Saral Society

Saral Society Saral Society and its Prime Project Saral Blood Bank

Under the aegis of Smt Sarla Singhvi Charitable Society, Saral Blood Bank, The first stand alone unique and exemplary blood bank in Southern Rajasthan having all facilities to cater the timely need of safe and healthy Whole Blood and components started in 2008 to cherish the loving memories of Late Smt Sarla Singhvi. Saral Blood Bank function in centrally air conditioned premise in sterile envir

onment with all infrastructural facilities and amenities laid by Govt of India.This project has been financially assisted by LCIF (Lions Clubs International).

सरल ब्लड सेंटर द्वारा 77व गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष एव सरल परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्...
26/01/2026

सरल ब्लड सेंटर द्वारा 77व गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष एव सरल परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में संयम सिंघवी द्वारा विभिन्न रक्तदाता संस्था के प्रतिनिधिगण, कई स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण, संस्था परिवार सहित उपस्थित सभी अतिथियों मित्रबंधुओं और शुभचिंतकों का स्वागत किया। सिंघवी ने इसके साथ ही ब्लड सेंटर सेवाओं से हाल ही जुड़े ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ नरेंद्र मोगरा एव मेडिकल ऑफिसर डॉ आर एस त्रिपाठी का सभा में विशेष रूप से अभिवादन किया।
तत्पश्चात डॉ संजय शर्मा ने संस्था के नाम अनुरूप “सरल” शब्द की सेवारूप से सुंदर व्याख्या की। प्रख्यात कवि प्रकाश नागौरी ने राष्ट्रप्रेम पर रचना सुना कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डॉ जिनेंद्र शास्त्री का प्रेरणात्मक उद्बोधन और संस्था के प्रति आत्मीयता भरा उद्बोधन विशेष रहा। इस अवसर पर श्री सी पी चित्तौड़ा द्वारा संविधान पर तैयार सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन किया गया।
मानद सचिव सीए डॉ श्याम एस सिंघवी ने कहा की जीवन चाहे विद्यार्थी या व्यावसायिक जीवन या सामाजिक सरोकार का हो, इसमें सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि सर्व प्रथम हम हमारा लक्ष्य तय करे और उसे पूरा करने के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि स्वप्न वे नहीं जो नींद देखे जाते हों वरन् स्वप्न वे होते है सो सोने नहीं देते है।उपस्थित सभी बंधुओं को विगत वर्षों से निरंतर उपस्थिति के लिए संस्था की और से कृतज्ञता प्रकट की।
इस संक्षिप्त कार्य का समापन स्वादिष्ट अल्पाहार के साथ संपन्न हुआ।

06/01/2026

05 जनवरी 2026 सोमवार: सरल सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में “क्रायो प्रेसिपिटेट” की बढ़ती उपयोगिता पर सरल ब्लड सेंटर पर कार्यशाला आयोजित सरल ब्लड बैंक पर रोगी को प्लाजमा का आवश्यक कम्पोनेन्ट ही मिलेगा,अन्य कम्पोनेन्ट दूसरे रोगी जरूरतमंद रोगी को जायेंगे ऐसी मशीन लगानें वाला सरल ब्लड सेंटर, पहला ब्लड सेन्टर |
दिए वक्तव्य का सार अवश्य सुने॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

*Don’t miss the content, just spare 02 minutes* Attached Tabular Sheet “Uses of FFP and CRYO: At a Glance……..” a compara...
25/12/2025

*Don’t miss the content, just spare 02 minutes*
Attached Tabular Sheet “Uses of FFP and CRYO: At a Glance……..” a comparative study; how uses of CRYO may yield better result in several Medical & Surgical Treatments. Saral promise to prepare CRYO as and when asked for.
Team Saral Blood Centre

27/10/2025
सरल परिवार ने स्मृति दिवस मनाया- एडवोकेट राव ने किया 44 वी बार रक्तदान।श्रीमती सरला सिंघवी चैरिटेबल सोसाइटी एव सरल ब्लड ...
25/08/2025

