Apurva Aashray

Apurva Aashray शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए सहत्यार्थ
उम्मीद की नई किरण अपूर्वा आश्रय।

🎂🌸 अपूर्वा आश्रय में ठोहाना रत्न डॉ. शिव सचदेवा जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया 🌸🎂आज अपूर्वा आश्रय में शहर के अत्य...
19/09/2026

🎂🌸 अपूर्वा आश्रय में ठोहाना रत्न डॉ. शिव सचदेवा जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया 🌸🎂

आज अपूर्वा आश्रय में शहर के अत्यंत सम्मानित एवं प्रिय व्यक्तित्व डॉ. शिव सचदेवा जी का जन्मदिन विशेष बच्चों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें श्री प्रेम प्रकाश शास्त्री जी, श्री सत प्रकाश शर्मा जी, श्री मनफूल शर्मा जी, श्री शंकर लाल जी, श्री शशि भूषण जी, श्री अनिल मेहता जी, श्री सुभाष जैन जी, श्री कामराज शर्मा जी, श्री राजीव नरूला जी, श्री संजय कांसल जी एवं अन्य सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्री मनफूल शर्मा जी ने मेरे जीवन और संघर्ष पर एक अत्यंत भावुक कर देने वाली कविता प्रस्तुत की। यह मेरे लिए बेहद भावुक क्षण था। मेरे जीवन में इससे पहले शायद ही किसी ने मेरी विदाई और जीवन-संघर्ष को इतनी भावपूर्ण कविता के माध्यम से व्यक्त किया हो। उनकी कविता सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए और मैं स्वयं भी बहुत भावुक हो गया। श्री मनफूल शर्मा जी का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ। 🙏

श्री मनफूल शर्मा जी ने डॉ. शिव सचदेवा जी के व्यक्तित्व पर भी सुंदर कविता प्रस्तुत की। वहीं श्री सुभाष जैन जी ने भी डॉ. शिव सचदेवा जी के सम्मान में बहुत सुंदर एवं भावपूर्ण शब्दों और कविता के माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

🎂 इस अवसर पर केक काटकर डॉ. साहब का जन्मदिन मनाया गया। डॉ. शिव सचदेवा जी ने अपूर्वा आश्रय के विशेष बच्चों को फल, फ्रूट एवं अन्य सामग्री भी प्रदान की। बच्चों के चेहरों पर खुशी, मुस्कान और उत्साह देखकर पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। ❤️😊

अपूर्वा आश्रय परिवार की ओर से श्री प्रेम प्रकाश शास्त्री जी, श्री सत प्रकाश शर्मा जी, श्री मनफूल शर्मा जी, श्री शंकर लाल जी, श्री शशि भूषण जी, श्री अनिल मेहता जी, श्री सुभाष जैन जी, श्री कामराज शर्मा जी, श्री राजीव ननरूला जी, श्री संजय कांसल जी तथा उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर विशेष बच्चों के साथ यह खुशी का अवसर मनाया और कार्यक्रम को यादगार बनाया। 🙏🌹

साथ ही बीबीआई न्यूज़ से श्री नवीन गोयल जी का भी विशेष आभार, जिन्होंने अपना समय निकालकर पूरे कार्यक्रम की सुंदर कवरेज की।

🙏 अपूर्वा आश्रय परिवार की ओर से डॉ. शिव सचदेवा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रखें। 🎂🌹

राजेश मदान
संचालक, अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट

🙏🕉️ श्री गणेश जी के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद 🕉️🙏आज अपूर्वा आश्रय टीम को श्री गणेश मंदिर, टोहाना में जाकर भगवान श्री गणपति...
17/09/2026

🙏🕉️ श्री गणेश जी के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद 🕉️🙏

आज अपूर्वा आश्रय टीम को श्री गणेश मंदिर, टोहाना में जाकर भगवान श्री गणपति जी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏🌺

इस पावन अवसर पर हम पवन असीजा जी एवं श्री गणेश मंदिर मंडल के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें गणपति जी के पावन दर्शन एवं पूजा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया।

मंदिर में हमारा जिस स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के साथ आदर-सत्कार किया गया, उसके लिए हम पूरे मंदिर मंडल के अत्यंत आभारी हैं। ❤️🙏

श्री गणपति जी से प्रार्थना है कि सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और अपूर्वा आश्रय के विशेष बच्चों को सदैव सुख, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। 🌺🙏

गणपति बप्पा मोरया! 🕉️🚩

राजेश मादान
संचालक, अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट

🎂🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳🎂अपूर्वा आश्रय के विशेष बच्चों के बीच उत...
17/09/2026

🎂🇮🇳 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳🎂

अपूर्वा आश्रय के विशेष बच्चों के बीच उत्साह और खुशियों के साथ मनाया गया जन्मदिन समारोह

आज का दिन अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट, टोहाना के लिए बेहद खुशी और उत्साह से भरा रहा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला जी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर अपूर्वा आश्रय के विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह मनाया।

इस अवसर पर उनके साथ श्री रविन्द्र मेहता जी, श्री रमन मड़िया जी, श्रीमती अनिता मेहता जी, श्रीमती स्वीटी मेहता जी सहित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया और बच्चों को उपहार भी वितरित किए।

इसी खुशी के अवसर पर अपूर्वा आश्रय की प्यारी बिटिया एवं छात्रा परिधि जैन का जन्मदिन भी केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। साथ ही दीक्षा जी ने भी बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर इस अवसर को और अधिक यादगार बना दिया।

