Bhumihar brahman samaaj,udaipur,Rajasthan

Bhumihar brahman samaaj,udaipur,Rajasthan Our main motto of samaj is providing a dynamic platform for everyone to share there thoughts,view and get connected with everyone,Cooperate with each othe

भूमिहार ब्राह्मण समाज का उदयपुर, राजस्थान में वार्षिक मिलन समारोह
08/05/2026

भूमिहार ब्राह्मण समाज का उदयपुर, राजस्थान में वार्षिक मिलन समारोह

08/05/2026

दिनांक 5 अप्रैल 2026 को भूमिहार ब्राह्मण समाज, उदयपुर की वार्षिक बैठक The Lake View Palace में डॉ. राघवेन्द्र राय जी की अध्यक्षता में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण सभा में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य श्री जयशंकर राय, डॉ. M. रॉय, श्रीमति माया सिन्हा, कैप्टन जलेश्वर सिंह, श्री नीरज प्रभाकर, श्री तरुण शर्मा, मुकेश सिन्हा, श्री विनोद राय, श्रीमती संगीता पाण्डे, श्रीमती सीमा सिंह ने समाज के उत्थान और एकता के लिए अपने विचार साझा किए।

सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए गए:

1. समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रीमान आनंद किशोर शर्मा जी के निधन पर 2 मिनट का शोक सभा रखा गया।
2. _सामूहिक प्रयास_: समाज के उत्थान के लिए एक बैनर के अंदर सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया, जिससे हम एकजुट होकर समाज की प्रगति में योगदान दे सकें।
3. _वार्षिक सभा_: आगामी वर्ष में वार्षिक सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

सभी सदस्यों ने इन निर्णयों का स्वागत किया और समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

नववर्ष में नव संकल्प
05/01/2026

नववर्ष में नव संकल्प

19/12/2025

Save Aravali

02/12/2025
भूमिहार ब्राह्मण समाज स्नेह मिलन समारोह, उदयपुर, राजस्थान
01/12/2025

भूमिहार ब्राह्मण समाज स्नेह मिलन समारोह, उदयपुर, राजस्थान

01/12/2025

*भूमिहार ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न*

भूमिहार ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन समारोह दिनांक 30 नवंबर 2025 को नोहरा रोड पर स्थित सूर्य दर्शन विला में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में नए सदस्य श्रीमती सीमा सिंह एवं विशेष रूप से सिंगापुर से आए प्रशांत जी के परिवार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 10 सदस्यों ने अपनी वार्षिक सदस्यता शुल्क भी जमा किए।

समाज के सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए समाज के सक्रिय सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर समाज की एकता और मजबूती का संदेश दिया एवं भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की कामना की।

25/11/2025

भूमिहार ब्राह्मण समाज, उदयपुर द्वारा आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह में आप सभी परिवार सहित आमंत्रित हैं।

*कार्यक्रम विवरण:*

- *तिथि:* 30 नवंबर 2025 (रविवार)
- *समय:* सुबह 10 बजे
- *आयोजन:* दिवाली स्नेह मिलन समारोह
- *आयोजक:* भूमिहार ब्राह्मण समाज, उदयपुर
- *स्थान:* सूर्य दर्शन विला, गायत्री विहार, 9, नोहरा, बलीचा से नोहरा रोड मार्ग
- *शुल्क:* ₹550/- प्रति व्यक्ति

कृपया अपनी उपस्थिति की पुष्टि करें ताकि आयोजन की उचित व्यवस्था की जा सके। यह आयोजन समाज के सदस्यों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट अवसर होगा।

धन्यवाद!

13/11/2025

क्या मोकामा में अनंतमय रहेगा या कोई परिवर्तन होगा?

06/11/2025

बिहार में पहले चरण के चुनाव के बाद क्या स्थिति बन रही है?

Address

Hiranmagri, Sec5
Udaipur
313002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhumihar brahman samaaj,udaipur,Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhumihar brahman samaaj,udaipur,Rajasthan:

Share