Gau Seva Samvardhan Samiti Srinagar Garhwal

Gau Seva Samvardhan Samiti Srinagar Garhwal हर जीव को जीने का अधिकार हैं छोटे से छोटे जीव को बचाने का प्रयास करना ही हमारा लक्ष्य हैं
support : UPI ID:7830222613@SBI

18/05/2026

सेवा का सच्चा भाव 🙏🐂

गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल के करुणामयी सदस्यों को मलेथा क्षेत्र में एक हृदयविदारक दृश्य दिखा। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होकर नंदी महाराज सड़क किनारे असहनीय पीड़ा में तड़प रहे थे।
समिति के सेवाभावी सदस्य तत्काल मौके पर पहुँचे। नंदी महाराज के बुरी तरह चोटिल पैर को देखकर उनका हृदय द्रवित हो उठा। बिना एक पल गँवाए, समिति के सदस्यों ने प्राथमिक उपचार किया, मरहम-पट्टी की और दर्द से कराहते नंदी महाराज को राहत पहुँचाई।
मूक जीवों की पीड़ा को समझना ही सच्ची गौसेवा है।
नंदी महाराज शीघ्र स्वस्थ हों, यही प्रार्थना है 🙏
गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल - मूक जीवों की आवाज़🙏🙏🙏
https://youtu.be/D452gDiamlk?si=76IK1VLUMc_05pgM
HemRaj Thapliyal #गौमाताराष्ट्रमाता

16/05/2026

गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल के सदस्यों ने श्री राखी भण्डारी जी की सूचना पर श्रीनगर से 40 किमी दूर ग्राम नौडा, धौलियाणा, सलिकाखाल में जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रही गौमाता को नवजीवन दिया 🙏
प्रसव के दौरान बच्चा गर्भ में फँस जाने से गौमाता अत्यंत पीड़ा में थी। पशुचिकित्सकों के मार्गदर्शन में समिति के सेवाभावी सदस्यों ने समय पर पहुँचकर गौमाता और उसके बछड़े, दोनों को सुरक्षित बचा लिया ।
गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल🙏🙏🙏
https://youtu.be/_GlLiBlqaMg?si=2F11aKcKSJNTkYae
#गौमाताराष्ट्रामाता

गौसेवा हेतु दान – श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक 🙏आचार्य श्री दिगंबर जोशी ने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ गौसे...
16/05/2026

गौसेवा हेतु दान – श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक 🙏
आचार्य श्री दिगंबर जोशी ने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल को गौमाता की सेवार्थ गौग्रास हेतु ₹5000 की पुण्य सहायता राशि समर्पित की है ।
यह सहयोग केवल राशि नहीं, बल्कि गौमाता के प्रति गहरी श्रद्धा, सेवा भाव और निस्वार्थ समर्पण का परिचय है। गुप्त दान का यह पुण्य कार्य सच्ची भक्ति और करुणा का जीवंत उदाहरण है।
गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल समस्त गौमाता के श्रीचरणों में प्रार्थना करती है की आचार्य दिगंबर जोशी जी सहित उनके समस्त परिवार का भविष्य उज्जवल हो। यश और कीर्ति में सदैव वृद्धि हो, संपूर्ण परिवार सुख-सम्पदा से परिपूर्ण रहे 🙏।
पितृगण संतुष्ट होकर सदा अपना आशीर्वाद प्रदान करें और माता लक्ष्मी व श्री हरि नारायण की कृपा से उनके घर-आंगन में सदैव सुख, शांति और मंगल का वास बना रहे 🙏🙏🙏
#गौमाताराष्ट्रमाता

गौसेवा हेतु दान – श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक 🙏श्री धर्म सिंह लिंगवाल जी ऑनर चंद्र बदनी ज्वेलर्स सब्जी मंडी ने अपने सुपु...
16/05/2026

गौसेवा हेतु दान – श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक 🙏
श्री धर्म सिंह लिंगवाल जी ऑनर चंद्र बदनी ज्वेलर्स सब्जी मंडी ने अपने सुपुत्र श्री दिगंबर लिंगवाल जी के विवाहसंस्कार एंव परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल को गौमाता की सेवार्थ गौग्रास हेतु ₹2100 की पुण्य सहायता राशि समर्पित की है ।
यह सहयोग केवल राशि नहीं, बल्कि गौमाता के प्रति गहरी श्रद्धा, सेवा भाव और निस्वार्थ समर्पण का परिचय है। गुप्त दान का यह पुण्य कार्य सच्ची भक्ति और करुणा का जीवंत उदाहरण है।
गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल समस्त गौमाता के श्रीचरणों में प्रार्थना करती है की श्री धर्म सिंह लिंगवाल जी सहित उनके समस्त परिवार का भविष्य उज्जवल हो। यश और कीर्ति में सदैव वृद्धि हो, संपूर्ण परिवार सुख-सम्पदा से परिपूर्ण रहे 🙏।
पितृगण संतुष्ट होकर सदा अपना आशीर्वाद प्रदान करें और माता लक्ष्मी व श्री हरि नारायण की कृपा से उनके घर-आंगन में सदैव सुख, शांति और मंगल का वास बना रहे 🙏🙏🙏
#गौमाताराष्ट्रमाता

