Navodaya Environment Friends Association

Navodaya Environment Friends Association Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Navodaya Environment Friends Association, Nonprofit Organization, Supaul.

This is a group of people those are involved in our environment and plantation awareness activities and intrested in social activity to protect and improve our environment for betterment of life on the earth.

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सुपौल एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदयन (सान) एवं वन विभाग सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर...
05/06/2025

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सुपौल एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदयन (सान) एवं वन विभाग सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर नवोदय विद्यालय, सुपौल परिसर में पौधारोपण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्व में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के मुद्दे पर लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों की जानकारी एवं प्लास्टिक के एकल उपयोग पर प्रतिबंध का दृढ़ता से पालन करने को लेकर जागरूक किया गया।
आज का दिन हमें यह याद दिलाने के लिए है कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे आसपास का हर पेड़, पशु, पानी और हवा सब मिलकर पर्यावरण बनाते हैं। आज पृथ्वी पर प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। अगर हम इन मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं तो हमारा भविष्य संकट में पड़ सकता है। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसी दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। अगर हम आज से छोटे छोटे कदम उठाएं तो आने वाला कल बेहतर और साफ सुथरा हो सकता है। विश्व में प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने (Beat Plastic Pollution) को लेकर एसोसिएशन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें और पर्यावरण को होने वाली क्षति से बचाएं।
सभी से अनुरोध है कि अपने घर के आसपास या जहां भी जरूरत लगे कम से कम एक पौधा प्रतिवर्ष अवश्य लगावे एवं प्लास्टिक के चीजों का काम से कम उपयोग करें।
कार्यक्रम में भाग लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद!

"विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025" के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी "सुपौल एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदयन (सान)...
03/06/2025

"विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025" के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी "सुपौल एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदयन (सान) एवं वन विभाग सुपौल" के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण सह जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत "जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल परिसर में प्रातः 10:00 बजे से किया जाना है।
अतः आप सभी से अनुरोध हैं कि वृक्षारोपण सह जन-जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। यह कार्यक्रम 5 जून 2025 से 15 अगस्त 2025 तक संपूर्ण बिहार में निरंतर चलता रहेगा।

कार्यक्रम से जुड़ने के लिए एवं किसी अन्य सहायता के लिए संपर्क सूत्र: 70500 40011




नवोदय फ्रेंड्स ऑफ़ एनवायरनमेंट एवं वन विभाग सुपौल के द्वारा "एक पौधा अपने नाम" कार्यक्रम का आयोजन निर्मली प्रखंड के विभि...
10/08/2024

नवोदय फ्रेंड्स ऑफ़ एनवायरनमेंट एवं वन विभाग सुपौल के द्वारा "एक पौधा अपने नाम" कार्यक्रम का आयोजन निर्मली प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में पौधा वितरण कर अपने-अपने घर आंगन में एक पौधा अपने नाम लगाने का संदेश दिया गया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने हेतु सामूहिक प्रतिज्ञा सभा के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।



पटना में आयोजित बिहार नवोदयन समागम 2024 में पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुझे "बिहार नवो...
26/02/2024

पटना में आयोजित बिहार नवोदयन समागम 2024 में पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुझे "बिहार नवोदय रत्न" अवार्ड से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस सम्मान के लिए बिहार नवोदय परिवार एवं समस्त सहयोगी तथा सुभ चिन्तकों का ह्रदय से धन्यवाद। ✌🙏 💖

हम सभी को मिलकर प्रकृति संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना होगा। हर दिन हर किसी के छोटे-छोटे योगदान ...
30/07/2023

हम सभी को मिलकर प्रकृति संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना होगा। हर दिन हर किसी के छोटे-छोटे योगदान से, हम अपने पृथ्वी को बचा सकते हैं और उस प्रकृति को फिर से प्राप्त कर सकते हैं, जो हमें विरासत में मिली है। यदि हम सभी आज सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में हम सभी को इसका खामियाजा भुगतना होगा।



विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल परिसर में सुपौल एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय के द्वारा पेंट...
29/07/2023

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल परिसर में सुपौल एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा प्रकृति संरक्षण हेतु हर दिन छोटे-छोटे प्रयास करने का संकल्प लिया गया।



नवोदय एलुमनि एसोसियेशन एवं वन विभाग सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में सुपौल जिला के प्रतापगंज प्रखंड के विजडम  ग्लोबल पब्लिक...
25/07/2023

नवोदय एलुमनि एसोसियेशन एवं वन विभाग सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में सुपौल जिला के प्रतापगंज प्रखंड के विजडम ग्लोबल पब्लिक स्कूल परिसर में वन महोत्सव के तहत विशाल वृक्षारोपण सहज जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा विभिन्न प्रकार के 100 से अधिक पौधों का रोपण स्कूल परिसर में किया गया साथी जन जागरूकता हेतु विशाल रैली का भी आयोजन किया गया।
पेड़-पौधा हम सभी के जीवन का आधार है यदि पेड़ पौधा ना हो तो पृथ्वी पर जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसीलिए हम सभी को प्रत्येक विशेष अवसर पर एक पौधा अपने आसपास जरूर लगाना चाहिए तथा दूसरे को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।🌱🌱🌱


"जीवन का यही आधार, पर्यावरण ही हमारा परिवार"विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवोदय एलुमनि एसोसियेशन एवं वन विभाग, सुपौल के...
05/06/2023

"जीवन का यही आधार, पर्यावरण ही हमारा परिवार"

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवोदय एलुमनि एसोसियेशन एवं वन विभाग, सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल एवं उच्च विद्यालय निर्मली परिसर में सघन वृक्षारोपण सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यालय परिसर में आम, जामुन, महोगनी, शीशम, सागवान, कटहल, आंवला, अमरूद, बहेरा, छतवान, गुलमोहर, शरीफा आदि विभिन्न प्रकार के सैंकड़ों पौधे लगाए गए।
साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से एकल उपयोग के प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की बात कही गई, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण को बचाया जा सके।
आज के कार्यक्रम में सभी गणमान्य द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इसके लिए सभी महानुभावों का सहृदय धन्यवाद!🙏🏻🙏🏻🙏🏻

``आवश्यक सूचना``            "विश्व पर्यावरण दिवस"दिनांक 05 जून 2023, दिन सोमवार , समय संध्या 4:00 बजे से  "विश्व पर्यावर...
03/06/2023

``आवश्यक सूचना``

"विश्व पर्यावरण दिवस"

दिनांक 05 जून 2023, दिन सोमवार , समय संध्या 4:00 बजे से "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर , नवोदय एलुमनी एवं वन विभाग, सुपौल के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल परिसर में वृक्षारोपण सह जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है ।
अतः आप सभी भाई-बंधुओं से निवेदन है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ।🌱🌏





🙏"सधन्यवाद"🙏

✍️ कार्यक्रम से संबंधित विशेष जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।:
📞7050040011(गुणसागर साहू)
📞9431888593 (शशांक राज)

नवोदय एलुमनी एसोसिएशन एवं वन विभाग, सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खखई (किशनपुर) परिसर...
30/05/2023

नवोदय एलुमनी एसोसिएशन एवं वन विभाग, सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खखई (किशनपुर) परिसर में सघन वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके तहत अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रकार के सैकड़ों पौधे लगाए गए। जिसमें मुख्य रुप से अशोक, नीम, अमरूद आंवला,यूकेलिप्टस, अकेसिया, जरहुल, महोगनी, छतवन आदि विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण सह जन जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी गणमान्य का सहृदय धन्यवाद।🙏🏻🙏🏻🙏🏻💖🌳

Address

Supaul

Telephone

+917050040011

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navodaya Environment Friends Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Navodaya Environment Friends Association:

Share