19/09/2026
🎶 संगत - भाग १
*6 दिन संगीत, संवाद और संगत के साथ सीखना। साथ सुनना। साथ रचने का अवसर।*
हर युवा कलाकार संगीत को गहराई से सीखना चाहता है, लेकिन संगीत की तकनीकी समझ, उन्नत प्रशिक्षण और अनुभवी मेंटरिंग तक हर किसी की पहुँच नहीं हो पाती। संगत इसी दूरी को कम करने और साथ सीखने, सुनने, अभ्यास करने और संवाद करने का एक प्रयास है।
SHEDO और लोकरंग आर्ट इकोसिस्टम द्वारा देशभर के उभरते युवा कला अभ्यासी, इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के लिए आयोजित यह विशेष तकनीकी संगीत कार्यशाला करने जा रहा है। जिसमे -
*🎵 हम सीखेंगे?*
• राग, ताल, थाट और अलंकार
• स्वर पहचान, स्वर लगाना और रियाज़ की विधियाँ।
• रागों की पकड़ और गायन शैली
• गायन, वादन की तकनीक को समझना।
• भारतीय, लोक और निर्गुण संगीत पर संवाद।
• संगीत की परंपरा और कला की सामाजिक भूमिका।
*🎼 मुख्य फैसिलिटेटर*
राघवेन्द्र नारायण - शास्त्रीय गिटार वादक, बनारस
रितेश गोहिया - संगीतकार, टिमरनी
क्यूरेटर: शिवानी टाले - टिमरनी
कला सहयोगी : निकिता तिवारी टिमरनी
अगर आप संगीत सीखने की शुरुआत कर रहे हैं, बुनियादी समझ रखते हैं या आगे बढ़ना चाहते हैं - संगत आपके लिए है।
📅 05–10 अक्टूबर 2026
📍 SHEDO, टिमरनी, जिला हरदा, मध्य प्रदेश
🗓️ आवेदन की अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2026
आवेदन करें - https://forms.gle/YFmuGgvYxX6HAhzz7
संपर्क : +91 6265-035185,
+91 6262-783001