04/06/2025
नमस्ते सभी सम्मानित सदस्यों 🙏
मुझे यह सूचित करते हुए बहुत खुशी 😊 हो रही है कि दिनांक 31 मई, शनिवार को हमने रांदेर, अडाजण में स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम 🏡 का दौरा किया।
इस दौरान हमने वहाँ मौजूद वरिष्ठ नागरिकों के साथ कुछ यादगार समय बिताया और उनके साथ अपनी भावनाएँ 💖 साझा कीं।
हमारे प्रतिष्ठित सदस्य श्री केवल ढोलकिया जी ने इस नेक काम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पूरे दिन के भोजन का योगदान दिया।
उनके इस उदार सहयोग 🙌 के लिए हम सभी हृदय से आभारी ❤️ हैं।
यह अनुभव हम सभी के लिए बहुत ही भावनात्मक 😌 और प्रेरणादायक 🌟 रहा।
आप सभी के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद।☺
सादर,
अनमोल केडिया
अध्यक्ष २०२५