषोत्तम मास बनने की दिव्.....

पुरुषोत्तम मास, जिसे अधिक मास भी कहा जाता है, सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र, दुर्लभ और पुण्यदायी मास है। शास्त्रों के अनु...
17/05/2026

पुरुषोत्तम मास, जिसे अधिक मास भी कहा जाता है, सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र, दुर्लभ और पुण्यदायी मास है। शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य और चंद्र मास की गणना में अंतर उत्पन्न हुआ, तब संतुलन हेतु एक अतिरिक्त मास प्रकट हुआ। प्रारंभ में उपेक्षित होने के कारण इसे 'मलमास' कहा गया, लेकिन भगवान श्रीहरि विष्णु ने इसे अपना स्वरूप और नाम प्रदान कर 'पुरुषोत्तम मास' के रूप में सर्वोच्च स्थान दिया। तभी से यह मास भगवान विष्णु को समर्पित होकर भक्ति, सेवा और साधना का श्रेष्ठ काल माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषोत्तम मास में जप-तप, कथा श्रवण, भजन-कीर्तन, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सेवा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का संचार होता है।

इस पुण्यमयी मास के शुभ कालखंड में भगवान श्रीहरि की भक्ति और मानव सेवा के इस दिव्य पर्व से जुड़कर अपने जीवन को पुण्य और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित करें।



[ Purushottam Mas, Adhik Maas 2026, Lord Vishnu worship, Sanatan Dharma, religious significance of Adhik Maas, Purushottam month importance, Hindu rituals, Narayan Seva Sansthan ]

16/05/2026

पावन वैशाख मास अब अपने समापन की ओर अग्रसर है। यह दिव्य समय भक्ति, सेवा, दान और सत्कर्मों के माध्यम से आत्मिक शांति एवं पुण्य अर्जित करने का विशेष अवसर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पुण्यकाल में जरूरतमंदों की सहायता, अन्नदान एवं निःस्वार्थ सेवा करने से जीवन में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इसी आध्यात्मिक भाव के साथ नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'अपनों से अपनी बात' विशेष आध्यात्मिक संवाद कार्यक्रम का आज समापन दिवस है। इस विशेष अवसर पर 'सेवक' प्रशांत भैया अपने प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से सेवा, मानवता, संस्कार और धर्म के महत्व को सरल एवं भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

आप सभी श्रद्धालुओं एवं सेवा भाव रखने वाले साथियों से विनम्र निवेदन है कि इस अंतिम दिवस के लाइव प्रसारण से अवश्य जुड़ें, सत्संग का पुण्य लाभ प्राप्त करें और सेवा, दान एवं परोपकार की प्रेरणा के साथ अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा, सुख और शांति से आलोकित करें।

Address

483, Seva Dham, Seva Nagar Hiran Magri Sector 4
Udaipur
313002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narayan Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Narayan Seva Sansthan:

Share