05/06/2026
आज ॐ साईं सेवा समिति ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम और वन विभाग के साथ मिल कर नेरचौक में पौधा रोपण और सफाई अभियान किया गया ।
इस कार्यक्रम में सबसे पहले वन विभाग बगी वन खंड ने राजगढ़ में सफाई अभियान किया और और कूड़े को नेरचौक की प्रोसेसिंग साइट में दिए गया।
नगर परिषद ने नेरचौक में विभिन्न क्षेत्रों में ओम साईं सेवा समिति के साथ मिल कर सफाई अभियान किए गए ।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार और सफाई सुपरवाइजर गोपाल शर्मा जी ,वन विभाग से वन रक्षक अनिल नायक, वन कर्मी निका राम,सुंदर सिंह और ओम साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव भोलू सैनी,संतोष कुमार, रमेश कुमार,हीरा लाल ,इंद्र यादव,रिंकू , मायावती,रामदास आदि सदस्यों ने भाग लिया।