10/07/2022
#श्रृद्धांजलिसभा 🙏 बिहार समाज के एक युग का अंत 🙏
स्वर्गीय श्री #नरेशशर्मा जी का देहावसान दिनांक 21जून 2022 को हो गया, उनके परिवार ने अंत्येष्टी का कार्यक्रम बिहार में करने का निर्णय किया अतः बहुत लोगों को समय से जनकारी नही होने पर अंतिम दर्शन का मौका नही मिला। इसलिए समस्त बिहार झारखंड समाज ट्रस्ट के द्वारा उनके ज्येष्ठ पुत्र की उपस्थिति में एक श्रृद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया है।
🙏आज 10 जुलाई रविवार को सायं 4 बजे से 6 बजे तक श्यामकुंज हॉल अग्रसेन भवन सिटी लाईट 🙏
सूरत में बिहार समाज को साकार रुप देने वाले, कई वर्षों तक बिहार विकास परिषद के अध्यक्ष रहे, #समस्तबिहारझारखण्डसमाज ट्रस्ट के मार्गदर्शक और संरक्षक सहज और सरल व्यक्त्तिव के धनी, सूरत में बिहार और बिहारियों को पहचान दिलाने वाले एक सामाजिक पुरोधा का हमारे बीच नहीं होना बहुत ही बड़ी क्षति है जिसकी कभी भरपाई नहीं किया जा सकता है। आइए जिन्होंने हजारों घंटे हमारे आपके लिए निकला आज उनकी याद में कुछ समय निकाल कर श्रृद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर प्रार्थना करें 🙏