सरल परिवार ने स्मृति दिवस मनाया- एडवोकेट राव ने किया 44 वी बार रक्तदान।
श्रीमती सरला सिंघवी चैरिटेबल सोसाइटी एव सरल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में संस्था की प्रेरणापुंज श्रीमती सरला सिंघवी को उनकी पुण्यतिथि मूर्ति पर माल्यार्पण एव 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में संस्था द्वारा संचालित ब्लड सेंटर सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों को भविष्य में और अधिक गति देने के संकल्प के साथ इक्कीसवीं पुण्यतिथि पर संस्था परिवार द्वारा सरल सभागार में स्मृति दिवस मनाया गया।
सरल ब्लड सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश डांगी ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में 61 रक्तदान प्राप्त हुए।ब्लड सेंटर की और से एडवोकेट भरत सिंह राव के प्रति विशेष अभिनंदन करता है जिन्होंने वार्ता के दौरान बताया की वर्ष 2002 में किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उनको रक्त दिया गया जिसके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए वे वर्ष में चार बार अवश्य रक्तदान करते है और आज वे 44 वी बार रक्तदान कर रहे है। इस शिविर में डॉ पुष्कर जोशी के नेतृत्व में दर्शन आयुर्वेदा, श्री मनोज जोशी के सानिध्य में कायाकल्प सेवा संस्थान सहित संस्था से जुड़े लोग एव स्वयं सेवक रक्तदाताओं ने संक्षिप्त व्यक्तिशः सूचना पर रक्तदान किया जो सभी के लिए प्रेरणा का विषय है।
संस्था के सह सचिव संयम सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर कारंजा गुरुकुल में रहने वाले 110 अध्ययनरत प्रतिभावान छात्रों को टी-शर्ट वितरित किए गए। इसके साथ ही महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सारत रोगियों के 250 सहयोगियों को मानव सेवा समिति के सहयोग से भोजन करवाया गया।
इस आयोजन में मानद सचिव डॉ श्याम एस सिंघवी,मानव सेवा समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्डिया, सचिव शिव रतन तिवारी, श्री कमल भंडारी, डॉ जिनेंद्र शास्त्री, एन के गर्ग, राजेंद्र जैन, तृप्ता जैन, ओ पी शर्मा सहित डॉ डांगी के नेतृत्व में ब्लड सेंटर के सभी कार्यकर्ताओं सहित ट्रस्ट परिवार की भूमिका रही है।

05/01/2025
:अत्यंत दुखद समाचार: सरल ब्लड सेंटर उदयपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अब हमारे बीच नहीं।82 वर्षीय डॉ महात्मा 2008 ब्लड स...
04/01/2025

:अत्यंत दुखद समाचार:
सरल ब्लड सेंटर उदयपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अब हमारे बीच नहीं।
82 वर्षीय डॉ महात्मा 2008 ब्लड सेंटर में सेवारत थे और वे सर्वप्रिय, चहेते, सेवाभावी, मिलनसार, संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे।इससे पूर्व वे राजकीय सेवा में डिप्टी सीएमएचओ पद पर सेवा देते हुए निवृत हुए। हृदयाघात से कल रात्रि को 03 बजे आकस्मिक निधन के एक दिन पूर्व तक सेवाए दी। समाज सेवा में उनका प्रारंभ से ही रुचि का विषय होने से उन्होंने ज्ञान हेल्थ सोसायटी का गठन किया और संस्थापक सचिव के साथ दशाधिक सेवा संस्थाओं में संरक्षक और अध्यक्ष रहते हुए समाज को उल्लेखनीय सेवाए प्रदान की। वे राजस्थान सरकार द्वारा विशिष्ट वरिष्ठ नागरिक के रूप में सम्मानित थे।उनका निधन उनके परिवार और सरल संस्था ही नहीं अपितु पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम सभी परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते है और उनके परिवारजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

वनांचल क्षेत्र में सरल संस्था द्वारा बड़ी उंदरी क्षेत्र में  शीत-सुहाना-सफ़र अभियान के क्रम-04 में 248 स्वेटर्स का वितरण...
25/12/2024

