Sma- Surat Mercantile Association

Sma- Surat Mercantile Association स्थापना - 27-09-2020
सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर है।

06/06/2026
03/06/2026
🇮🇳🇮🇳🇮🇳            *सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*सप्रेम हरि स्मरण,            सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन की 218वीं *नियमित ...
03/06/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*
सप्रेम हरि स्मरण,
सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन की 218वीं *नियमित मासिक समस्या समाधान मिटिंग* का आयोजन व्यापारी भाईयों की निस्वार्थ सेवा में दिनांक 31 मई 2026 रविवार को प्रातःकाल 09/30 से 10/30 बजे तक *माहेश्वरी भवन, पहला माला,बोर्डरुम, सीटी लाइट के प्रांगण में "एस एम ए" प्रमुख नरेन्द्र साबू व उनकी पूरी पंच पैनल एवं कोर कमेटी टीम* की अगुवाई में आयोजित की गई है।
इस सप्ताह की मिटिंग में 118 व्यापारी भाईयों की सादर उपस्थिति रही और 12 आवेदन पत्र समस्या समाधान हेतु पर सुनवाई हुई जिसमें से 1आवेदन का समाधान तुरंत बातचीत द्वारा किया तथा बकाया आवेदन मामलें पंच पैनल एवं लीगल टीम को सौंप दिये गये हैं जो की समयानुसार समाधान प्रक्रिया में आ जायेंगे।

मिटिंग के प्रारंभ में काफी व्यापारिक विषयो पर चर्चा हुई। *गत दो महीने से संगठन के पास 10 से 15 आवेदन पत्र प्रतिदिन आ रहे हैं उन सभी की समस्या केवल लेट पेमेंट संबंधित या चीटिंग संबंधित है जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है।*

आपको जो भी सूरत में व्यापार हेतु देनदारी है वो चाहे विवर, प्रोसेस हाउस, पैकिंग मैटेरियल, डिजिटल प्रिंटिंग, बैंक का लोन,या अन्य किसी प्रकार का पेमेंट आपको चुकाना पड़ेगा नहीं तो आप डिफॉल्ट हो जाओगे।
जबकि इसके विपरीत आप बाहर मंडी में बिना जानकारी करें जो उधर बांट रहे हैं वह बिल्कुल गलत है। सूरत के व्यापारियों को बहुत सोच समझकर उधार बांटनी चाहिए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।

व्यापार की वर्तमान परिस्थिति में मीटिंग की चर्चा के दौरान जो निष्कर्ष निकाला अगर व्यापार में सुधार नहीं आया तो लगभग 5% से 10% छोटे कम पूंजी वाले व्यापारी व्यापार से निकल जाएंगे जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

युद्ध की वजह से वैश्विक स्थिति बहुत खराब है जिसके कारण टेक्सटाइल उद्योग पर भी विपरीत असर पड़ेगा। इस समय सभी व्यापारी भाइयों को अपील है आप लोग इस साल कमाई नहीं करें चलेगा पर आपकी पूंजी का नुकसान नहीं होना चाहिए।
*ग्रेडिंग सिस्टम के हिसाब से माल भेजिए यानि ए ग्रेड और बी ग्रेड वाले व्यापारियों से ही व्यापार करें, C और D ग्रेड वाले व्यापारियों से कोई व्यापार नहीं करना है।*
ग्रेडिंग सिस्टम व्यापारी को अपने पेमेंट और व्यवहार से मिलती है यानि खुद व्यापारी आपको यह ग्रेडिंग देता है ना की कोई ग्रेडिंग देने वाली एजेंसी होती है।

*सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन सभी व्यापारियों को सूचित करता है जो भी व्यापारियों का पेमेंट 6 महीने से ज्यादा का लेट हो रहा है ओर अगर आप आवेदन पत्र देंगे और उन्हें ब्लैक लिस्ट करना चाहेंगे तो संगठन उन पार्टियों को ब्लैक लिस्ट करेगा।*

आज की मीटिंग के हमारे मुख्य मेहमान हाल ही में सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के जो चुनाव संपन्न हुए थे और उसमें भारतीय जनता पार्टी के 115 पार्षद चुने गए है। दिनांक 28 मई 2026 को नई प्रशासनिक टीम का ऐलान हुआ उसमें *महापौर का दायित्व माया बहन मवानी जी,* *नेता शासक पक्ष अल्पना बहन मेहता जी और स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य सुमन जी गर्ग* को सुरत समाज की सेवा का दायित्व दिया गया है।

इसी के उपलक्ष्य में *मंगलमय शुभ कामना सहित सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन* की तरफ से भव्य स्वागत एवं सम्मान का कार्यक्रम किया गया है। *महापौर माया बहन मवानी जी ने सभी व्यापारी भाइयों को आश्वस्त किया कि महानगरपालिका में जो विकास का कार्यक्रम है वह जारी रहेगा और कोई भी अगर आपको समस्या है उसका तुरंत निदान किया जाएगा।*
*नेता शासक पक्ष अल्पनाबेन मेहता जी ने बताया कि आपकी पूरी टीम व्यापारी समाज के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी।*

