Mewati Baithak - मेवाती बैठक

Mewati Baithak - मेवाती बैठक Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mewati Baithak - मेवाती बैठक, Community Center, Tijara.

प्रथम विश्वयुद्ध 1915 के दौरान फ्रांस में शहीद हुए सुबेदार हशमत दाद खान (निवासी तिजारा अलवर मेवात ) की कब्र मुबारक। अल्ल...
27/01/2026

प्रथम विश्वयुद्ध 1915 के दौरान फ्रांस में शहीद हुए सुबेदार हशमत दाद खान (निवासी तिजारा अलवर मेवात ) की कब्र मुबारक। अल्लाह पाक शहीद के दर्जात बुलंद फरमाए और जन्नत उल फ़िरदौस में आला मकाम अता फरमाए, अमीन।

आज हम आपको तार्रुफ कराते हैं एक ओर  #इंटरनेशनल शोहरत याफ्ता  #मेवाती भपंग वादक  #उमर फ़ारूख़ मेवाती से इनके वालिद ज़हूर खा...
26/01/2026

आज हम आपको तार्रुफ कराते हैं एक ओर #इंटरनेशनल शोहरत याफ्ता #मेवाती भपंग वादक #उमर फ़ारूख़ मेवाती से

इनके वालिद ज़हूर खान मेवाती और उमर क़रीब 75 मुल्कों में मेवाती भपंग की आवाज़ सुना चुके है । उमर फ़ारूख़ अलवर मेवात के मौज़पुर गांव के रिहायशी हैं । मेवात की जोगी बिरादरी से ताल्लुक़ रखते हैं और इनकी आठ नस्लें पीढ़ीया बहुत से राजाओं के दरबार में भपंग, जोगिया सारंगी, अलगोजा आदि का संगीत बजाती रही हैं । उमर के वालिद ज़हूर खां मेवाती ने फिल्म आँखें (1968) के गाने "दे दाता के नाम तुमको अल्लाह रखे" मे भपंग बजाया था
उमर फ़ारूख मेवाती ने भी , सनी देओल की फ़िल्म " अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" के गाने 'चली आ - चली आ ' में भपंग संगीत दिया है ।

ये महाभारत के मेवाती वर्जन भी बड़ी अच्छी तरह गाते हैं । महाभारत के मेवाती वर्जन को " पांडुन को कड़ा" कहते हैं ।

उमर फारूक फ़ेस्बुक के मालिक जकरबर्ग को भी मेवाती भपंग सुना चुके हैं।

जब बिल क्लिंटन भारत दौरे पर आए तब भी इन्होने अलगोजा और भंपग बजाया था।
Mewati baithak

राजस्थान  #डीग मेवात के  #कैथवाड़ा गांव के रिहायशी अंतरराष्ट्रीय भंपक वादक व मशहूर लोक कलाकार  #गफरुद्दीन मेवाती जोगी को...
25/01/2026

राजस्थान #डीग मेवात के #कैथवाड़ा गांव के रिहायशी अंतरराष्ट्रीय भंपक वादक व मशहूर लोक कलाकार #गफरुद्दीन मेवाती जोगी को भारत सरकार के #गृह मंत्रालय विभाग द्वारा कला क्षेत्र में #पदम श्री अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित।

डीग मेवात के कैथवाड़ा गांव से ताल्लुक रखने वाले व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त लोक कलाकार और भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को अब पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस से पहले भी गफरुद्दीन मेवाती जी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 62 साल के गफरूद्दीन मेवाती का जन्म डीग ज़िले की पहाड़ी तहसील के गांव कैथवाड़ा में हुआ। मेवाती जोगी समुदाय से आने वाले गफरुद्दीन मेवाती को संगीत की विरासत में मिला। उनके वालिद खुद सारंगी के उस्ताद थे। गफरूद्दीन मेवाती पंडुन का कड़ा (महाभारत ) गाने वाले इकलौते गायक कलाकार हैं और उन्हें 2,500 से अधिक महाभारत के मेवाती जबान के दोहे याद है हैं। बता दें कि गफरुद्दीन ने सात साल की उम्र में अपने वालिद से पांडुन का कड़ा सीखा। पिछले 60 सालों से अधिक समय से इसका मंचन कर रहे हैं। उन्होंने भारत सहित कई देशों में सांस्कृतिक उत्सवों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।
गफरुद्दीन उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने छह दशक से अधिक समय तक एक ख़त्म होती लोककला को जिंदा रखा और उसे दुनिया भर में पहचान दिलाई।

