Rotary Club Surya Udaipur

Rotary Club Surya Udaipur Rotary Surya Udaipur is an an Authorised International Rotary club under district 3054.

23/02/2025
रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 16 जनवरी 2025 को "राजकीय  बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता उदयपुर " में सर्वाइकल कैंस...
23/02/2025

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 16 जनवरी 2025 को "राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता उदयपुर " में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर एक महत्वपूर्ण वार्ता का आयोजन रो. डा.देवेंद्र सरीन जी के सान्निध्य में किया गया , इस कार्यक्रम मे लगभग पांच सौ पचास छात्राओं ने उपस्थित होकर डा.देवेंद्र सरीन जी द्वारा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा , सावधानियों व सर्वाइकल कैंसर निदान हेतु वैक्सीन के बारे में जानकरी प्राप्त की । कार्यक्रम में छात्राओं से दी गयी जानकरी के विषय मे कुछ प्रश्न पूछे गये व सही जवाब पर उन्हें क्लब ने पुरस्कार प्रदान किये ।
क्लब प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ने छात्राओं को पौष्टिक आहार, शारीरिक स्वच्छता व योगा को दैनिक जीवन का हिस्सा बना कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की गुहार लगाई।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्लब सदस्य रो.राजेन्द्र अग्रवाल जी, रो.रिषि भसीन जी, रो.सुनीता शर्मा जी व रो.मोना भसीन जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अन्त में क्लब प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ने रो.डा.देवेंद्र सरीन जी, स्कूल प्रधानाचार्या ,स्कूल प्रबंधन व क्लब सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया।

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 23rd December2024  को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,पालखन्दा,उदयपुर  में विद्यार्थियों के साथ क्...
24/12/2024

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 23rd December2024 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,पालखन्दा,उदयपुर में विद्यार्थियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने स्कूल के विद्यार्थीयों को स्वेटर,गर्मटोपी,केक,चाकलेट व चिप्स वितरण किया
क्लब अध्यक्षा रो. पूनम अग्रवाल ने बताया कि क्लब सदस्या रो.जयश्री बेंजामिन ने विद्यार्थियों को क्रिसमस उत्सव के बारे मे जानकारी प्रदान की जिसको सुनकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए।
इस अवसर पर क्लब चार्टर प्रेसिडेंट रो.पुनीत सक्सेना, रो. राजेन्द्र अग्रवाल,रो.विक्रांत शाकद्वीपी, रो.रिषि भसीन ,रो.निधि सक्सेना, रो.जयश्री बेंजामिन, रो.प्राचि शाकद्वीपी,रो. अनिका भसीन, रो.मोना भसीन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन क्लब सचिव रो.शाहिद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।
स्वेटर व कैप वितरित के लिए क्लब सदस्यों ने धन राशि का सहयोग दिया
Rtn Vikrant shakdwipee
Rtn. Puneet Saxena
Rtn. Karan Bhasin
Rtn. Amit Mathur
Rtn. Umesh Sharma
Rtn. Rishi Bhasin
Rtn Sandeep Dadhich
स्कूल के बच्चों के लिए केक, टाॅफियाॅ व चिप्स की धन राशि Rtn.Rajendra Agarwal द्वारा प्रदान की गयी ।
हम क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग व उपस्थिति के लिए ह्रदय से आभारी हैं।

*रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या का दीपावली मिलन समारोह*रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या का वर्ष 2024 - 25 का दीपावली मिलन समारोह भैरव ...
08/11/2024

*रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या का दीपावली मिलन समारोह*

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या का वर्ष 2024 - 25 का दीपावली मिलन समारोह भैरव बाग में आयोजित किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि क्लब सूर्या की मेंटोर रोटेरियन मधु सरीन और डॉक्टर देवेंद्र सरीन थे.
इस अवसर पर क्लब के दो नये सदस्यों को क्लब मेंटोर रोटेरियन मधु सरीन जी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि, रोटरी एक विशाल परिवार है जिसमें हर सदस्य की महती भूमिका है और रोटरी न सिर्फ़ सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है बल्कि त्योहारों को मनाते हुए परिवार में खुशियाँ और उल्लास का भी संचार करती हैं.

