Naitik seva sansthan

Naitik seva sansthan समाजसेवी संस्थान

*नैतिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा एंव अभिभावक समारोह के सफल आयोजन हेतु आयोजन में पधारे समस्त सम्मानित अतिथिगण,वा...
01/07/2025

*नैतिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा एंव अभिभावक समारोह के सफल आयोजन हेतु आयोजन में पधारे समस्त सम्मानित अतिथिगण,वाल्मीकि समाज के समस्त बुद्धिजीवी एंव प्रबुद्धजन,सम्मानित प्रतिभाओ एंव अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए बहुत-बहुत आभार एंव धन्यवाद।*

*आशा करते आप सभी का सहयोग एंव आशीर्वाद सदैव हमारे ऊपर बना रहेगा।*

*एक बार पुनः आपका हार्दिक आभार एंव धन्यवाद।*

*निवेदक:-नैतिक सेवा संस्थान,उदयपुर।*
🙏💐💐🙏

*प्रतिभा एवं अभिभावक सम्मान समारोह -2025*  *29:06:2025,रविवार* *🙏विनम्र अपील,सादर नमस्कार🙏* उदयपुर जिले में निवासरत वाल्...
20/06/2025

*प्रतिभा एवं अभिभावक सम्मान समारोह -2025*

*29:06:2025,रविवार*

*🙏विनम्र अपील,सादर नमस्कार🙏*

उदयपुर जिले में निवासरत वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्तियों,बुद्धिजीवियों एवं सफाई के कार्य से जुड़े परिजनों को जानकर अत्यंत हर्ष होगा की नैतिक सेवा संस्थान,उदयपुर एवं मेवाड़ सफाई कर्मचारी यूनियन,उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में वाल्मीकि समाज, नगर निगम,उदयपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारी परिवार एवं सफाई के कार्य से जुड़े परिवारों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को जिन्होंने वर्ष 2024- 25 में शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो उनको तथा उनको आगे बढ़ाने मैं सहयोग करने वाले अभिभावकों को संस्थान एवं यूनियन के द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है।

*सम्मानित की जाने वाली श्रेणियां*

*शिक्षा के क्षेत्र में*
1. सत्र 2024-25 में 8वी,10वीं,12वीं कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
2. सत्र 2024-25 में ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट तथा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

*खेलकूद के क्षेत्र में*
1. वर्ष 2024-25 में खेलकूद के क्षेत्र में राज्य स्तर,राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

*विशिष्ट उपलब्धियां*
1. वर्ष 2024-25 में राज्य स्तरीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

*विशेष:-* प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले तथा शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा अपने प्रतिभावान बच्चों के माध्यम से समाज का नाम जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक रोशन करने वाले अभिभावकों का भी विशेष रूप से सम्मान किया जा रहा है।

*आवेदन की अंतिम तिथि 27:06:2025,शुक्रवार*

*कार्यक्रम स्थल:-* पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार,नगर निगम,उदयपुर।

*कार्यक्रम दिनांक:-* 29:06:2025,रविवार,समय:-0 4:30 बजे।

*नोट:-* कार्यक्रम पश्चात पधारे हुए समस्त आगुंतकों के भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।

*निवेदक:-*
नैतिक सेवा संस्थान,उदयपुर।
एवं
मेवाड़ सफाई कर्मचारी यूनियन,उदयपुर।

संपर्क सूत्र:- 7877504736,8233782027,
8384972824,941430 6961,

नैतिक सेवा संस्थान,उदयपुर के साथी सदस्य भाई रजनीकांत मल्होत्रा की माताजी श्रीमती प्रेम देवी मल्होत्रा,निवासी:-ढेबर कॉलोन...
31/05/2025

नैतिक सेवा संस्थान,उदयपुर के साथी सदस्य भाई रजनीकांत मल्होत्रा की माताजी श्रीमती प्रेम देवी मल्होत्रा,निवासी:-ढेबर कॉलोनी,खेमपुरा के सेवानिवृत्ति के कार्यक्रम में संस्थान के सभी सदस्यों ने आदरणीय माताजी को सकुशल सेवानिवृत्त होने पर बधाई संदेश दिया एंव उनके उज्ज्वल भविष्य,बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर सप्रेम भेंट की।
🙏💐💐🙏

आदरणीय गुलाबचंद जी कटारिया,महामहिम राज्यपाल ,पंजाब को नैतिक सेवा संस्थान को आवंटित भूमि के विषय पर ज्ञापन सुपर्द किया गय...
14/05/2025

आदरणीय गुलाबचंद जी कटारिया,महामहिम राज्यपाल ,पंजाब को नैतिक सेवा संस्थान को आवंटित भूमि के विषय पर ज्ञापन सुपर्द किया गया एंव मांग की गई कि आप द्वारा एक पत्र मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार को नैतिक सेवा संस्थान को आवंटित भूमि के समर्थन में लिखा जावे।

ज्ञापन में निवर्तमान पार्षद माधुरी राठौड़,पूर्व पार्षद रमेश जी चन्देल एंव राहुल मल्होत्रा उपस्थित रहे!
🙏💐💐🙏

समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं।🎉🎊🙏🙏🎊🎉
12/05/2025

समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं।
🎉🎊🙏🙏🎊🎉

नैतिक सेवा संस्थान,उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय महेश जी सोनवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।वाल्मीकि युवा ...
02/05/2025

नैतिक सेवा संस्थान,उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय महेश जी सोनवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।
वाल्मीकि युवा मंच,उदयपुर। Mahesh SonwalRajkumar Chhaparwal Shubham Gusar Hitesh Chanal Ravi Rathore Umesh Kheradia Raj Malhotra

नैतिक सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय महेश जी सोनवाल साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।🎊🎉🥳🎂🎂🥳🎉🎊Ravi Rat...
02/05/2025

नैतिक सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय महेश जी सोनवाल साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।
🎊🎉🥳🎂🎂🥳🎉🎊
Ravi Rathore Mahesh Sonwal Rajesh Valmiki वाल्मीकि युवा मंच,उदयपुर।

 #बड़ी_खुशखबरी💐💐आदरणीय दोस्तों,आप सभी को बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैं कि नीमकाथाना से बेटी टीना कल्याण का भारत की सबसे ...
23/04/2025

#बड़ी_खुशखबरी💐💐

आदरणीय दोस्तों,
आप सभी को बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैं कि नीमकाथाना से बेटी टीना कल्याण का भारत की सबसे बड़ी परीक्षा(UPSC) में प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 324 प्राप्त कर (IAS) में सलेक्शन हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। वाल्मीकि युवा मंच,उदयपुर टीना कल्याण के उज्ज्वल भविष्य कामना करता है।

जय भीम।💐🙏🙏💐

 #बड़ी_खुशखबरी💐💐आदरणीय दोस्तों,आप सभी को बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैं कि जिला पलवल(हरियाणा) के गाँव चेहट्टा के सरपंच श्...
23/04/2025

#बड़ी_खुशखबरी💐💐

आदरणीय दोस्तों,
आप सभी को बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैं कि जिला पलवल(हरियाणा) के गाँव चेहट्टा के सरपंच श्री वीरेंद्र सिंह वाल्मीकि (वीर सिंह) जी की बेटी सिमरन वाल्मीकि का IAS में सलेक्शन हुआ है जिसकी आल इंडिया रैंक 869 आई है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। नैतिक सेवा संस्थान, उदयपुर सिमरन के उज्ज्वल भविष्य कामना करता है।

जय भीम।💐🙏🙏💐

Address

Udaipur
313001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naitik seva sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share