निर्माण मजदूर एकता यूनियन -सीटू उदयपुर

Directions

निर्माण मजदूर एकता यूनियन -सीटू उदयपुर निर्माण मजदुरों को संगठित कर , हक - अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाना

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी --लेनिनवादी) न...
18/08/2024

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी --लेनिनवादी)
नेशनल हॉकर फैडरेशन
निर्माण मजदूर एकता युनियन ( सीटू)
प्रेस विज्ञप्ति
वाम दलों व जनसंगठनों का सयुक्त बयान

*उदयपुर शहर में चाकूबाजी की घटना पर कानून अनुसार हो कार्यवाही*

*नाबालिगों के आपसी झगड़े के चलते हुई दुखद घटना को सांप्रदायिक रंग देने को बताया राजनीति से प्रेरित*

*आरोपी का परिवार जिस मकान में किराए पर रहता था उस पर बुलडोजर चलाने को बताया अतार्किक, नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध और गैर कानूनी*

*शहरवासियों से धार्मिक सद्भावना बनाए रखने की अपील*
18 अगस्त 2024
उदयपुर शहर के भटियानी चौराहा स्थित सरकारी विद्यालय में एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र को कथित रूप से चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर देने की हालिया घटना के बाद शहर में बनी स्थिति पर वाम दलों की उदयपुर शहर की सयुक्त बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र की चाकू मार कर घायल कर देने की घटना की कड़ी निंदा की गई और उस पर समयबद्ध तरीके से कानून अनुसार कार्यवाही की मांग की गई। प्रभावित परिवार को उचित मुहावजे की मांग भी उठाई गई। इस तरह की घटना वास्तव में समाज राजनीति, पुलिस और प्रशासन की असफलता है। इस चाकूबाजी की घटना के बाद धारा 163 लगने पर भी जिस तरह से उन्मादी भीड़ ने इकट्ठा हो कर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया वो प्रशासन की कमजोरी दिखाता हैं, जिससे शहर में माहौल अशांत और तनावपूर्ण हो गया।

इस घटना के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा कल आरोपी नाबालिग का परिवार जिस मकान में किराए पर रहता था उसे बुलडोजर चला ध्वस्त करने की कार्यवाही की माकपा जिला सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कानून के राज की जगह जंगल राज कायम करने की दिशा में कदम बढ़ाना बताया। सिंघवी ने कहा कि वन भूमि पर मकान बने होने के आधार पर उसे अतिक्रमण बताते हुए मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई हैं और अगर इस तर्क से बुलडोजर चलाने के कार्रवाई की गई है तो हजारों मकान, मॉल सरकारी कॉलेज और कार्यालय भी इस जद में आते हैं।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव शंकरलाल चौधरी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन ने आम जनता एवं अल्पसंख्यकों में डर एवं आतंक फैलाने के लिए यह बुलडोजर चलाने की अतार्किक, अनुचित, नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध एवं अवैध कार्रवाई की है । चौधरी ने कहा भाजपा बुलडोजर के नाम पर जनता में डर फैला कर राजस्थान में भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं से ध्यान भटकाना चाहती हैं लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए किस तरह से बुलडोजर की राजनीति को लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने जवाब दिया है।

भाकपा जिला सचिव सुभाष श्रीमाली ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से आम जनता में भारी नाराजगी और गुस्सा है। उन्होने उदयपुर शहर की जनता से धार्मिक सद्भावना बनाए रखने की अपील के साथ किसी भी तरह की अफवाह एवं नफरत की चपेट में नहीं आने का आह्वान किया।

बैठक से पहले माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ध्वस्त किए मकान के मौके का दौरा कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में नेशनल हॉकर फेडरेशन के राज्य संयोजक याकूब मोहम्मद, निर्माण मजदूर एकता यूनियन के अध्यक्ष शमशेर खान एवं सचिव जावेद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम खान शामिल थे। बैठक में दिवानशाह मस्जिद के सदर मोहम्मद नासिर, मोहसिन खान, रशीद हसन, सौरभ नरूका आदि शामिल थे।