गफरुद्दीन मेवाती लंदन, पेरिस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस और अमेरिका सहित कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। वो इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ के जन्मदिन पर भपंग की प्रस्तुति दे चुके हैं। गफरूद्दीन मेवाती इस विरासत को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। वे अपने बेटे शाहरुख और पोतों को भी इस कला को सिखा रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी तक यह परंपरा जिंदा रहे।

इस मेवाती हीरे ने देश विदेश में इलाका मेवात का नाम रोशन किया है, सभी लोग नेक दुआओ से नवाजे 💐🎉🌹

मेव की उन गोत्र पालो के नाम और गांव बताऐ जिनके इलाका मेवात में गिने चुने गांव है जैसे -1.खोखर मेव - गोठड़ी गुरू अलवर 2.ग...
24/01/2026

मेव की उन गोत्र पालो के नाम और गांव बताऐ जिनके इलाका मेवात में गिने चुने गांव है

जैसे -

1.खोखर मेव - गोठड़ी गुरू अलवर
2.गौरी मेव- हौदरानी दिल्ली देहात
3.गहलोत मेव- पिनान अलवर
4.खेलदार मेव- कस्बा लक्ष्मणगढ़ अलवर
5.बामनावत मेव - सकतपुर गुड़गांव, खंदावली फरीदाबाद, बाईखेड़ा नूंह
6.कायलोत मेव- कोट मंडावर दौसा, फिरसका डीग, बलराका डीग
7.मोर झिंगाल मेव- डुंगरिया बांस नूंह, राजोली नूंह
8.नाहरवाड़ मेव- अहमदपुर अलवर
9.जटलावत मेव- जोतगांवेती डीग
10.झलावत मेव- पुंदराका खैरथल
11.कांगर मेव - जालिकी नूंह , पिंगरी मथुरा
12.नांगलोत मेव- पीपलखेड़ा डीग, लंगड़बास खैरथल
13.कटारिया मेव- मरोड़ा, करहेड़ा नूंह
14.बोढियान मेव- अलावलपुर नूंह, भपावली नूंह, घुड़ावली पलवल
15.मारग मेव - तुलेड़ा अलवर
16. कलीशा - बलाना अलवर, साधूका खैरथल
17.पंवार मेव- गूजरनंगला, पल्ला, राजाका, दिवली, मोहम्मद बास, नसीरबास,
....जो बाकी रह गए उन गोत्रों के नाम बताएं जिनके इलाका मेवात में गिने चुने गांव है।

राजस्थान  #डीग मेवात के  #गढाजान/गढ अजान/अजानगढ गांव से ताल्लुक रखने वाले  #तालिब खान का राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्व...
23/01/2026

राजस्थान #डीग मेवात के #गढाजान/गढ अजान/अजानगढ गांव से ताल्लुक रखने वाले #तालिब खान का राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इंस्ट्रक्टर (फिटर) भर्ती रिजल्ट में पूरे राजस्थान सूबा में #पहली 1st रैंक के साथ आइटीआइ #इंस्ट्रक्टर के पद पर चयन हुआ है, मुबारकबाद दिजिए 🌹 💐 🎉 🌟 🌠 🎊 😊 👏 🙌

23/01/2026

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के मेवाती मोहल्ला मैं स्थित पुरानी तहसील के इतिहास से जुड़ी एक ऐसी दास्तान जो इतिहास के ...
20/01/2026

