03/02/2026
*जय श्री श्याम* 🙏
*रविवार दिनांक ,1/2/2026* को मैढ़ स्वर्णकार समाज, तेलंगाना के *तत्वावधान* में चेलापुरा *हनुमान मंदिर* से काचीगुड़ा *श्री श्याम मंदिर* तक निकाली गई *श्याम बाबा की *भव्य निशान यात्रा* को सफल बनाने में आप सभी *श्याम प्रेमियों,* समाज बंधुओं और श्याम परिवार के सदस्यों ने तन, मन और धन से जो सहयोग दिया, उसके लिए हृदय से बहुत–बहुत *धन्यवाद।*
विशेष रूप से हमारे समाज के *पदाधिकारियों —*
अध्यक्ष *श्री महेंद्र कड़ेल जी*
महामंत्री *श्री राकेश सुगंध जी*
कोषाध्यक्ष *श्री विष्णु झींगा जी*
सह कोषाध्यक्ष *श्री रामजी सुनालिया*
का हार्दिक आभार, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह आयोजन सफलतापूर्वक *संपन्न* हुआ।
🌟 *मुख्य अतिथि: *श्रीमती कृष्णा देवी जी झींगा
🌟 *विशेष अतिथि:* श्री गौरीशंकर जी भामा
का भी हृदय से आभार, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
साथ ही *परशुराम जी मौसुण एवं मनोज जी मायछ* का विशेष आभार, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक निशान धारण कर श्याम बाबा की इस पावन यात्रा का *भव्य स्वागत* किया। 🚩
मैं, अशोक डांवर *(संयोजक)* आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ।
हमारी आप सभी से यही विनम्र प्रार्थना और आशा है कि हर वर्ष की तरह आगे भी श्याम बाबा का कार्य इसी श्रद्धा, प्रेम और धूमधाम से होता रहे, और निशान यात्रा निरंतर निकलती रहे।
आप सभी के अमूल्य सहयोग के लिए पुनः बहुत–बहुत धन्यवाद।
🚩 *जय श्री श्याम* 🚩