(सौरभ नरूका द्वारा जारी)
मोबाइल: 9971794570

सीटू कार्यालय उदयपुर स्वतंत्रता दिवस पर लाइटिंग व मजदुरों से चर्चा ✊ ठेला व्यवसायी मजदुर युनियन (सीटू) हॉस्पिटल रोड़ ने ...
14/08/2024

सीटू कार्यालय उदयपुर
स्वतंत्रता दिवस पर लाइटिंग व मजदुरों से चर्चा
✊ ठेला व्यवसायी मजदुर युनियन (सीटू) हॉस्पिटल रोड़ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटिंग के लिए एल ईडी लाइट भेजी तो निर्माण मजदूर एकता युनियन (सीटू) के साथियों जावेद खान, अमजद शेख, एडवोकेट राजेंद्र वसीटा ने झंडा व लाइटिंग लगाई। इसके बाद पार्टी कार्यालय में रहने वाले आदिवासी निर्माण मजदूर किरण व कालूराम के साथ मौजूदा समय में मजदुर की स्थिति पर संक्षिप्त चर्चा की।

निर्माण मजदूर एकता युनियन (सीटू) जिला कमेटी उदयपुर प्रेस विज्ञप्ति निर्माण मजदुरों ने राज्यव्यापी आह्वान पर 20 सूत्री मा...
14/08/2024

