Bhalesultan Yuva Sena

Bhalesultan Yuva Sena Youth Wing Of Bhalesultan Kshatriya Kalyan Samiti

19/08/2024

जन्मदिन विशेष :-

ठाकुर शिवदत्त सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,‌आजाद हिंद फौज

शिवदत्त सिंह जी का जन्म 18 अगस्त 1914 ई० को सुलतानपुर जनपद के नेवादा गांव मे बैस क्षत्रिय (भालेसुलतान क्षत्रिय) परिवार मे हुआ था। इनके पिता का नाम भुल्लुर सिंह था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही पाठशाला से हुई। नेता जी सुभाषचन्द्र बोस जी का इनपर गहरा प्रभाव पड़ा और ये देश को आजादी दिलाने के लिए 17 वर्ष की अल्पायु मे घर छोडकर निकल पड़े और आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे। भारत छोड़ो आंदोलन मे सक्रिय भाग लिया और कई बार जेल की यातनाये भी सहे। इन्होने द्वितीय विश्व‌ युद्ध के दौरान मणिपुर और कोहिमा पर स्वदेशी ध्वज फहराने मे भी अपना योगदान दिया। 15 अगस्त 1947 ई० को देश आजाद होने के पश्चात 26 जुलाई 1948 को इन्हे जेल से आजादी मिली और तत्कालीन प्रधानमंत्री जी द्वारा इन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा प्राप्त हुआ कर आजीवन पेंशन मिलने की घोषणा की। इन्होने कई वर्षो तक ग्राम प्रधान पद रहकर समाजसेवा की। 15 अगस्त 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी द्वारा इन्हें ताम्र पत्र से भी सम्मानित किया गया और लम्बी बिमारी के कारण मात्र 69 वर्ष की अवस्था मे 29 मार्च 1983 ई0 को होली के दिन पंचतत्व मे विलीन हो गये।
शत् शत् नमन बाबा जी को 👏🏻👏🏻

25/01/2024

आदरणीय सम्मानित बिरादरीगण एवं भालेसुलतान क्षत्रिय कल्याण समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण

जै राम जी की🙏

विदित हो कि मकर संक्रांति के पश्चात होने वाली भालेसुलतान क्षत्रिय कल्याण समिति/भालेसुलतान क्षत्रिय समाज की वार्षिक बैठक इस वर्ष दिनांक 28.01.2024 (दिन रविवार) को पूर्वनियोजित एजेंडा के अनुसार आदि देवी मां बैकुंठी देवी के प्रांगण, ग्राम उमरा में प्रातः 11 बजे आहूत की गई है इसमें आपकी सहभागिता अति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।

बैठक के दिन में आवश्यक परिवर्तन, श्रीं रामलला सरकार के विग्रह के श्री रामजन्म भूमि मंदिर, अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा के संदर्भ में जनवरी 21- 22 को क्षेत्र में होने वाले अनेकानेक कार्यक्रमों और अत्यधिक ठंड के मौसम के मद्देनजर लिया गया है।

पुनश्चः, आप से यह भी अनुरोध है कि आप अपने परिवार और आस -पास के बिरादरी बंधुओं को भी बैठक के बारे में जानकारी देवें।।।

देवी भगवती आप सब का कल्याण करें।।

आपका ही,
राय भानु प्रताप सिंह
तिरहुत (कोट)

19/01/2024

आदरणीय सम्मानित बिरादरीगण एवं भालेसुलतान क्षत्रिय कल्याण समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण:

जै राम जी की।

विदित हो कि मकर संक्रांति के पश्चात होने वाली भालेसुलतान क्षत्रिय कल्याण समिति/भालेसुलतान क्षत्रिय समाज की वार्षिक बैठक इस वर्ष दिनांक 28.01.2024 (दिन रविवार) को पूर्वनियोजित एजेंडा के अनुसार आदि देवी मां बैकुंठी देवी के प्रांगण, ग्राम उमरा में प्रातः 11 बजे आहूत की गई है इसमें आपकी सहभागिता अति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।

बैठक के दिन में आवश्यक परिवर्तन, श्रीं रामलला सरकार के विग्रह के श्री रामजन्म भूमि मंदिर, अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा के संदर्भ में जनवरी 21- 22 को क्षेत्र में होने वाले अनेकानेक कार्यक्रमों और अत्यधिक ठंड के मौसम के मद्देनजर लिया गया है।

पुनश्चः, आप से यह भी अनुरोध है कि आप अपने परिवार और आस -पास के बिरादरी बंधुओं को भी बैठक के बारे में जानकारी देवें।।।

देवी भगवती आप सब का कल्याण करें।।

आपका ही,
राय भानु प्रताप सिंह
तिरहुत (कोट)

स्वतंत्रता दिवसस्य भवतां सर्वेषां कृते हार्दिक्यः शुभकामनाः।आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।Happy Indepe...
14/08/2023

स्वतंत्रता दिवसस्य भवतां सर्वेषां कृते हार्दिक्यः शुभकामनाः।

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Independence Day to all of you.

🇮🇳जय हिन्द🇮🇳

08/03/2023

आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🌷

सौहार्दपूर्ण होली खेलें एवं किसी भी परिस्थिति में विवाद कदापि ना करें ।

Bais Legacy  🙏
08/10/2022

Bais Legacy 🙏

राजा साहब तिरहुत Ray Bhanu Pratap Sinh
कुंवर साहेब तिरहुत Ray Vikram Sinh
दशहरा वा शस्त्रपूजा ।

ज्ञात्वय- "भाले सुल्तान" की मुख्य गद्दी तिरहुत कोट है, सुहेलदेव वैस के वंशज। विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्षरत रहकर ये राज अस्तित्व में रहा।

♠️♣️

18/03/2022

*आदरणीय सम्मानित बिरादरीगण एवं भालेसुलतान क्षत्रिय कल्याण समिति के सम्मानित पदाधिकारीगण*

*जै राम जी की।*

*आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं*

विदित हो कि होली के पश्चात होने वाला भालेसुलतान क्षत्रिय कल्याण समिति/भालेसुलतान क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह जो कि होली के बाद रविवार को आहूत किया जाता है इस वर्ष भी पूर्वनियोजित एजेंडा के अनुसार *श्री भैरव बाबा के प्रांगण, सादीपुर में दिनांक 20.03.2022 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे* आहूत किया गया है इसमें आपकी सहभागिता अति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।

पुनश्चः, आप से यह भी अनुरोध है कि आप अपने परिवार और आस -पास के बिरादरी बंधुओं को भी बैठक के बारे में जानकारी देवें।।।

देवी भगवती आप सब का कल्याण करें।।

आपका ही,
राय भानु प्रताप सिंह
तिरहुत (कोट)

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की कड़ी में कादु घाटी पर अंग्रेजो के विरुद्ध भालेसुलतान क्षत्रियों एवम अन्य सभी वर्गों के रणबांक...
09/03/2022

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की कड़ी में कादु घाटी पर अंग्रेजो के विरुद्ध भालेसुलतान क्षत्रियों एवम अन्य सभी वर्गों के रणबांकुरों ने अपने सिद्धहस्त भालों से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए और 600 क्रांतिकारियों ने भारत माँ की बलिवेदी पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए ।
आज शहीद दिवस (09मार्च) के अवसर पर सारा समाज नतमस्तक होकर उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करता है और हृदय से नमन करता है🙏

Address

Tirhut
Sultanpur
227806

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhalesultan Yuva Sena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share