हमारे मुख्य मेहमान *कुमारी मिशिका अग्रवाल जी* सादर उपस्थित थी, जिन्हें अभी श्रीलंका में कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में के में अंडर 10 कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ और अब वह विश्व खिताब के लिए तैयारी कर रही है।

हमारे मुख्य मेहमान *शहर की जानी-मानी मशहूर साइकैटरिस्ट डॉक्टर नमिता जी गांजावाला* सादर उपस्थित थी। आपने बताया अभी जो व्यापार में स्ट्रेस और परिवार में तनाव चल रहा है उसके चलते मानसिक रोग काफी हो रहा है। उससे सम्बंधित आपने जो प्रारंभिक उपाय कर सकते हैं उसकी भी जानकारी दी है।

*शहर के जाने-माने इन्वेस्टमेंट गुरु श्रीमान राघव राठी जी* को *व्यापारियों की मांग पर वापस पुनः आमंत्रित किया गया* और आपने विपरीत परिस्थिति में शेयर बाजार में किस तरीके से व्यापार करना चाहिए, बहुत अच्छे तरीके से समझाया। आपके द्वारा पूर्व में किये गए सेमिनार के बाद जो भी व्यापारी वर्ग आपके साथ जुड़ा है सबको आपने काफी फायदा करवा कर दिया है उसकी भी पूरी जानकारी दी है।

*मीटिंग का समापन स्वादिष्ट शानदार अल्पाहार के साथ समपन्न हुआ।*

उपरोक्त मिटिंग में "एस एम ए" परिवार के सुरेन्द्र अग्रवाल जी, राजीव जी उमर,महेश जी पाटोदिया,राजकुमार जी चिरानिया,दुर्गेश जी टिबडेवाल, घनश्याम जी माहेश्वरी, रामकिशोर जी बजाज, संजय जी अग्रवाल, अनिलजीभाऊवाला, केवल भाई असीजा जी एंव शहर के गणमान्य सदस्य श्रीमान रामअवतार जी साबू, रितु जी राठी,गजानंद जी राठी,हरि शंकर जी तोषनीवाल, हेमन्त जी काबरा, घनश्याम जी चांडक, सुरेश जी मालपानी,सुरेश जी तोदी, राजेश जी महेश्वरी,कैन्हया लाल जी चांडक एंव पंकज माहेश्वरी आदि सदस्यों की सादर उपस्थिति में समपन्न हुईं है।
*🤝SMA🤝*
*"से कहोगें तो समाधान जरुर होगा"*
*व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर और समर्पित है।।*

🇮🇳🇮🇳🇮🇳        *सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*सप्रेम हरि स्मरण,                सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन की 217वीं *नियमित ...
20/05/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन, सुरत*
सप्रेम हरि स्मरण,
सुरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन की 217वीं *नियमित मासिक समस्या समाधान मिटिंग* का आयोजन व्यापारी भाईयों की निस्वार्थ सेवा में दिनांक 17 मई 2026 रविवार को प्रातःकाल 09/30 से 10/30 बजे तक *माहेश्वरी भवन, पहला माला, बोर्ड रुम,सिटी लाइट के प्रांगण में "एस एम ए" प्रमुख नरेन्द्र साबू व उनकी पूरी पंच पैनल एवं कोर कमेटी टीम* की अगुवाई में आयोजित की गई है।
इस सप्ताह की मिटिंग में 114 व्यापारी भाईयों की सादर उपस्थिति रही और 13 आवेदन पत्र आये जो कि साइबर क्राइम से सम्बंधित थे।

वर्तमान समय में व्यापारिक हालात कोरोना काल के समय की याद दिला रहे है। मध्य पूर्व में युद्ध के चलते व्यापारिक परिस्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। आवश्यक वस्तुओ पर महगाई बढ गई है जिसके कारण उपभोक्ता की क्रय शक्ति कमजोर हुई है।
दुसरा आज 90% व्यापारी जिनका टर्नओवर 5 करोड़ से कम है सबसे ज्यादा तकलीफ में है क्योकि दुकानों का भाड़ा बढ़ गया है शिव शक्ति मार्केट अग्निकांड के बाद ओर अब युद्ध के हालात में व्यापार में बहुत बड़ी तकलीफ में आ गयी है। महंगाई के कारण हर चीज के भाव बढ़ने से खरीद शक्ति बहुत कम हो गई है जिसका असर मार्केट में दिख रहा है।