वनांचल क्षेत्र में सरल संस्था द्वारा बड़ी उंदरी क्षेत्र में शीत-सुहाना-सफ़र अभियान के क्रम-04 में 248 स्वेटर्स का वितरण
आज श्रीमती सरला सिंघवी चैरिटेबल सोसाइटी व सरल ब्लड सेंटर उदयपुर के वर्ष 2024-25 शिक्षा-सेवा में शीत-सुहाना-सफ़र अभियान क्रम-04 में वनांचल आदिवासी क्षेत्र ग्राम बड़ी उँदरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत प्राथमिक कक्षा के सभी छात्र- छात्राओं को 248 स्वेटर्स वितरित किए गए।
विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्था प्रधान श्री संजय लूणावत ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा की दूरभाष संपर्क पर स्वीक्रति और मात्र घंटे में स्वेटर्स का वितरण सभी के लिए प्रेरणास्पद एव अनुकरणीय है इस हेतु संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते धन्यवाद दिया।
आयोजन में उपस्थित विशिष्ट अतिथि कवि हृदय अजातशत्रु राव ने राष्ट्रभक्ति की रचनाएँ सुनाई जिसका उपस्थित छात्रों ने भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर विद्यालय की आदिवासी छात्रा पायल मीना ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया जो विद्यालय द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले सर्वांगीण विकास शिक्षा का परिचय है।
संस्था संयुक्त सचिव संयम सिंघवी ने बताया कि हमारे प्रेरणा पुंज श्रीमती सरला सिंघवी के जन्म दिवस पर पावन स्मृति रूप आयोजित त्रिदिवसीय सेवा में चौथी कड़ी थी जिसके तहत पिछले तीन दिनों में आयोजित चार कार्यक्रमों द्वारा तीन विद्यालयों में करीब 700 स्वेटर्स और 150 कंबलों एव मिठाई के वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत 16 वर्षों से संस्था द्वारा सरल ब्लड सेंटर उदयपुर शहर में संचालित है साथ में कई स्थानों पर जल सेवा, चिकित्सा सेवा जैसी उत्कृष्ट सेवाओं से सरल- संस्था को समाज में अद्वितीय स्थान पर होने का गौरव प्राप्त है।
संस्था के मानद सचिव डॉ श्याम एस सिंघवी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बच्चों से ज्ञानवर्धक रोचक वार्ता करते हुए कहा की हमारा कुछ नहीं है हम तो साधन मात्र है समाज से जो हमे मिला है वही हम समाज को लोटा रहे है।उन्होंने कहा की शिक्षा के साथ सह-शिक्षा में यदि छात्र भाग लेता है तब ही उसका सर्वांगीण विकास संभव है।उन्होंने नृत्य प्रस्तुति करने वाली छात्रा सुश्री पायल मीना को प्रेरणा स्वरूप 500/ का नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी उँदरी की सरपंच श्रीमती अनीता मीणा पूरे समय उपस्थित रही और छात्रों को आशीर्वाद दिया।
इस कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार से श्री राहुल जैन, सूश्री तृप्ता जैन, श्री नितेश डांगी सहित कई स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थित रही।

सरल सोसाइटी की प्रेरणा पुंज सरला सिंघवी के जन्मदिवस पर चीर स्मृति रूप अयोजीत सघन त्रीदिवसीय सेवा के तहत प्रथम दिवस आदिवा...
21/12/2024

सरल सोसाइटी की प्रेरणा पुंज सरला सिंघवी के जन्मदिवस पर चीर स्मृति रूप अयोजीत सघन त्रीदिवसीय सेवा के तहत प्रथम दिवस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम चौकड़िया के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 400 छात्र-छात्राओं को ठंड राहत हेतु स्वेटर्स एवं मिठाई का वितरण किया गया। कल इसी क्षेत्र के अन्य स्कूल उँदरी ग्राम वाडी घाटी के छात्र-छात्राओं में स्वेटर व मिठाई वितरित की जायेंगी।

आइये! हम सभी मिलकर राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने एव यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा के जन्म दिन के शुभ अ...
14/12/2024

आइये! हम सभी मिलकर राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने एव यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा के जन्म दिन के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान करें या रक्तदान हेतु प्रेरित करें या मुक्त कंठ से रक्तदाताओं की अनुमोदना हेतु कल रविवार को सरल ब्लड सेंटर पर कल अपनी उपस्थिति दर्ज अवश्य करें।
टीम सरल ब्लड सेंटर उदयपुर 🙏🏾💐🙏🏾

Address

30, Near Math, Bhupalpura
Udaipur
313001

Telephone

+912942416285

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saral Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Saral Society:

Share