निर्माण मजदूर एकता युनियन (सीटू)
जिला कमेटी उदयपुर
प्रेस विज्ञप्ति
निर्माण मजदुरों ने राज्यव्यापी आह्वान पर 20 सूत्री मांग-पत्र, श्रम आयुक्त को सौपा
निर्माण मजदुरों की मांगे न मानने पर राज्य श्रम आयुक्त का घेराव किया जाएगा - साल्वी
शुभ शक्ति योजना व अन्य लाभ ,मजदुरों को तुरंत जारी हो - जावेद
14 अगस्त 2024
राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन ( सीटू) के आह्वान पर निर्माण मजदूर एकता युनियन (सीटू) जिला कमेटी उदयपुर ने निर्माण मजदुरों के 20 सुत्री मांगपत्र का ज्ञापन श्रम आयुक्त एवं सचिव भवन एवं निर्माण कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू), राजस्थान सरकार, जयपुर को संयुक्त श्रमायुक्त, उदयपुर के मार्फत भेजा। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सीटू राज्य कमेटी सदस्य हीरालाल साल्वी ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्माण मजदूर अपनी मांगों को लेकर, लंबे समय से संघर्षरत है। यह पैसा उप कर के माध्यम से इकट्ठा किया है,जिसमें सरकार को बजट से एक पैसा भी नहीं देना है। फिर भी श्रम विभाग पैसा निर्माण मजदुरों के कल्याण पर खर्च नहीं कर रहा है।
सीटू जिला संयोजक राजेश सिंघवी ने कहां कि श्रम विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। मकान निर्माण के अनुपात में सेस नही वसूली की जाती है तो दुसरी तरफ दलालों के जरिये निर्माण मजदुरों तक पहुंचकर काम करवाने का दावा करते हैं। उदयपुर में ठेकेदारों द्वारा काम करवाकर, मजदूरी न देने के मामले ,रोजाना हमारे पास आते है। इस सबंध श्रम विभाग निर्माण मजदुरों की मदद नही कर पाता है। मजदुर चोराहों पर कभी श्रम विभाग नही जाता है।
निर्माण मजदूर एकता यूनियन ( सीटू) सचिव जावेद खान ने कहां कि शुभशक्ति योजना व अन्य योजनाओं में लंबे समय से मजदुरों का पैसा बकाया है। बार - बार आंदोलन के बावजूद कोई न कोई बहाने मजदुरों को लाभ से वंचित किया जा रहा है।
ज्ञापन में निम्न मांग - पत्र शामिल हैं: -
01. राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाये, जिसमें सभी केन्द्रीय श्रमिक संगठनों का प्रतिनिधित्व हो।
02. भवन एवं निर्माण कल्याण अधिनियम 1996 तथा प्रवासी श्रमिक अधिनियम 1979 को सुदृढ़ करें तथा निर्माण श्रमिक कल्याण निधि के धन को अन्य कार्यों में व्यय कर उसका दुरुपयोग न किया जाये।
03. कोविड-19 के दौरान राज्य सरकार द्वारा BOCW बोर्ड से लिये गये 384.50 करोड़ रूपये वापस बोर्ड में जमा कराये जायें।
04. पिछले पांच वर्षों से बंद पड़े शुभ-शक्ति योजना के पोर्टल को तत्काल प्रारंभ किया जाये।
05. शुभ-शक्ति योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवेदनों, अस्वीकृत आवेदनों में से अधिकांश को सहायता प्रदान की जाये। जो मामले बिना किसी ठोस कारण के रद्द कर दिए गए हैं उन्हें दोबारा खोलकर सहायता राशि जारी की जाए।
06. निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन में सहायता दो-तीन वर्षों तक जारी नहीं की जाती है जबकि एक शैक्षणिक वर्ष एक वर्ष होता है। सहायता राशि समय पर जारी की जाए।
07. निर्माण श्रमिकों की साधारण / दुर्घटना मृत्यु के उपरान्त नामित को सहायता राशि का भुगतान तीन महीने में किया जाए तथा नामित को दी जाने वाली 50 प्रतिशत की एफ.डी.आर की अवधि तीन साल से घटाकर एक साल की जाए।
08. प्रसूति सहायता योजना में पुरूष व महिला दोनों को पात्र माना जाये। नवजात शिशु पति/पत्नी दोनों की संतान होती है। श्रमिक कल्याण बोर्ड की अन्य किसी भी योजन में केवल महिला हिताधिकारी की बाध्यता नहीं है। इस सम्बन्ध में जारी सरकूर्लर को रद्द कर नया आदेश निकाला जाये।
09. नये पंजीयन सहित अन्य योजनाओं के आवेदनों में ई-श्रम कार्ड की अनिर्वायता समाप्त की जाये।
10. श्रमिकों के नये पंजीयन, नवीनीकरण सहित सहायता योजनाओं के रद्द किए गए आवेदनों को रि-ओपन किया जाए। थोक के भाव आवेदन रद्द करने की प्रवृति पर अकुंश लगाया जाए।
11. श्रम आयुक्त / सहायक श्रम आयुक्त जिला कार्यालयों को हर तीन माह में एक बार बजट का सीधे ही आवंटन किया जाए। जिससे पात्र श्रमिकों को सभी तरह की योजनाओं की सहायता राशि समय पर जारी हो सके या सहायता राशि पूर्व की भांति की जाए।
12. पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की डायरी में आधार-जनआधार जोड़ने तथा किसी प्रकार के शुद्धीकरण के सुधार करने का कार्य जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर पर किया जाये। पंजीयन के 3 माह बाद निर्माण श्रमिकों को औजार खरीदने की सहायता राशि दी जाये।
13. निर्माण श्रमिकों के 60 वर्ष के बाद 10000 रूपए पेंशन प्रतिमाह दी जाये।
14. निर्माण श्रमिकों के आवेदनों में कमी-पूर्ति की समय अवधि जो 90 दिन की थी उसे बहाल किया जाए। 45 दिन के आदेश को वापस लिया जाए।
15. निर्माण श्रमिकों के चौकटियों पर छाया, पानी, शौचालय की व्यवस्था की जाए। जो बोर्ड की मीटिंग में निर्णय हो चुका है उसे लागू किया जाए।
16. निर्माण कार्य में कार्यरत प्रवासी निर्माण श्रमिकों को स्वयं के शपथ-पत्र देने पर पंजीयन बोर्ड के अन्दर किया जाए।
17. सेस इक्ट्ठा करने के काम में तेजी लाई जाये और नियमित रूप से सेस इकट्ठा किया जाए।
18. श्रम विभाग मे खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाये।
19. निर्माण श्रमिकों के लिए साईकिल योजना चालू की जाए।
20. निर्माण सामग्री-सीमेन्ट, लोहा, पत्थर, ईंट, बजरी, रोड़ी आदि की किमतों पर नियंत्रण रखा जाए व इस पर लगी जी.एस.टी को हटाया जाये।
इस अवसर पर युनियन अध्यक्ष शमशेर खांन, कोषाध्यक्ष गोपाल जयसवाल, एडवोकेट राजेंद्र वसीटा, अमजद शेख, मांगीलाल गुर्जर, मजीद खांन उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता
जावेद खान
सचिव
निर्माण मजदूर एकता युनियन (सीटू)
जिला कमेटी उदयपुर