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ समारोह का आनंद लिया। उनके चेहरों पर खिली मुस्कान, खुशी और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

अपूर्वा आश्रय परिवार की ओर से हम माननीय राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला जी एवं सभी अतिथियों का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर हमारे विशेष बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।

ऐसे आयोजन बच्चों के जीवन में खुशियां, अपनापन और समाज के साथ जुड़ाव की भावना लेकर आते हैं। बच्चों की मुस्कान ही अपूर्वा आश्रय की सबसे बड़ी खुशी है। ❤️

🙏 एक बार पुनः माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

राजेश मदान
संचालक, अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट, टोहाना

16/09/2026

अपूर्वा आश्रय की शिक्षिका भानु मेहता द्वारा राधा रानी का प्यारा भजन प्रस्तुत किया गया।

16/09/2026

🌸 राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर राधा नाम संकीर्तन 🌸

राधा अष्टमी के पावन अवसर पर यूथ एक्सीलेंस पदयात्रा एवं श्री राधा नाम संकीर्तन के अंतर्गत आशीष कौशिक जी, गगन असीजा जी, अशोक आर्य जी, नरेश बांसल जी, राजेश छाबड़ा जी एवं अजय पिलानी जी प्रथम विशाल राधा नाम कीर्तन, जो कि शनिवार, 19 सितंबर को सायं 7 बजे आयोजित होने जा रहा है, का निमंत्रण देने के लिए अपूर्वा आश्रय पधारे।

इस अवसर पर उन्होंने अपूर्वा आश्रय के विशेष बच्चों के साथ राधा नाम का संकीर्तन एवं भजन किया। बच्चों को राधा नाम के महत्व के बारे में बताया और पूरे आश्रय में एक अत्यंत सुंदर एवं भक्तिमय वातावरण बना दिया। 🌺🙏

इस अवसर पर अपूर्वा आश्रय की शिक्षिका भानु मेहता जी ने भी राधा नाम का सुंदर भजन प्रस्तुत किया।

अपूर्वा आश्रय परिवार की ओर से आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌸
आप बच्चों के बीच आए, उन्हें राधा नाम से जोड़ा और अपने पावन कार्यक्रम का निमंत्रण दिया—यह हमारे लिए अत्यंत आनंद और सौभाग्य की बात है।

राधे-राधे! 🌸🙏
जय श्री राधा रानी!

आरजू आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हमेशा मुस्कुराते रहो खुश रहो और खूब बोलो
12/09/2026

आरजू आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हमेशा मुस्कुराते रहो खुश रहो और खूब बोलो

नर सेवा नारायण सेवा।
08/09/2026

नर सेवा नारायण सेवा।

आज अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट में अभिभावक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में सभी बच्चों के माता-पिता ने उत्...
07/09/2026

आज अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट में अभिभावक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में सभी बच्चों के माता-पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान बच्चों की परफॉर्मेंस, प्रगति एवं सर्वांगीण विकास के बारे में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी गई तथा बच्चों के बेहतर भविष्य और उत्थान के लिए उनके सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

बैठक का माहौल बेहद सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहा। सभी अभिभावकों ने अपूर्वा आश्रय के स्टाफ एवं शिक्षकों के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि बच्चों की देखरेख, शिक्षा एवं मार्गदर्शन के कारण उनमें निरंतर विकास और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

अपूर्वा आश्रय परिवार सभी अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर बैठक में भाग लिया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

आपका सहयोग और विश्वास ही हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। 🙏❤️

आज अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 🌸बच्चों ने अ...
05/09/2026

आज अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 🌸

बच्चों ने अपने शिक्षकों को प्रणाम कर गुरु वंदना की और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भी भेंट किए।

शिक्षकों ने बच्चों को जीवन में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, अच्छे संस्कार अपनाने और सदैव अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी तथा सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।

बच्चों और शिक्षकों के बीच प्रेम, सम्मान और अपनत्व से भरा यह शिक्षक दिवस समारोह सभी के लिए यादगार बन गया। 🙏🌹

अपूर्वा आश्रय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
गुरु का सम्मान ही सच्ची शिक्षा की पहचान है। 🌷

🦚🪈 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🪈🦚आज अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट, टोहाना में श्री कृष्ण भगवान जी का जन्...
04/09/2026

🦚🪈 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🪈🦚

आज अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट, टोहाना में श्री कृष्ण भगवान जी का जन्मोत्सव बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। 🌸🙏

इस पावन अवसर पर हमारे बच्चे कृष्ण कन्हैया और राधा रानी के मनमोहक रूप में सजे। बच्चों ने सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए, भजन गाए और अपनी प्यारी प्रस्तुतियों से पूरे आश्रय का वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। 💙🌺

बच्चों के चेहरे की खुशी और उनकी मासूम मुस्कान ने इस जन्माष्टमी को और भी यादगार बना दिया। भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि सभी बच्चों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, प्रेम और खुशियां भरें। 🙏✨

अपूर्वा आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट, टोहाना
दिव्यांग एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों के सहायतार्थ

आप सभी शहरवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
🙏 जय श्री कृष्ण 🙏

#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #अपूर्वाआश्रय #अपूर्वाआश्रयचैरिटेबलट्रस्ट #टोहाना #दिव्यांगबच्चे #विशेषबच्चे #राधारानी #कृष्णकन्हैया #जन्माष्टमीउत्सव

Address

नजदीक गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा
Tohana
125120

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apurva Aashray posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share