07/04/2026
टिहरी के सीमांत गांव गंगी में SOCH Organization की एक शुरुवात 🙏🏻🙏🏻
Join us 🙏🏻
कुछ समय पहले SOCH Organization की टीम टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के सुदूर सीमांत गांव सर्वे के लिए गंगी गई थी, SOCH Organization का उद्देश्य इस सीमांत गांव के स्कूल जाने वाले बच्चों को शिक्षा, ना जाने वाले बच्चों की पढ़ाई एवं महिलाओं और बाकी सभी ग्राम वासियों को स्वास्थ्य जागरूकता, स्किल डेवलपमेंट के लिए सहयोग कर सकें । कोविड के समय भी SOCH Organization गंगी गांव पैदल पहुचीं थी और जो भी सहयोग , जागरूकता संभव हो पाया था वो कर पाये थे । उसी समय से SOCH Organization के साथ गांव के युवा शिक्षित सदस्य जुड़े हैं और इसी कर्म में हमने वादा किया था की भविष्य में हम बच्चों, महिलाओं और ग्रामवासियों के सहयोग के लिए SOCH सेंटर की स्थापना करेंगे ।। हमे गंगी गांव के ग्रामवासियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा, बच्चों को SOCH Organization की तरफ़ से शिक्षण सामग्री वितरित की गई ।
सोच के मुख्य सदस्य श्री बादर सिंह जी, रवीना राणा, शीशपाल, दिनेश राणा जी का साथ देने, आगे मिलकर काम करने को लेकर सहृदय धन्यवाद ।
साथ साथ सोच से जुड़े सभी सदस्यों, वॉलंटियर्स, दानकर्ताओं का भी सहृदय धन्यवाद जिनकी वजह से हम SOCH Organization के सभी प्रोजेक्ट्स , सामाजिक कार्यो को सुचारू रूप से कर पाते हैं ।
भविष्य में पुनः आपके सहयोग की जरूरत रहेगी ।
शुरुवात में एक सेंटर गंगी गाँव के ही बगल के गाँव री में खुलेगा और दूसरा सेंटर गंगी गाँव के बीचों बीच । जिसे गाँव के ही शिक्षित युवा सदस्य संचालित करेंगे और समय समय पर SOCH Organization की टीम भी विजिट करेगी ।
जल्द ही आपको आगे का अपडेट देंगे ।🙏🏻🙏🏻
धन्यवाद
Thanks & Regards
Deepp Negi
Team SOCH
SOCH Organization Uttarakhand
Reg. No. UK0600312023010330
Khel Enclave, Street - 2, Balawala
Uttarakhand - 248001
Whatsapp - +918272801370,
www.sochorganization.com