26/08/2026
🎭 नाटक “विसर्जन” | प्रयागराज
मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सहयोग से एक्स्ट्रां एन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नाटक “विसर्जन” की प्रस्तुति प्रयागराज के स्टूडियो थिएटर में की गई।
इस प्रस्तुति में कम्युनिटी थिएटर टोंक के कलाकारों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। टोंक और प्रयागराज के कलाकारों का एक साथ आकर इस प्रस्तुति पर काम करना हमारे लिए एक खूबसूरत और यादगार अनुभव रहा।
अजीत बहादुर सर के निर्देशन और राजकुमार सर के मार्गदर्शन में तैयार हुई इस प्रस्तुति में नाटक के भाव, पात्रों के आंतरिक द्वंद्व और कहानी की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत करने की कोशिश की गई।
रिहर्सल से लेकर मंचन तक की पूरी प्रक्रिया में कलाकारों का साथ, लगातार संवाद, नए प्रयोग और एक-दूसरे से सीखने का अनुभव इस यात्रा को और खास बनाता रहा।
अलग-अलग शहरों से आए कलाकारों का एक मंच पर मिलकर काम करना थिएटर की उस खूबसूरत भावना को दिखाता है, जहाँ कला लोगों को जोड़ती है।
“विसर्जन” हमारे लिए सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि साथ मिलकर सीखने, रचने और रंगमंच की एक यादगार यात्रा रही। ❤️