Youth Forum

Youth Forum Youth Social Welfare Association (Youth Forum) is a social and cultural organisation working in the education, health, wellness and fitness sector. SERVE ALL

Be A part of group today.

महिलाएं समाज की शक्ति और सम्मान का प्रतीक :- निर्मला माखीजाशिविर में 150 मरीज लाभान्वित,36 मोतियाबिंद,72 थाइरोइड जांचभाय...
06/03/2026

महिलाएं समाज की शक्ति और सम्मान का प्रतीक :- निर्मला माखीजा

शिविर में 150 मरीज लाभान्वित,36 मोतियाबिंद,72 थाइरोइड जांच

भायंदर :- महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। वे न केवल परिवार की देखभाल करती हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महिलाओं की शक्ति और क्षमता को पहचानना और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
उपरोक्त विचार युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा जयश्रीदेवी परमार (सेवाड़ी) के जन्मदिन पर व हेसला थॉमस गोम्स की स्मृति में भायंदर(वेस्ट) के संगीता कॉम्प्लेक्स में आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपेरशन, नेत्र,थायरॉइड व दांतों की जांच शिविर में अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज की संस्थापिका निर्मला माखीजा ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करती हैं। वे शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, नेता, कलाकार और व्यवसायी के रूप में समाज में योगदान देती हैं। महिलाओं की भूमिका न केवल परिवार में बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर एसीपी ममता डिसूजा,निर्मला माखीजा,सीस प्रिया खंडेलवाल, डॉ राखी अग्रवाल, अनिता गाड़ोदिया, सुनीता भोईर,नीलम ढवण, गुड शैपर्ड स्कूल की पिंकी सतसंगी,शेरॉन सलढाना, नंदा जानी आदि को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में आयोजित शिविर में 150 के आसपास लोगो ने लाभ लिया।36 मोतियाबिंद आपरेशन,72 लोगों की थाइरोइड जांच की गई।
शिविर का उद्घाटन अग्रवाल फाउंडेशन के महासचिव विजय फतेपुरिया, रेलवे समिति के कमलेश शाह,भवन निर्माता संदीप गोम्स ने किया।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने सभी का स्वागत किया।शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तुरीहॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।फोरम के राहुल यादव ने बताया कि आगामी शिविर 3 अप्रेल को होगा।

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न150 से ज्यादा लाभान्वित - 35 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड ...
07/02/2026

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

150 से ज्यादा लाभान्वित - 35 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 60 थायराइड जांच-

भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।
फोरम के राहुल यादव व निर्मला माखीजा ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 150 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 36 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।60 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई।

शिविर में ,डॉ ज्ञानेश्वर कालेकर,अमोल पाटिल, राकेश कनोजिया, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, नंद देवाड़े, रेशमा वानखेड़े, अनिकेत, विनोद पवार,ने सेवाएं दी।शिविर का उद्घाटन रमेश बंबोरी ने किया।अतिथि भवन निर्माता संदीप गोम्स,सनम डी जैन, गायिका योगिता मिश्रा, थे।इस अवसर पर सूरजप्रकाश सांडेसर, पवन केडिया, विजय फतेपुरिया, प्रद्युम्न शुक्ला,नंदा जानी, प्रकाश धनरेचा, आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के सहयोगी बागोल निवासी रोशनबाई पुखराज कोठारी (नवकार यूनिफॉर्म) थे।

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), राकेश वी चोपड़ा (सांडेराव), रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स,स्व.राजेंद्र के जैन (सांडेराव) हैं

निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 120 से ज्यादा लोग लाभान्वितयुथ फोरम का आयोजन - 52 के आपरेशन, 45 चश्मे फ...
04/01/2026

निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 120 से ज्यादा लोग लाभान्वित

युथ फोरम का आयोजन - 52 के आपरेशन, 45
चश्मे फ्री

भायंदर :- . सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में 'दृष्टि' विजन फॉर आल के तहत निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई जिसमें डॉक्टरों की सलाह पर 52 का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया व 120 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए।
भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में हुए शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग था।डॉ प्रमोद शर्मा, डॉ नरपतसिंह राजपूत,प्रदीप दास, रेशमा वानखेड़े, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी,रेशमा कैलाश वानखेड़े,आनंद जगताप,प्रणाली ताम्हणकर अनिकेत देवरुखकर ने सेवाएं दी।

इस अवसर पर रमेश बंबोरी, संदीप गोम्स, कमलेश शाह,टोलचर मेंडोंसा,,राहुल यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

फोरम के महासचिव अतुल गोयल व सूरजप्रकाश सांडेसर नेने बताया की आगामी शिविर 5 फरवरी को होगा। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये गए।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 पर संपर्क करें।

सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी),गुरु प्रेम मिशन,गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह),अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा,शताब्दी गौरव,लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा),राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल,सपना राकेशजी चोपड़ा (सांडेराव,वर्ली),रचना अमितजी परमार (सेवाड़ी,पुना) संतोष अतुल गोयल व गुरु प्रेम परिवार हैं।मीडिया पार्टनर शताब्दी गौरव,जैन परंपरा, उज्ज्वल भारत समाचार व सूरजप्रकाश हैं।

दृष्टि ज्ञान, आशा और सकारात्मकता की प्रतीक हैं :- राजेंद्र मित्तलशिविर में 108 मरीज लाभान्वित व 40 मोतियाबिंद ऑपेरशनभायं...
08/11/2025

दृष्टि ज्ञान, आशा और सकारात्मकता की प्रतीक हैं :- राजेंद्र मित्तल

शिविर में 108 मरीज लाभान्वित व 40 मोतियाबिंद ऑपेरशन

भायंदर :- बिना रोशनी कुछ नहीं।यह एक गहरा और सार्थक वाक्य है। रोशनी न केवल भौतिक अर्थ में प्रकाश को दर्शाती है, बल्कि यह ज्ञान, आशा, और सकारात्मकता का भी प्रतीक है।परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

