SCL Foundation - NGO

SCL Foundation  - NGO एक ही लक्ष्य - प्रगतिशील व गतिशील सारस्वत समाज.

गर्व है..यह केवल एक सफ़र नहीं, बल्कि सपनों, संघर्ष, सीख और निरंतर आगे बढ़ते रहने की कहानी है।इस कहानी की शुरुआत हिल्स नर...
20/07/2026

गर्व है..
यह केवल एक सफ़र नहीं, बल्कि सपनों, संघर्ष, सीख और निरंतर आगे बढ़ते रहने की कहानी है।

इस कहानी की शुरुआत हिल्स नर्सरी से हुई, जहाँ एक नन्ही-सी बच्ची ने दुनिया को समझना और अपने सपनों को आकार देना शुरू किया। हिल्स हाई स्कूल में उसने न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि हर प्रतियोगिता, मंच और अवसर पर अपनी आवाज़ को बुलंद करना भी सीखा। अपनी मेहनत और लगन से उसने दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए और फिर एक नए पड़ाव की ओर बढ़ी—सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल। एक ज़ेवियराइट बनना उसके जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय था, जिसने उसे नए अनुभवों और संभावनाओं से परिचित कराया।

कोविड के चुनौतीपूर्ण समय के बीच उसकी मंज़िल उसे गुजरात के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थानों में से एक, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा लेकर गई। वडोदरा ने उसे केवल एक डिग्री ही नहीं दी, बल्कि जीवन को एक नए नज़रिए से देखना भी सिखाया। इंटर्नशिप्स, सामाजिक संगठनों और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के अनुभवों ने उसे सिखाया कि सीखना केवल किताबों तक सीमित नहीं होता, बल्कि हर अनुभव हमें गढ़ता है।

अपने जुनून को पहचानते हुए उसने पब्लिक पॉलिसी और एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र को चुना और पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी में मास्टर्स की पढ़ाई शुरू की। यह केवल एक शैक्षणिक निर्णय नहीं था, बल्कि अपने सपनों को दिशा देने का साहसिक कदम था। वह इस कार्यक्रम की प्रथम बैच का हिस्सा रही और इन दो वर्षों ने उसके व्यक्तित्व, सोच और क्षमताओं को एक नई ऊँचाई दी।

मास्टर्स के इन दो वर्षों में उसने अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया, शोध-पत्र प्रस्तुत किए, दो महत्वपूर्ण शोध प्रबंध (Dissertations/Theses) पूर्ण किए और शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में स्वयं को निरंतर विकसित किया। उसे भारत के प्रधानमंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के विदेश मंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही, शशि थरूर और निर्मला सीतारमण जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के विचारों को निकट से सुनने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर भी मिला। ये अनुभव केवल उपलब्धियाँ नहीं थे, बल्कि उसके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने वाले जीवन के अमूल्य क्षण थे।

उसके पेशेवर सफ़र की शुरुआत गुजरात राज्य संस्थान फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (GRIT) में इंटर्नशिप से हुई, जहाँ उसे गुजरात सरकार के साथ कार्य करने का अवसर मिला। यही वह पड़ाव था जिसने उसे KPMG तक पहुँचाया। इसके बाद उसने KPMG में एक अकैडमिक ट्रेनी के रूप में पाँच महीनों तक कार्य किया और गुजरात सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं, जिनमें GIFT City से जुड़ी पहलें भी शामिल थीं, में अपना योगदान दिया।

आज, जब वह KPMG में एक Associate Consultant के रूप में अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रही है, तब यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, सीख, संघर्ष और विश्वास का परिणाम है। हिल्स की एक छोटी-सी छात्रा से लेकर पब्लिक पॉलिसी और कंसल्टिंग की दुनिया में अपने कदम मज़बूती से रखने तक का यह सफ़र इस बात का प्रमाण है कि सपने तभी पूरे होते हैं, जब उन्हें पूरा करने का साहस भी साथ हो।

“मंज़िलें कभी एक दिन में नहीं मिलतीं, वे वर्षों की मेहनत, अनगिनत सीखों और छोटे-छोटे क़दमों से बनती हैं। यह कहानी किसी मंज़िल पर पहुँचने की नहीं, बल्कि हर दिन स्वयं का एक बेहतर रूप बनने की है। और यह सफ़र अभी बस शुरू हुआ है।” ✨

परिचय:
खुशी पुत्री मनफूल जी सारस्वत (तावनिया )
गांव: सारोठिया
तहसील: सुजानगढ़
जिला: चुरू - राजस्थान
हाल निवास सूरत, गुजरात

पूजा सारस्वत पुत्री श्री मनोज सारस्वत सुपौत्री श्री घनश्यामजी सारस्वत (बामनवाली, हाल धीररा स्टेशन, राजस्थान) को राजस्थान...
11/06/2026

