Ghar Sultanpur Foundation

Ghar Sultanpur Foundation "Ghar Sultanpur Foundation" is registered organization under Sec 1860
We are meant to provide all kind of "Helping Hands"to Sultanpur UP

Ghar Sultanpur Foundation

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के मिशन ज्ञानदीप — विशेष शैक्षणिक सत्र निरंतर चल रहा है निषाद बस्ती बल्लीपुर दिनांक: 16 अगस्त 202...
16/08/2026

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के मिशन ज्ञानदीप — विशेष शैक्षणिक सत्र निरंतर चल रहा है निषाद बस्ती बल्लीपुर

दिनांक: 16 अगस्त 2026
घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के मिशन ज्ञानदीप के अंतर्गत विशेष सत्र में बच्चों को निषादराज और श्रीरामचंद्र जी की मित्रता की प्रेरणादायी कथा सुनाई गई। सत्र का उद्देश्य बच्चों को मित्रता, समानता, समर्पण और सामाजिक समरसता के मूल्यों से परिचित कराना रहा।
आज के सत्र में राघवेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह एवं सचिन सिंह की अहम भूमिका रही

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

निषाद बस्ती मे पिछले 41 सप्ताह से बच्चों क़ो पढ़ाया जा रहा है मिशन ज्ञानदीप Ghar Sultanpur Foundation मिडिया का आभार..
10/08/2026

निषाद बस्ती मे पिछले 41 सप्ताह से बच्चों क़ो पढ़ाया जा रहा है मिशन ज्ञानदीप Ghar Sultanpur Foundation
मिडिया का आभार..

09/08/2026

बच्चों के सचिन सर का लाइफ लेसन!
Sachin Singh

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह: निषाद बस्ती के 150 बच्चों ने सीखी संस्कृत शिक्षासुल्तानपुर। घर ...
09/08/2026

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह: निषाद बस्ती के 150 बच्चों ने सीखी संस्कृत शिक्षा

सुल्तानपुर। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा शिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “मिशन ज्ञानदीप” अभियान का 41वां सप्ताह निषाद बस्ती, बल्लीपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस विशेष शिक्षा सत्र में बच्चों को संस्कृत भाषा एवं उसके महत्व के बारे में शिक्षा दी गई।
इस सप्ताह आयोजित विशेष कक्षा में लगभग 150 बच्चों ने सहभागिता की। बच्चों को संस्कृत के मूल शब्दों, श्लोकों, उच्चारण तथा भारतीय संस्कृति और परंपरा में संस्कृत के महत्व से परिचित कराया गया। शिक्षण को रोचक एवं सहज बनाने के लिए बच्चों के स्तर के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों और संवादात्मक तरीके का प्रयोग किया गया।
फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है, जिन्हें आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त शैक्षणिक अवसर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते। मिशन ज्ञानदीप के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन आगे भी समाज के जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

41वें सप्ताह के इस विशेष शिक्षा सत्र में सचिन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, भीम कुमार बौद्ध, विनायक मिश्रा, अरुण मिश्रा एवं उदय यादव ने वॉलंटियर के रूप में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई और बच्चों को शिक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किया।

2 अप्रैल 2026 को छुट्टा सांड के हमले में घायल विवेक नगर निवासी  श्री श्याम नारायण द्विवेदी जी का 3 अगस्त 2026 को अस्पताल...
04/08/2026

2 अप्रैल 2026 को छुट्टा सांड के हमले में घायल विवेक नगर निवासी श्री श्याम नारायण द्विवेदी जी का 3 अगस्त 2026 को अस्पताल में उपचार के दौरान देहांत हो गया ,
और ऐसी घटना होने की संभावना शहर के हर गली और सड़क पर अभी भी है , इसलिए नगर पालिका अध्यक्ष जी से अनुरोध है कि ऐसी संभावित दुर्घटना रोकने के प्रयास किए जाए , किसी की जान जाने से भी अगर कोई सीख नहीं मिली कोई सुधार ना हुआ तो समाज की संवेदना मृत हो जाएगी ।

मीडिया का आभार ! घर सुल्तानपुर फाउंडेशन
03/08/2026

मीडिया का आभार !
घर सुल्तानपुर फाउंडेशन

02/08/2026

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का मिशन ज्ञानदीप पहुँचा 40वें सप्ताह में, 100 से अधिक बच्चों को मिल रही निःशुल्क शिक्षा

सुल्तानपुर। सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय घर सुल्तानपुर फाउंडेशन का "मिशन ज्ञानदीप" अभियान अपने 40वें सप्ताह में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है। निषाद बस्ती, बल्लीपुर में संचालित इस अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक बच्चों को प्रत्येक रविवार निःशुल्क गणित, अंग्रेज़ी, हिंदी, नैतिक शिक्षा तथा कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ना है। कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को डिजिटल साक्षरता, बुनियादी तकनीकी जानकारी और भविष्य की प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर मिल रहा है।
शिक्षकों ने अध्ययन के साथ-साथ बच्चों को अनुशासन, अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास, समय के सदुपयोग और सकारात्मक सोच का महत्व भी समझाया। संस्था का मानना है कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक बने।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मिशन ज्ञानदीप केवल एक शिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान है। आने वाले समय में भी इस पहल को और अधिक व्यापक बनाकर जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस पहल को क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का भरपूर सहयोग एवं सराहना मिल रही है। उनका कहना है कि यह अभियान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के स्वयंसेवक राघवेंद्र सिंह, सचिन सिंह, सिद्धार्थ सिंह , अरुण मिश्रा अदनान हमजा , अंकुर कसौधन, अंजन यादव , हर्ष सिंह ने बच्चों को नियमित रूप से गणित, अंग्रेज़ी, हिंदी, नैतिक शिक्षा तथा कंप्यूटर की कक्षाएँ संचालित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

02/08/2026

निषाद बस्ती में बच्चों को पढ़ाने का अभियान
घर सुल्तानपुर फाउंडेशन

Address

Sultanpur
228001

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 9pm

Telephone

+918742931922

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghar Sultanpur Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share