Sanskar Bharti, Ajmer

Sanskar Bharti, Ajmer Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sanskar Bharti, Ajmer, Non-Governmental Organization (NGO), Nagpur RSS MAHARASHTRA, Thane.

दृश्य कला विभाग अखिल भारतीय साधारण सभा, नागपुर
13/11/2025

दृश्य कला विभाग
अखिल भारतीय साधारण सभा, नागपुर

13/11/2025

पूर्ण विजय संकल्प हमारा, अनथक अविरत साधना ।
निशिदिन प्रतिपल चलती आयी, राष्ट्रधर्म आराधना ।
वंदे मातृभूमि वंदे, वंदे जगजननी वंदे ॥

12/11/2025

पूर्ण विजय संकल्प हमारा 🙏🏻
स्मृति मंदिर, नागपुर

संस्कार भारती के अखिल भारतीय लोक कला प्रमुख श्री निरंजन पंडा जी अजमेर प्रवास के दौरान लोक कला संस्थान अजमेर पर पधारे उनक...
07/06/2025

संस्कार भारती के अखिल भारतीय लोक कला प्रमुख श्री निरंजन पंडा जी अजमेर प्रवास के दौरान लोक कला संस्थान अजमेर पर पधारे उनके साथ प्रांतीय लोक कला प्रमुख अशोक जी शर्मा का आगमन भी हुआ l इस दौरान संस्थान पर लोक कलाओं के वर्तमान एवं भविष्य पर विस्तृत चर्चा हुई l आगामी दिनों में अखिल भारतीय स्तर पर लोक कलाओं के प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर विचार विमर्श हुआ l श्रीमती प्रियंका सेठी ने सभी का स्वागत सत्कार किया ।🙏

भू अलंकरण दिवस की शुभकामनाएं 💐विश्व पृथ्वी दिवस को संस्कार भारती द्वारा भू अलंकरण दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से संपू...
22/04/2025

भू अलंकरण दिवस की शुभकामनाएं 💐
विश्व पृथ्वी दिवस को संस्कार भारती द्वारा भू अलंकरण दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है l इस दिन कला साधक अपनी कला द्वारा भूमि का श्रंगार कर पृथ्वी को आभार प्रकट करते हैं l
भूः अलंकरण दिवस – 22 अप्रैल 2025

प्रारूप रंगोली डिझाईन का आशय

रंगोली का उद्देश्य सौंदर्य के साक्षात्कार के साथ-साथ मांगल्य की सिद्धि करना है। यह न केवल एक सजावटी कला है, बल्कि एक सांकेतिक भाषा भी है, जिसमें विविध प्रतीकों का समावेश होता है। प्रत्येक प्रतीक अपने भीतर एक गहरा अर्थ समेटे हुए होता है।

इस विशेष प्रारूप में सर्परेखा या लहराकार रेखा का चित्रण किया गया है।

सर्परेखा पर श्लोक:

"समुच्चयो हि रेखाणाम्
वायु-जल दर्शकः
वाहकः शुभ संदेश,
ज्ञान-विज्ञान-संस्कृतेः।"

(रेखाओं का समुच्चय वायु और जल का प्रतीक है:
यह शुभ संदेशों का वाहक है, और ज्ञान, विज्ञान एवं संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।)

सर्परेखा, यानी लहराकार रेखाओं का समूह, प्रवाह और संचारण का प्रतीक है। वायु और जल भी लहरों के रूप में गति करते हैं। यह भौतिक विज्ञान, सुसंस्कृतता और सभ्यता-संवर्द्धित विचारों को दर्शाता है। यह शांति और समाधान की भावना का वाहक बनता है।

मानव शरीर और मन में होने वाले परिवर्तनों का भी अध्ययन वैज्ञानिक रूप से लहरों के माध्यम से किया जाता है—जैसे कि ईईजी (EEG) और ईसीजी (ECG)
भू अलंकरण प्रमुख
रघुराज जी देशपांडे

*राजस्थानी मांडणा प्रतियोगिता*नव संवत्सर 2082 एवं राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर नव संवत्सर समारोह समिति एवं नगर निगम ...
26/03/2025

*राजस्थानी मांडणा प्रतियोगिता*
नव संवत्सर 2082 एवं राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर नव संवत्सर समारोह समिति एवं नगर निगम द्वारा "राजस्थानी मांडणा प्रतियोगिता" का आयोजन रीजनल कॉलेज के सामने, आनासागर चौपाटी पर किया जा रहा है l
इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकते हैं l इस प्रतियोगिता के दौरान संस्थान द्वारा सूती कपड़े के थेले उपलब्ध कराए जाएंगे l जिस पर राजस्थानी मांडणा बनाना होगा l इस थेले का नाप 12 * 13 इंच होगा l इस पर दो रंगों की सहायता से मांडना का चित्रांकन प्रतिभागियों को करना होगा l प्रतियोगिता दोपहर 3:00 बजे चौपाटी पर प्रारंभ होगी और 5:00 बजे समाप्त होगी l 2 घंटे की अवधि के दौरान प्रतिभागियों को राजस्थानी मांडणा चित्रित करना होगा l प्रतियोगिता पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगी l प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा तभी वह इस प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे l प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा रंग उपलब्ध कराए जाएंगे बाकी आवश्यक सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी l विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे l कार्यक्रम का संयोजन संस्कार भारती अजयमेरू इकाई द्वारा किया जा रहा है l
संयोजक:
संजय कुमार सेठी
9414002387

सुमन वैष्णव
70149 60144

Address

Nagpur RSS MAHARASHTRA
Thane

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanskar Bharti, Ajmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share