निर्माण मजदूर एकता यूनियन ( सीटू)जिला कमेटी उदयपुर प्रेस विज्ञप्तिराज्य सरकार की  निर्माण मजदूरों की योजनाओं का लाभ देने...
28/07/2024

निर्माण मजदूर एकता यूनियन ( सीटू)
जिला कमेटी उदयपुर
प्रेस विज्ञप्ति
राज्य सरकार की निर्माण मजदूरों की योजनाओं का लाभ देने में रुचि नहीं - हरेंद्र सिंह
निर्माण मजदूर श्रम विभाग - ई मित्र के बीच भटका रहता है,लेकिन सुनवाई नही होती - शमशेर खान
14 अगस्त को श्रम विभाग पर प्रदर्शन करेगे निर्माण मजदूर - जावेद
28 जुलाई 2024
निर्माण मजदूर एकता युनियन( सीटू) की बैठक, शमशेर खान की अध्यक्षता में में हुई ,जिसमें यूनियन राज्य सचिव हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे हैंl बैठक को संबोधित करते हुए युनियन राज्य सचिव कॉमरेड हरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य में निर्माण मजदूरों योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैl मजदूरों के श्रमिक कार्ड समय पर नहीं मिल बन रहे हैं तो सरकार द्वारा मजदूरों की अनेक योजनाएं बंद कर दी गई है। दुसरी तरफ मजदुरों की मजदूरी अनेक ठेकेदार, नियुक्त काम करा कर भी नहीं देते है। निर्माण मजदुरों के कल्याण के लिए लगाये जाने वाला सेस पुरा वसुला नहीं जाता है तो एकत्रित सेस को पुरा खर्च भी नहीं किया जाता है। शिज्ञापनों में मजदुरों के चेहरे होते हुए है,जबकि असल जीवन में मुरझाए हुए है।
यूनियन उदयपुर अध्यक्ष शमशेर खान ने कहा कि निर्माण मजदूर श्रम विभाग - ई मित्र के बीच ठोकरे खा रहा हैl ई मित्र द्वारा मन माफिक तरीके से मजदूरों से श्रमिक कार्ड योजना के लिए आवेदन का अधिक शुल्क लिया जा रहा हैl श्रमिकों के ऑनलाइन आवेदन छोटी - छोटी खामियों के नाम पर बार- बार खारिज होते रहते है। श्रम विभाग में जाओं तो ई मित्र पर भेजते है, ई मित्र पर जाओं तो श्रम विभाग में भेजते है। साथ ही बार - बार ई मित्र पर शुल्क देना पड़ता है। निर्माण मजदूर वह तबका जो रोजाना कमाकर दाल - आटा लाता है। ऐसे में ऑनलाइन सेवाओं के लिए श्रम विभाग, स्वयं कैंप लगाए।
यूनियन उदयपुर सचिव जावेद खान ने कहा कि निर्माण मजदुरों की समस्याओं को लेकर, 14 अगस्त को श्रम विभाग कार्यालय उदयपुर तथा 23 सितंबर 2024 को राज्य श्रम विभाग जयपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।सरकार द्वारा शुभ शक्ति योजनाएं बंद कर दी गई है,लंबे समय से मजदूरों के आवेदन दिए हुए हैं किंतु उनका समय पर सरकार द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा हैl
यूनियन कोषाध्यक्ष गोपाल जयसवाल ने बताया कि 1 से 20 सितंबर 2024 तक सदस्यता अभियान चलाकर , निर्माण मजदुरों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में पार्षद एडवोकेट राजेंद्र वसीटा, अमजद खान, मुनव्वर खान, रघुनाथ सिंह, गोपाल जयसवाल ,रश्मि, चंदा देवी अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखें
प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता
जावेद खान
सचिव
निर्माण मजदूर एकता युनियन (सीटू)
उदयपुर
+91 99509 06066

Address

Com. Durgadas Shiraji Bhawan , Paras Tiraha
Udaipur Railway Station
UDAIPUR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when निर्माण मजदूर एकता यूनियन -सीटू उदयपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category