पूजा सारस्वत पुत्री श्री मनोज सारस्वत सुपौत्री श्री घनश्यामजी सारस्वत (बामनवाली, हाल धीररा स्टेशन, राजस्थान) को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (गणित) भर्ती परीक्षा में संपूर्ण राजस्थान में 4वीं रैंक प्राप्त कर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है ।

गर्व हैनारायण सारस्वत पुत्र पवन सारस्वत निवासी रतनगढ़ ( ननिहाल  जोगाराम जी जस्सु , नोखा ) का SSC CGL 2025 में Comptroller...
10/04/2026

गर्व है

नारायण सारस्वत पुत्र पवन सारस्वत निवासी रतनगढ़ ( ननिहाल जोगाराम जी जस्सु , नोखा ) का SSC CGL 2025 में Comptroller & Auditor General विभाग में Accountant के पद पर चयन होने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं ।

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है

गर्व हैआरती सुपुत्री श्री रामकुमार जस्सू सुपौत्री श्री तुलछाराम जी जस्सू  साडासर हाल अर्जुनसर त. लूणकरणसर बीकानेर ने कक्...
31/03/2026

गर्व है

आरती सुपुत्री श्री रामकुमार जस्सू सुपौत्री श्री तुलछाराम जी जस्सू साडासर हाल अर्जुनसर त. लूणकरणसर बीकानेर ने कक्षा 12th में 98% अंक प्राप्त कर सारस्वत समाज का मान बढ़ाया है

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।

गर्व है,मनमोहन सुपुत्र श्री हीरालाल जी तावनिया किसनासर कक्षा 10th मे 91% अंक प्राप्त क़र सारस्वत समाज का मान बढ़ाया है, एस...
27/03/2026

गर्व है,

मनमोहन सुपुत्र श्री हीरालाल जी तावनिया किसनासर
कक्षा 10th मे 91% अंक प्राप्त क़र सारस्वत समाज का मान बढ़ाया है,

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता है,

गर्व हैगरिमा सुपुत्री श्री मनफूल तावणियां सुपौत्री स्व. श्री धन्नाराम जी तावणियां केऊ हाल धान्धुसर त. पल्लु हनुमानगढ़ ने...
25/03/2026

गर्व है

गरिमा सुपुत्री श्री मनफूल तावणियां सुपौत्री स्व. श्री धन्नाराम जी तावणियां केऊ हाल धान्धुसर त. पल्लु हनुमानगढ़ ने कक्षा 10th में 85.50% अंक प्राप्त कर सारस्वत समाज का मान बढ़ाया है

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।

गर्व हैयोगेश सुपुत्र मनोजकुमार जी सारस्वा सुपौत्र श्री रामगोपाल जी सारस्वा निवासी पुनरासर हाल हनुमानगढ के कक्षा 10वीं मे...
25/03/2026

गर्व है

योगेश सुपुत्र मनोजकुमार जी सारस्वा सुपौत्र श्री रामगोपाल जी सारस्वा निवासी पुनरासर हाल हनुमानगढ के कक्षा 10वीं में 87.67% अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।

गर्व हैबालकिशन सुपुत्र महेंद्रकुमार जी तांवनिया सुपौत्र श्री लालचंद जी तांवनिया निवासी सांवतसर के कक्षा 10वीं में 94% अं...
25/03/2026

गर्व है

बालकिशन सुपुत्र महेंद्रकुमार जी तांवनिया सुपौत्र श्री लालचंद जी तांवनिया निवासी सांवतसर के कक्षा 10वीं में 94% अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।

गर्व हैसुश्री दिव्या कौशिक सुपुत्री विक्रम जी कौशिक सुपौत्री ओमप्रकाश जी कौशिक कालु (बीकानेर) द्वारा कक्षा 10 में 96.67%...
25/03/2026

गर्व है

सुश्री दिव्या कौशिक सुपुत्री विक्रम जी कौशिक सुपौत्री ओमप्रकाश जी कौशिक कालु (बीकानेर) द्वारा कक्षा 10 में 96.67% अंक हासिल करके पुरे समाज व क्षेत्र मे परिवार व समाज का नाम रोशन करने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं ।

एससीएल फाउंडेशन परिवार आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है ।

गर्व हैगरिमा जस्सू सुपुत्री पृथ्वीराज जी जस्सू सुपौत्री विद्याधर जस्सू हनुमानगढ़ टाऊन दोहिती स्व.श्री बनवारी लाल जी सारस...
06/03/2026

गर्व है

गरिमा जस्सू सुपुत्री पृथ्वीराज जी जस्सू सुपौत्री विद्याधर जस्सू हनुमानगढ़ टाऊन दोहिती स्व.श्री बनवारी लाल जी सारस्वा पंडितावाली का यूपीएससी में 460 रेंक में सलेक्शन होने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं ।।

Address

Surat
395007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SCL Foundation - NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SCL Foundation - NGO:

Shortcuts

Share