कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच,सुलतानपुर

  • Home
  • India
  • Sultanpur
  • कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच,सुलतानपुर
Directions

कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच,सुलतानपुर उद्यमियों एवं व्यापारियों के मान,सम्मान,सुरक्षा,सुविधा एवं नीति निर्धारण में सहभागिता

डॉ सलिल श्रीवास्तव जी का आगमन मंच पर हुआ।
21/10/2026

डॉ सलिल श्रीवास्तव जी का आगमन मंच पर हुआ।

   #दुर्गा पूजा महोत्सव में व्यापार मंच ने लगाया सेवा एवं सहायता शिविरपिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने किया उ...
21/10/2026


#दुर्गा पूजा महोत्सव में व्यापार मंच ने लगाया सेवा एवं सहायता शिविर
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने किया उद्घाटन, व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन और स्वास्थ्य बीमा की उठी मांग

सुलतानपुर। ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुलतानपुर द्वारा चौक घंटाघर पर आयोजित सेवा एवं सहायता शिविर का शुभारंभ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य श्री सत्येंद्र बारी ने किया। शिविर का उद्देश्य महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा, सहयोग तथा जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
कार्यक्रम में मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि सत्येंद्र बारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, डॉ. राजीव श्रीवास्तव एवं मंडल प्रभारी अशोक कसौधन उपस्थित रहे। गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह तथा भारत विकास परिषद के प्रवीन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवीण पाठक ने किया। जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी, अरविंद द्विवेदी, राजेंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, अश्वनी वर्मा एवं रवि सोनी सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा कि काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच विगत कई वर्षों से दुर्गा पूजा महोत्सव में सेवा एवं सहायता शिविर के माध्यम से जनमानस और व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा तथा आपसी सद्भाव के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को सहयोग प्रदान किया जाता है। उन्होंने व्यापारियों की आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को रेखांकित करते हुए मुख्य अतिथि के माध्यम से सरकार से प्रत्येक व्यापारी को 15 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र बारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे व्यापारियों के बीच किसी माननीय के रूप में नहीं, बल्कि उनके भाई और बेटे के रूप में उपस्थित हैं। व्यापारी अपनी समस्याएं निःसंकोच साझा करें, वे 24 घंटे उनके सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन का अनुरोध किया है, ताकि व्यापारी समाज अपनी पीड़ा और समस्याएं आयोग के समक्ष रख सके। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज समृद्ध होगा, तभी देश समृद्ध होगा।
विशिष्ट अतिथि एवं मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि सुलतानपुर के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंच के कार्यकर्ता रात-दिन जागकर श्रद्धालुओं एवं समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सेवा में लगे कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बृजेश खत्री, विजय टंडन, आशीष गुप्ता, बृजेश नारायण सिंह, हरिशंकर अग्रहरि, अशोक कुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मनोज जैन, मणिक लाल, दलवीर यादव, सविता श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, शुभम जैन, बबीता जैन, दलजीत सिंह, मंदीप सिंह, जसपाल सिंह, रितेश खेतान, हितेश मिश्रा , हनुमान मिश्रा , राहुल गुप्ता , दिनेश यादव,मनोज श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समर्थक सत्येंद्र बारी

20/10/2026

 #काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच का शुभारंभ  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय सत्येंद्र बारी जी के कर कमलों द्वारा ...
20/10/2026

#काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच का शुभारंभ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय सत्येंद्र बारी जी के कर कमलों द्वारा हुआ।
काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुलतानपुर द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सुलतानपुर के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर जनमानस एवं व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा, सहयोग तथा आपसी सद्भाव और समन्वय के उद्देश्य से चौक घंटाघर, सुलतानपुर पर सेवा एवं सहायता कैंप का शुभारंभ।

Kuldeep Gupta
Bari
Bari

 #काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच का शुभारंभ  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय सत्येंद्र बारी जी के कर कमलों द्वारा ...
20/10/2026

#काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच का शुभारंभ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय सत्येंद्र बारी जी के कर कमलों द्वारा हुआ।
काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुलतानपुर द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सुलतानपुर के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर जनमानस एवं व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा, सहयोग तथा आपसी सद्भाव और समन्वय के उद्देश्य से चौक घंटाघर, सुलतानपुर पर सेवा एवं सहायता कैंप का शुभारंभ।

 #दुर्गापूजा महोत्सव 2026 दिनांक 20.10.2026 डॉ ए के सिंह, डॉ सुधाकर सिंह, नितिन मिश्रा, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, सोनम...
20/10/2026

#दुर्गापूजा महोत्सव 2026 दिनांक 20.10.2026 डॉ ए के सिंह, डॉ सुधाकर सिंह, नितिन मिश्रा, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, सोनम जी का आगमन हुआ।

माननीय सत्येंद्र परी जी द्वारा मंच को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
16/10/2026

माननीय सत्येंद्र परी जी द्वारा मंच को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

अतिक्रमण के खिलाफ काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने कसी कमरनगर भ्रमण कर व्यापारियों की सुनी समस्याएंसुल्तानपुर:-नगर के प्...
13/09/2026

अतिक्रमण के खिलाफ काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने कसी कमर
नगर भ्रमण कर व्यापारियों की सुनी समस्याएं
सुल्तानपुर:-
नगर के प्रमुख बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण से परेशान स्थायी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच ने पहल तेज कर दी है। नगर अध्यक्ष रवि सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात की और अतिक्रमण के कारण हो रही समस्याओं को जाना ।
चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने दुकानों के सामने फुटपाथ व सड़क पर लगने वाले ठेले और अस्थाई दुकानों से व्यापार प्रभावित होने की बात कही। नगर अध्यक्ष रवि सोनी ने बताया कि समस्या को लेकर नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
शुक्रवार देर शाम मंच के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता व सभासद दिनेश चौरसिया ने समस्या को गंभीर बताते हुये कहा की फुटपाथ व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से वेंडिंग जोन में पुनर्स्थापित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कसौधन,जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता,जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी,सुरेश सोनी,रवि सोनी,अरविन्द द्विवेदी, हरीशंकर,मानिक लाल,विजय टंडन आदि मौजूद रहे।

मीडिया आभार।
02/09/2026

मीडिया आभार।

तीसरी बार कुलदीप गुप्ता बने काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्षसुल्तानपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुल्ता...
01/09/2026

तीसरी बार कुलदीप गुप्ता बने काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष

सुल्तानपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुल्तानपुर की जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत कोर कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी तथा मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुलदीप गुप्ता को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही राजेश माहेश्वरी को जिला महामंत्री तथा रवि सोनी को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और संगठन को मजबूत बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकता, आपसी विश्वास और मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कोर कमेटी के सदस्यों एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लगातार तीसरी बार जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाना और संगठन को और अधिक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक और अधिक सक्रिय करते हुए व्यापारियों को एकजुट करने तथा उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में बृजेश खत्री, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद द्विवेदी, विजय टंडन, संतोष जायसवाल, अशोक दिव्या, राजीव श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, अश्वनी वर्मा, हरिशंकर, मनोज जैन, माणिकलाल, शुभम जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुल्तानपुर

Address

Sultanpur
228001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच,सुलतानपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share