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के मेवाती मोहल्ला मैं स्थित पुरानी तहसील के इतिहास से जुड़ी एक ऐसी दास्तान जो इतिहास के पन्नो मैं आज कही खो गई है,लेकिन मेवाती मोहल्ले मैं स्थिति यह पुरानी तहसील आज भी जांबाज मेवाती सरदार ताज खां की याद दिलाती है,
जब देश मे अंग्रेजो की हुकूमत के खिलाफ तहरीक चल रही थी तब इस पुरानी तहसील मैं ताज खां मेव मेवाती ने अपने 22 पठानों और मेवाती सैनिको की मदद से तहसील पर हमला किया,ताज खां मेव अंग्रेजी सेना से घिर गए,और बेहद बहादुरी से लड़ते हुए अपने सैनिकों के साथ शहीद हो गए,यह पुरानी तहसील आज भी ताज खां मेवाती की याद दिलाती है,कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष फजल यूसुफ खा साहेब बताते है कि उन सभी सैनिको के परिवार आज भी इटावा मैं है.इटावा के गौरव शाली इतिहास से जुड़ी यह पुरानी तहसील मेवाती सरदार ताज खां की हमेशा याद दिलाती रहेगी।

राजस्थान अलवर मेवात के मूंगस्का गाव के रिहायशी युवा हैदर अली ने छोटी उम्र में ही देश के बड़े मुद्दों पर कानूनी जंग छेड़ ...
20/01/2026

राजस्थान अलवर मेवात के मूंगस्का गाव के रिहायशी युवा हैदर अली ने छोटी उम्र में ही देश के बड़े मुद्दों पर कानूनी जंग छेड़ दी। पढ़ाई और IAS तैयारी के साथ वह सीधे सुप्रीम कोर्ट, मंत्रालयों और NGT तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं।

⚡ दंगों पर बड़ा कदम

▪️RTI में खुलासा — 12,000 दंगे, 4,000 मौतें, 40,000 घायल।
▪️हैदर ने पीएम और सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर निर्दोषों के मुआवज़े की मांग की।
▪️PIL खारिज होने के बाद अब नई रिट दाखिल करने की तैयारी।

👉 हैदर का कहना—“एक युवा भी सिस्टम से लड़ सकता है।”

⚡ भ्रष्ट सिस्टम पर एक के बाद एक वार

▪️IPL में पानी की बर्बादी पर NGT को नोटिस।
▪️CSR घोटाले में कई दिग्गज कंपनियाँ जांच के घेरे में।
▪️भूजल दोहन पर बड़े बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई।
▪️नूंह–राजस्थान बेल्ट में शराब फैक्ट्रियों की लापरवाही उजागर।
▪️गलत टोल वसूली का बड़ा खुलासा।

🙌 प्रेरणा युवाओं के लिए
पत्रकार प्रमोद मलिक कहते हैं —
“हैदर अली जैसे युवा ही देश में असली बदलाव लाते हैं।”

हरियाणा  #नूंह मेवात के  #चंदेनी गांव के रिहायशी  #अहसान अली का   में  #कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है, नेक दुआओ से नवाजे...
18/01/2026

हरियाणा #नूंह मेवात के #चंदेनी गांव के रिहायशी #अहसान अली का में #कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है, नेक दुआओ से नवाजे 💐🎉🌹👏💫😊👍

गुड़िया d/o सरवर खां  #गुलाबपुरा को रैंक 70 के साथ RAS मे फाइनल सलेक्शन होने की बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभक...
18/01/2026

गुड़िया d/o सरवर खां #गुलाबपुरा को रैंक 70 के साथ RAS मे फाइनल सलेक्शन होने की बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

गुलाबपुरा की गुड़िया बनी आरएएस, मुबारक़बाद दीजिए 💐🌹🎉

Address

Tijara
301411

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mewati Baithak - मेवाती बैठक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share