अपने विचार व्यक्त करते हुए अग्रवाल सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल ने युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) द्वारा भायंदर (वेस्ट) के संगीता कॉम्प्लेक्स में अग्रसेन फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित दृष्टि "विजन फ़ॉर ऑल' के तहत निशुल्क मोतियाबिंद शिविर में व्यक्त में किए।उन्होंने कहा कि बिना रोशनी के अंधकार छा जाता है।रास्ते दिखाई नहीं देते।जीवन में चुनौतियों का सामना करना मुश्किल हो जाता है।लेकिन रोशनी के साथ हम आगे बढ़ सकते हैं।नई दिशाएँ दिखाई देती हैं व जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।फोरम द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किये जा रहे कार्यक्रम की में प्रशंसा करता हूँ।

कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन फाउंडेशन के पदाधिकारियों नई की।शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई जिसमें डॉक्टरों की सलाह पर 40 जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया व 108से ज्यादा लोगों की जांच भक्तिवेदांत हॉस्पिटल ने किए।इसके अलावा कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग था। डॉ नरपतसिंह राजपूत, राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी,रेशमा कैलाश वानखेड़े,आनंद जगताप,प्रणाली ताम्हणकर अनिकेत देवरुखकर ने सेवाएं दी।

इस अवसर पर संदीप गोम्स,फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन केडिया,महासचिव विजय फतेपुरिया,भीकमचंद अग्रवाल, दीनदयाल मुरारका, सुंदरलाल अग्रवाल,संदीप ध्यावला,भागचंद जैन,कैलाशचंद अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नवल सेक्सरिया , किरन फतेहपुरिया ,कमल किशोर अग्रवाल, सुनीता भोईर, राजेंद्र भोसले,गिरीश अग्रवाल, भरत अग्रवाल,बनवारी लाल,रवि टुन्ना,राकेश अग्रवाल,भाजपा अध्यक्ष गौरांग कंसारा, भैरवलाल जैन,उमेश शिंदे, सूंदर कोनार,राहुल यादव,आकाश डोंगरे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

फोरम के महासचिव अतुल गोयल व निर्मला माखीजा ने बताया की आगामी शिविर 5 दिसंबर को होगा।फोरम केअध्यक्ष दीपक जैन व राहुल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 पर संपर्क करें।

कार्यक्रम के सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता,राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी),गुरु प्रेम मिशन, गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह),अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा,शताब्दी गौरव,लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा),राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल,सपना राकेशजी चोपड़ा (सांडेराव,वर्ली),रचना अमितजी परमार (सेवाड़ी,पुना),संतोष अतुल गोयल व गुरु प्रेम परिवार हैं।मीडिया पार्टनर शताब्दी गौरव,जैन परंपरा, उज्ज्वल भारत समाचार व सूरजप्रकाश हैं।

PM Narendra Modi

Gani Rajendravijayji Ms Rahul Yadav Geeta Bharat Jain Narendra Modi

Youth Social Welfare Association (Youth Forum) conducted a Free Eye Check up camp under its project "Drishti Vission For...
26/08/2025

Youth Social Welfare Association (Youth Forum) conducted a Free Eye Check up camp under its project "Drishti Vission For All" in Rubina School, Bhayandar (West). Thanks to the BhaktiVedant Hospital team. 300 students benefits,30 spectacles and 6 were referred for consultation.

जयघोष सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर नेत्र चिकित्सा शिविर401 बच्चे लाभान्वित - 33 को निशुल्क चश्मे - शताब्दी गौरव मीडिया पार...
14/07/2025

जयघोष सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर नेत्र चिकित्सा शिविर

401 बच्चे लाभान्वित - 33 को निशुल्क चश्मे - शताब्दी गौरव मीडिया पार्टनर

भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय जयघोष सूरीश्वरजी म.सा.के 90 वें जन्मोत्सव पर आचार्य श्री हरिकांत सूरीश्वरजी म.सा.की प्रेरणा से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर आल' के तहत निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में नेत्र जांच की जांच गई।शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल ने सेवाएं दी।

इसका आयोजन करने की अनुमति देने हेतु स्कूल के संस्थापक एम डी स्वामी को सम्मानित किया गया।शिविर में स्कूल के सुनील त्रिपाठी,प्रीति तारेला,स्नेहल कारभारी,अर्चना पारेख,मंजुला मेडम,चिंतन आदि ने सेवाएं दी।शिविर को सफल बनाने में राजन भोसले का सहयोग मिला।आभार फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने व्यक्त किया।राहुल यादव ने बताया कि फोरम की ओर से हर महीने के पहले शुक्रवार को नेत्र जांच व निशुल्क मोतियाबिंद ऑपेरशन का आयोजन करता हैं।अधिक जानकारी के लिए 9004242210 पर संपर्क करें।मीडिया पार्टनर शताब्दी गौरव, जैन परंपरा,सूरजप्रकाश हैं।

28/05/2025

Dr. Hitesh R Singhavi

Consultant Head and Neck Surgeon, Fortis Hospital Mulund Section editor (Head and Neck), Indian Journal of Cancer (UC) Founder, ROCH foundation, ex-Fellow (Head and Neck), Tata Memorial Centre, Mumbol (TMN)

Fortis Memorial Research Institute Fortis

Rahul Yadav 9004242210
22/05/2025

Rahul Yadav 9004242210

22/05/2025

Address

SHOP NO2, AAKASH GANGA, JAIN MANDIR Road
Thane
401101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Youth Forum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Youth Forum:

Share