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पूनम अग्रवाल ने क्लब के नये सदस्यों स्वागत करते हुए कहा कि क्लब सूर्या में हर सदस्य ऊर्जा वान है और इसी ऊर्जा और उत्साह से हम सब को समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

गीत संगीत से सजे इस आयोजन का रात्रि भोजन के साथ क्लब चार्टर प्रेसिडेंट पुनीत सक्सेना, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष बेंजामिन,विक्रांत शाकद्वीपी, धीरज जोशी,अमित माथुर, करन भसीन, रिषी भसीन, संजय कमल,संदीप दधीच,छगन पटेल ,निधि सक्सेना ,जयश्री बेंजामिन, अनिका भसीन,सुनीता शर्मा,प्राचि शाकद्वीपी, मोना भसीन व अन्य सदस्यों ने आयोजन में उपस्थित होकर आयोजन का आनंद लिया।
अंत में क्लब सचिव ने आयोजन को सफ़ल बनाने में प्रत्येक सदस्य का आभार और धन्यवाद अर्पित किया.
-together

रोटरी क्लब सूर्या उदयपुर ने आज  राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,पालखन्दा ,पं.स.बडगांव, जिला उदयपुर, में दीपावली का त्यौहार सभी...
23/10/2024

रोटरी क्लब सूर्या उदयपुर ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय ,पालखन्दा ,पं.स.बडगांव, जिला उदयपुर, में दीपावली का त्यौहार सभी बच्चों के साथ मनाया, क्लब ने सभी बच्चों को मिठाईयाँ, नमकीन व बिस्किट वितरित किये। साथ ही वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में सभी बच्चों ने पटाखों को इंजॉय किया। इस अवसर पर रोटेरियन राजेन्द्र अग्रवाल जी ने चार टेबल व चार कुर्सी स्कूल को भेंट की ।
इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ,क्लब सचिव रोटेरियन शाहिद हुसैन, रोटेरियन राजेन्द्र अग्रवाल व रोटेरियन जयश्री बेंजामिन उपस्थित हुए ।

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि  रोटेरियन श्री राजेंद्र अग्रवाल के आग्रह पर ,और भूतपूर्व डिस्ट...
22/09/2024

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि रोटेरियन श्री राजेंद्र अग्रवाल के आग्रह पर ,और भूतपूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉक्टर निर्मल कुनावत के अथक प्रयासों से,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ,जसवंतगढ़ में आज अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर हमारी क्लब अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने लर्निंग hub रंगीन टेलीविजन विद्यालय को प्रदान किया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णचंद्र जी,श्रीमती सुमन कंवर चूंडावत,और सुश्री भावना गर्ग,साथ में रोटरी सूर्या के, उपाध्यक्ष रोटेरियन धीरज जोशी,रोटेरियन राजेंद्र अग्रवाल, रोटेरियन जयश्री बेंजामिन और एन पूर्णा जोशी उपस्थित थे।

आज दिनांक 13 सितम्बर को क्लब के द्वारा गीतांजली हास्पिटल में आर्थिक रुप से कमजोर नव प्रसूतायों को पौष्टिक आहार (घी,गुड, ...
14/09/2024

आज दिनांक 13 सितम्बर को क्लब के द्वारा गीतांजली हास्पिटल में आर्थिक रुप से कमजोर नव प्रसूतायों को पौष्टिक आहार (घी,गुड, खोपरा व दलिया) का वितरण डा.देवेंद्र सरीन जी व डा. अंजना वर्मा जी के सान्निध्य में सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा रोटेरियन पूनम अग्रवाल क्लब सचिव रोटेरियन शाहिद हुसैन व क्लब सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल, अनिका भसीन व सुनीता शर्मा उपस्थित हुयी।

News Glimpse of our Recent Program on the occasion of International Literacy Day!!
11/09/2024

News Glimpse of our Recent Program on the occasion of International Literacy Day!!

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 58th विश्व साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन ,राजकीय उ.मा.विद्यालय धार ( बडगांव) उदयपुर में जिला...
10/09/2024

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 58th विश्व साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन ,राजकीय उ.मा.विद्यालय धार ( बडगांव) उदयपुर में जिला साक्षरता अधिकारी श्रीमान बी.के.सिंह जी के सान्निध्य में किया, इस अवसर पर एक पैदल व कार रैली का आयोजन किया गया,जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाने हेतु शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रागंण में रंगोली,पारम्परिक मांडना, मेंहदी, पोस्टर मेकिंग व डांस प्रतियोगियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारो से नवाजा गया ।क्लब सूर्या ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी विद्यार्थियों व ग्रामीणों को फूड पैकिट ,बिस्किट व नमकीन का वितरण किया ।

क्लब अध्यक्षा रोटेरियन पूनम अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व को बताते हुये साक्षरता व सतत शिक्षा के बारे में जानकरी दी।क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत सक्सेना जी ने डिजिटल शिक्षा तकनीक के महत्व को बतलाया, क्लब सदस्य निधि सक्सेना, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष बेंजामिन, जयश्री बेंजामिन, अनिका भसीन, करन भसीन व सुनीता शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्लब सचिव रोटेरियन शाहिद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 1st September को " रजवाडा फोर्ट" में पिकनिक का आयोजन क्लब के सदस्यों व मित्रों के साथ मिल कर...
05/09/2024