अभी व्यापार 25% से भी कम गति से चल रहा है जो बहुत बड़ी चिंता की विषय है जिसका मुख्य कारण युद्ध है आज संगठन की तरफ से सलाह दी गई है आप लोग अपना व्यापार नियंत्रित और संतुलित करें। कोई भी प्रकार की ओवर ट्रेडिंग नहीं करनी चाहिए, लिमिट में व्यापार करना चाहिए कोई भी नए एजेंट या नए व्यापारी को उधर नहीं देना है, नगद के आधार पर व्यापार करना है, पुराने व्यापारी से भी अधिकतम सीमा 60 दिन से ज्यादा उधर नहीं देना है और कोई भी प्रकार का रिटर्न नहीं लेना है यह आज नक्की हुआ है।

• आज के मुख्य मेहमान पुलिस इंस्पेक्टर साइबर क्राईम सेल श्रीमान आर. जे.चौधरी साहब सादर उपस्थित थे। आपने आए हुए सभी साइबर क्राइम से पीड़ित फरियादियों की कंप्लेंट पर सुनवाई की है और व्यापक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

आपने बताया कि व्यापारी भाइयों को बहुत ही सतर्कता से इंटरनेट बैंकिंग वह सोशल मीडिया मैसेज को देखकर इस्तेमाल करना चाहिए और अगर आपको कोई भी तकलीफ आती है तो सबसे पहले आप 1930 पर कंप्लेंट करें जो सबसे जरूरी है उसके बाद आप पुलिस स्टेशन पर आए।

आपने बताया कि कई बार रकम जो सस्पेंस अकाउंट में रुक जाती है वह रिकवर कर ली जाती है पर एक बार जो पैसा आपके खाते से निकल जाता है उसे हासिल करना मुश्किल है।

*आपने बताया सभी व्यापारी भाइयों को दो मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए एक अपना प्राइवेट परिवार के लिए या समाज के लिए एक अपना बैंकिंग और दुकान के कामकाज के लिए ताकि आपके सात साइबर क्राइम की घटना कम से कम हो।*

• दुसरे हमारे सम्मानित मेहमान श्रीधाम गोवर्धन जी से पधारे है। आपके सनातनी परिवार के बाल-संत श्री भक्त भागवत प्रभु जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ है। आपने अपनी छोटी सी 6 वर्ष की आयु में अपने माता-पिता द्वारा ग्रहण किये हुए संस्कार की दिव्यता प्राप्त कर ली है। अपने व्यापारी भाइयों को गीता द्वारा अपनी समस्या हल करने का संदेश दिया है।

• तीसरेआज के हमारे मुख्य मेहमान डॉक्टर प्रकाश पटेल जी जो अभी हाल पश्चिम बंगाल के चुनाव में भवानीपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी प्रभारी के रूप में 4 महीने तक अपने सेवा दी और शुभेंदु अधिकारी जी जो अभी हाल में मुख्यमंत्री है उनकी जीत में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। संगठन के मंच पर आपका सम्मान व स्वागत किया गया है।

• चौथे हमारे मुख्य मेहमान डॉक्टर अजीत जी महेश्वरी जो अभी फैमिली फिजिशियन संगठन के प्रेसिडेंट बने है उनका भी सम्मान किया गया है। आपने बताया अभी जो भयंकर गर्मी है उससे पहले बचना चाहिए और इस गर्मी में बचने के लिए पानी का सेवन खूब करना चाहिए।

• पांचवे हमारी मीटिंग के मुख्य मेहमान श्री राम रतन जी बोहरा जिन्होंने अभी हाल में ही भीष्म प्रतिज्ञा लिए जब तक गोवध नहीं रुकेगा और इसका सरकार की तरफ से ऐलान नहीं होगा तब तक वह शर्ट और कुर्ता नहीं धारण करेंगे। इस परम को गौ भक्त का भी संगठन ने अपने मंच पर सम्मान किया गया है।

*मीटिंग का समापन स्वादिष्ट शानदार अल्पाहार के साथ समपन्न हुआ।*

उपरोक्त मिटिंग में "एस एम ए" परिवार के अशोक जी गोयल, राजीव जी उमर,महेश जी पाटोदिया,राजकुमार जी चिरानिया,दुर्गेश जी टिबडेवाल,गौरव जी भसीन, मुकेश जी अग्रवाल, घनश्याम जी माहेश्वरी,मनोज जी अग्रवाल,संदीप जी अग्रवाल, रामकिशोर जी बजाज, संजय जी अग्रवाल, राजेश जी गुरनानी,गौरव भसीन, जितेंद्र सुराना,एंव शहर के गणमान्य सदस्य श्रीमान रामअवतार जी साबू, अभय जी राठी, सुरेश जी मालपानी,कैन्हया लाल जी चांडक, राजेश जी महेश्वरी आदि सदस्यों की सादर उपस्थिति में समपन्न हुईं है।
*🤝SMA🤝*
*"से कहोगें तो समाधान जरुर होगा"*
*व्यापारी की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर और समर्पित है।।*

Address

A/11/11, UDHNA UDHYOG NAGAR, Road NO. 4
Surat
394210

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sma- Surat Mercantile Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sma- Surat Mercantile Association:

Share