09/07/2026
छात्र चेतना और राष्ट्र सेवा की अनन्य पाठशाला अभाविप के स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं
9 जुलाई को 'राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस' और अभाविप का स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरवशाली है। परिसर के गलियारों से शुरू हुआ यह सफर, 'ज्ञान, शील और एकता' के संस्कारों को आत्मसात कर जीवन पर्यंत देश सेवा की प्रेरणा बन जाता है। इस संगठन ने हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को 'राष्ट्र प्रथम' का मार्ग दिखाया है।
स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर आइए हम सब पुनः संकल्पित हों कि अपनी वैचारिक ऊर्जा और समर्पण से 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करने में निरंतर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।