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या ने 1st September को " रजवाडा फोर्ट" में पिकनिक का आयोजन क्लब के सदस्यों व मित्रों के साथ मिल कर किया । सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण कर संगीत, अन्ताक्षरी, तम्बोला व अन्य गेम्स के साथ सुहाने मौसम को इन्जॉय किया 💃🏻🌧️⛈️🎻🏄‍♀️💃🏻

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳*रोटरी क्लब सूर्या परिवार ने आज, 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोउल्लास एवं अत्यंत आत्मीयता से मेवा...
15/08/2024

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

*रोटरी क्लब सूर्या परिवार ने आज, 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोउल्लास एवं अत्यंत आत्मीयता से मेवाड हेलीपैड के भव्य प्रांगण में ध्वजारोहण कर मनाया तथा देश के अनाम शहीदों के प्रति अपना आदर एवं सम्मान प्रदर्शित किया.
क्लब के सभी समर्पित सदस्यों ने इस अवसर पर उत्साह और ऊर्जा के साथ एक दूसरे के संग राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत गीतों को गा कर समारोह को यादगार बना दिया.

इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट पुनीत सक्सेना ने राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला और सेवा की यात्रा को और भी गंभीरता से करने का लक्ष्य तय किये.

क्लब अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि हर नागरिक का फर्ज़ है कि वो देश के सैनिकों के लिए अपने घर ह्रदय में सम्मान की भावना रखे क्योंकि आज हम जो भी आज़ाद वातावरण में खुल के जी पा रहे हैं वो सीमा पर तैनात सैनिकों के कारण ही है.

क्लब के अमित माथुर संग राजेंद्र अग्रवाल जी ,धीरज जी , पुनीत सक्सेना जी, निधि सक्सेना जी, अनिका भसीन जी, पूनम अग्रवाल जी एवं शाहिद हुसैन ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति द्वारा राष्ट्र के हीरों को श्रधांजली दी.

क्लब के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय देवेंद्र पुंजावत जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को आशीर्वाद प्रदान किया.

सुनीता शर्मा जी और उमेश शर्मा जी के क्लब के हर प्रोग्राम में बढ़ चढ़ के आने की भावना एवं समर्पण की सबने सराहना की.

मनीष बेंजामिन और जय श्री बेंजामिन ने अपने संयुक्त उद् बोधन में रोटरी के माध्यम से देश सेवा की भावना को समाज के विभिन्न तबकों तक ले जाने की बात कही.

अनिका भसीन जी ने पंजाबी भाषा में अपनी बात रखते हुए देश प्रेम को परिभाषित किया.
करण भसीन जी ने नये सदस्यों के संग क्लब के वरिष्ठ एवं अन्य सदस्यों द्वारा आत्मीयता पूर्ण व्यवहार की भूरि भूरि प्रशंसा की.

संजय कमल जी ने इस अवसर पर कहा कि मिलजुल कर एक टीम के रूप में क्लब सूर्या को कार्य करते हुए देखना निश्चित ही सुखद है बल्कि एक अहम सामाजिक आवश्यकता भी.

कार्यक्रम संयोजक, क्लब के जांबाज़ पूर्व अध्यक्ष विक्रांत शाकद्वीपी जी ने क्लब के मृदु भाषी पूर्व सचिव धीरज जोशी जी के साथ मिल कर कार्यक्रम को न सिर्फ़ सफ़ल बनाया वरन् अपने प्रयासों से सबका दिल जीत लिया अंत में स्वादिष्ट जलेबियों के साथ सुरुचि पूर्ण अल्पाहार का सभी ने आनंद लिया.

धन्यवाद क्लब के सचिव शाहिद हुसैन ने दिया.
जय हिंद जय रोटरी

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या के द्वारा पैसिफिक मेडीकल कालेज एण्ड हास्पिटल उदयपुर, में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. आभा गुप्ता जी ...
13/08/2024

रोटरी क्लब उदयपुर सूर्या के द्वारा पैसिफिक मेडीकल कालेज एण्ड हास्पिटल उदयपुर, में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. आभा गुप्ता जी के नेतृत्व में " स्वस्थ जननी "को प्रसव के बाद पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है,इसको मद्देनजर रखते हुए प्रसूतायों को दलिया, घी,गुड व खोपरे के पैकिटों का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्षा पूनम अग्रवाल ने स्वस्थ शिशु के लिए माता के लिए पौष्टिक आहार आवश्यक बताया। इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ,अनिका भसीन, करन भसीन उपस्थित हुए व सचिव शाहिद हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया|

Address

Udaipur
Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Club Surya Udaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rotary Club Surya Udaipur:

Share