16/04/2026
*पश्चिम रेलवे का 173वाँ स्थापना दिवस: बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से सूरत स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों के लिए व्हीलचेयर भेंट*
*सूरत, 16 अप्रैल 2026:* पश्चिम रेलवे के 173वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज सूरत रेलवे स्टेशन पर *बैंक ऑफ बड़ौदा* के सहयोग से जरूरतमंद एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु *व्हीलचेयर भेंट कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य में पश्चिम रेलवे के स्टेशन डायरेक्टर *श्री एस.के. मेघवाल*, स्टेशन सुपरिटेंडेंट *श्री प्रमोद शर्मा*, बैंक ऑफ बड़ौदा के डीजीएम *श्री निर्मल पटेल*, चीफ मैनेजर *श्री राकेश सिंह*, सूरत वेस्टर्न रेलवे पैसेंजर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री *श्री हबीब वोहरा* और एसोसिएशन के प्रवक्ता *श्री किरण रायका* उपस्थित रहे।
स्टेशन डायरेक्टर श्री मेघवाल ने कहा कि "रेलवे स्थापना दिवस पर यात्री सेवा का संकल्प लेना सबसे सार्थक उत्सव है। ये व्हीलचेयर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और बीमार यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म पर आवागमन को आसान बनाएंगी।"
बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहता है और रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भविष्य में भी सहयोग जारी रखेगा।
एसोसिएशन के प्रवक्ता श्री किरण रायका ने बैंक ऑफ बड़ौदा और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से यात्रियों को वास्तविक राहत मिलती है।
---
*किरण रायका*
प्रवक्ता
वेस्टर्न रेलवे पैसेंजर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, सूरत