27/07/2026
🌿 रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय का मानसून पिकनिक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌿
हरियाली, अपनापन और यादगार लम्हें! 🌿✨
हरियाली से भरपूर मानसून के सुहावने मौसम में रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय द्वारा क्लब सदस्य के निजी फार्महाउस पर मानसून पिकनिक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रकृति की गोद में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात सदस्यों ने मनोरंजक खेलों, स्वादिष्ट व्यंजनों और आपसी संवाद का आनंद लिया। हंसी-खुशी और अपनत्व से भरपूर इस आयोजन ने क्लब के सदस्यों के बीच मित्रता, एकता और रोटरी परिवार की भावना को और अधिक मजबूत किया।
इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रो.सीए राजेन्द्र अग्रवाल ,क्लब सचिव रो.अनिका भसीन ,क्लब संरक्षक रो.भानुप्रताप धायभाई,क्लब कोषाधक्ष रो.हेमन्त धायभाई, रो.तारिका भानुप्रताप धायभाई,रो.डाऋचा पुरोहित, रो.डा.विजय पुरोहित, रो.पूनम अग्रवाल , रो.सुरभी खत्री, रो.रुखसाना साबुनबाला, रो.अब्बास साबुन बाला, रो.राजेश शर्मा, रो.मनीष बैंजामिंन, रो.आसिफ हितावाला के साथ क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब का मानना है कि "जहाँ हरियाली है, वहीं खुशहाली है।" इसी सोच के साथ रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं समाजहित के ऐसे सेवा कार्यों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।
🌱 "एक पेड़ आज, सुरक्षित कल का आगाज़।"