NMO INDIA 9

NMO INDIA 9 नमो इंडिया 9

11/11/2025

एक ही परिवार से तीसरे टॉपर बने अर्जुन गुप्ता

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने किया सम्मानित

सुल्तानपुर। शिक्षा जगत में गुप्ता परिवार ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। शहर के प्रतिष्ठित स्टेला मेरिस कान्वेंट स्कूल, नारायनपुर के वार्षिकोत्सव में अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने इस वर्ष के टॉपर रहे अर्जुन गुप्ता को सम्मानित किया।

अर्जुन गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वे शहर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान मधुवन स्वीट्स के स्वामी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट के छोटे पुत्र हैं। गौरतलब है कि अर्जुन गुप्ता से पहले उनकी बड़ी बहन रीमा गुप्ता ने वर्ष 2012 में व उनके बड़े भाई राजन गुप्ता ने वर्ष 2014 में जिला टॉपर बनकर इसी विद्यालय का मान बढ़ाया था। एक ही परिवार के तीन बच्चों का जिला टॉपर बनना शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुल्तानपुर की बेटी प्रियमराज रस्तोगी ने किया जिले का नाम रोशन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई मिसेज़ इंडिया ग्लोब प्रतियोगि...
21/09/2025

सुल्तानपुर की बेटी प्रियमराज रस्तोगी ने किया जिले का नाम रोशन

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई मिसेज़ इंडिया ग्लोब प्रतियोगिता में प्रियम राज ने द्वितीय रनर-अप का खिताब जीता

सुल्तानपुर। आरपीएस मानवाधिकार फोरम के जिला संरक्षक व जनपद के प्रसिद्ध ज्वेलर्स सुरेश कुमार सोनी की बेटी प्रियमराज रस्तोगी ने गोवा में आयोजित हुए आल इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट मिसेज इंडिया ग्लोब -2025 की प्रतियोगिता में द्वितीय रनर अप का खिताब जीत कर सुल्तानपुर जनपद का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया है। विदित हो कि सुरेश कुमार सोनी व विमला सोनी की बेटी प्रियमराज रस्तोगी की शादी रायबरेली के प्रसिद्ध उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश रस्तोगी के पुत्र अंकुर रस्तोगी के साथ हुई है। अपने सास श्रीमती मीना रस्तोगी व ससुर कमलेश रस्तोगी एवं पति अंकुर रस्तोगी के द्वारा भरपूर सहयोग व उत्साह वर्धन के चलते प्रियमराज ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया और देश भर से आये चुनिंदा प्रतिभागियों के बीच अलग-अलग राउंड्स जैसे इंट्रोडक्शन, टैलेंट शो, प्रश्नोत्तर एवं पर्सनालिटी टेस्ट में प्रियम राज रस्तोगी ने पूरे आत्मविश्वास और गरिमा के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके चलते उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया। प्रियम राज रस्तोगी की इस उपलब्धि की सूचना जब सुल्तानपुर पहुंची तो उनके पिता सुरेश सोनी व माता विमला सोनी, भाई शिवमराज, सत्यमराज व भाभी सर्वेशा सांई राज सहित पूरे परिवार व इष्ट मित्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

198 साल पहले पं. जुगल किशोर ने उदंत मार्तण्ड के जरिए की थी हिंदी पत्रकारिता की शुरुआतहिंदी पत्रकारिता दिवस पर हम सब संकल...
30/05/2025

198 साल पहले पं. जुगल किशोर ने उदंत मार्तण्ड के जरिए की थी हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हम सब संकल्प लें कि इसकी गरिमा और प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे

डी पी गुप्ता
सुलतानपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई। आज से 198 साल पहले ब्रिटिश कालीन युग में हिंदूस्तान में दूर दूर तक मात्र अंग्रेजी, फ़ारसी, उर्दू एवं बांग्ला भाषा में अखबार छपते थे, तब देश की तत्कालीन राजधानी “कलकत्ता” में “कानपुर” के रहने वाले वकील पण्डित जुगल किशोर शुक्ल जी ने अंग्रेजों की नाक के नीचे हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास की आधारशिला रखी थी । उस आधारशिला का नाम था “उदन्त मार्तण्ड”, जो अंग्रेजों को पसंद नहीं आया और उसका प्रकाशन मात्र डेढ़ वर्ष से अधिक न हो सका। इस साप्ताहिक के प्रकाशक एवं सम्पादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने 30 मई 1826 को “उदन्त मार्तण्ड” का पहला अंक प्रकाशित किया था | जिसके परिप्रेक्ष्य में 30 मई का दिन हिन्दी पत्रकारिता का उद्भव दिवस कहलाया। आज हम इसी दिन को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाते हैं। प्रत्येक मंगलवार को प्रकाशित होने वाले इस साप्ताहिक अखबार उदन्त मार्तण्ड में हिन्दी भाषा के बृज और अवधी भाषा का मिश्रण होता था। पत्र वितरण में अंग्रेजों द्वारा लगातार डाक शुल्क में छूट न दिये जाने के कारण इसका 79वाँ और आखिरी अंक दिसम्बर 1827 में प्रकाशित हुआ था। इस समाचार पत्र के पहले अंक की 500 प्रतियाँ प्रकाशित हुयी थी। हालांकि एक इकाई में शुरू हुई हिंदी अखबार भले ज्यादा दिन प्रकाशित नहीं हो पायी परंतु आज के दौर में हजारों हजार हिंदी अखबार प्रकाशित हो रहे हैं। बदलते परिवेश में हर क्षेत्र में पतन हुआ और इससे पत्रकारिता भी अछूती न रह पायी। पत्रकारिता कोई पेशा या व्यवसाय नहीं है बल्कि सत्य के लिए संघर्ष है परंतु स्वार्थी तत्वों ने इस क्षेत्र को व्यापार बना दिया। आज तीस मई पत्रकारिता दिवस पर हम सब संकल्प लें कि इसकी गरिमा और प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे।

राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वेशा साईं राज बनी व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्षसुलतानपुर। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मं...
13/02/2025

राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वेशा साईं राज बनी व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष

सुलतानपुर। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान एसराज ज्वेल्स कंपनी की सर्वेशा साईं राज को संगठन के महिला विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। उच्च शिक्षा प्राप्त सर्वेशा राज जिले के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स व मानवाधिकार एक्टिविस्ट शिवम राज की पत्नी हैं जो कि समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।

इस अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक सुरेश कुमार सोनी, जिला संयोजक जीत बहादुर मोदनवाल, युवा जिला संयोजक अरविंद चौरसिया, युवा जिला अध्यक्ष श्याम पोपटानी सहित आशीष बरनवाल, सरदार जसविंदर सिंह, ओमप्रकाश मोदनवाल, दीपक आर्य, प्रदीप मिश्रा, अतुल मोदनवाल,पवन कुमार, सुभाष मोदनवाल, राजदेव यादव, शिवशंकर चौधरी, राजन गुप्ता, शोभित मोदनवाल, अश्वनी वर्मा , रवि सोनी, रमेश मोदनवाल, विशाल अग्रहरि, अनूप कनोडिया, गजानंद मोदनवाल, अजय गुप्ता, डाक्टर पवन कुमार पांडेय, संगमलाल मोदनवाल, एडवोकेट डी डी निषाद सहित जिले के सैकड़ों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव मनोनीत महिला जिला अध्यक्ष सर्वेशा साईं राज को बधाई प्रेषित किया।

25/01/2025
24/01/2025

न्यूज़ नमो इंडिया 9

Address

Sultanpur
228001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NMO INDIA 9 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share