गौसेवा हेतु दान – श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक 🙏एडवोकेट श्री प्रशांत नौटियाल जी निवासी आंचल डेरी ने अपने सुपुत्र श्री उज्...
16/05/2026

गौसेवा हेतु दान – श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक 🙏
एडवोकेट श्री प्रशांत नौटियाल जी निवासी आंचल डेरी ने अपने सुपुत्र श्री उज्ज्वल नौटियाल जी के जन्मोत्सव एंव परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल को गौमाता की सेवार्थ गौग्रास हेतु ₹2100 की पुण्य सहायता राशि समर्पित की है ।
यह सहयोग केवल राशि नहीं, बल्कि गौमाता के प्रति गहरी श्रद्धा, सेवा भाव और निस्वार्थ समर्पण का परिचय है। गुप्त दान का यह पुण्य कार्य सच्ची भक्ति और करुणा का जीवंत उदाहरण है।
गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल समस्त गौमाता के श्रीचरणों में प्रार्थना करती है की प्रशांत नौटियाल जी सहित उनके समस्त परिवार का भविष्य उज्जवल हो। यश और कीर्ति में सदैव वृद्धि हो, संपूर्ण परिवार सुख-सम्पदा से परिपूर्ण रहे 🙏।
पितृगण संतुष्ट होकर सदा अपना आशीर्वाद प्रदान करें और माता लक्ष्मी व श्री हरि नारायण की कृपा से उनके घर-आंगन में सदैव सुख, शांति और मंगल का वास बना रहे 🙏🙏🙏
#गौमाताराष्ट्रमाता

14/05/2026

गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल – नंदी महाराज को अंतिम विदाई 🙏

एक दुःखद क्षण में, जब नंदी महाराज ने यह नश्वर संसार छोड़ दिया, तो गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल के सदस्यों ने भारी मन और अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी 😔।
सनातन परंपरा और धर्म का निर्वाह करते हुए, समिति के सेवाभावी सदस्यों ने नंदी महाराज के पार्थिव शरीर को पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और वैदिक रीति से मिट्टी में समाधिस्थ किया ।

नंदी महाराज केवल एक पशु नहीं, बल्कि भगवान शिव के परम भक्त, धर्म के प्रतीक और सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान हैं। उनका जाना हम सभी गौभक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है।

हम प्रार्थना करते हैं कि नंदी महाराज की पुण्य आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हमें सदैव गौसेवा के पथ पर चलने की शक्ति प्रदान करें 🙏
गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल🙏🙏🙏
https://youtube.com/shorts/H28cE65tAJM?si=kHVFX42ZbsCYazE3
#गौमाताराष्ट्रमाता

13/05/2026

गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल – जीवन और करुणा का संयुक्त प्रयास 🙏
बिजली विभाग की कॉलोनी में एक नंदी महाराज जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए मरणासन्न अवस्था में पड़े थे । उनकी असहाय दशा देखकर गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल के सदस्यों ने नंदी महाराज के जीवन को बचाने का संकल्प लिया। उन्हें समिति की गौशाला लाया गया ताकि उचित देखभाल और उपचार मिल सके ।
इस पुण्य कार्य में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी अत्यंत सराहनीय और मानवीय सहयोग दिया। उनके समर्पण और तत्परता के बिना यह संभव नहीं था।
जब इंसान और प्रशासन मिलकर एक बेजुबान की जान बचाने निकलते हैं, तभी सच्ची गौसेवा और मानवता जीवित रहती है
गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://youtu.be/1SDRZ117Xuk?si=LWiLM-L1Q8XIkjwB
#गौमाताराष्ट्रामाता

12/05/2026

गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल – नंदी महाराज को मिला समय पर उपचार 🙏
बद्रीनाथ मार्ग, आनंदा एजेंसीज के सामने काँच से बुरी तरह घायल हुए नंदी महाराज की सूचना कई गौभक्तों द्वारा समिति को प्राप्त हुई । सड़क पर बिखरे काँच के कारण नंदी महाराज के पैर पर गहरा घाव हो गए था और खून बहुत ज्यादा मात्रा मे उनके पैर से बहने के साथ-साथ वे पीड़ा से कराह रहे थे।
गौसेवा संवर्धन समिति के सदस्यो ने नंदी महाराज को सुरक्षित रूप से अलकनंदा विहार मे पकड़ा गया और पशुचिकित्सकों की सलाह के अनुसार उनका समुचित उपचार किया गया ।
*नंदी महाराज केवल एक पशु नहीं, बल्कि शिव के वाहन और सनातन धर्म के जीवंत प्रतीक हैं* । गौभक्तों की संवेदनशीलता और समिति के त्वरित प्रयासों से नंदी महाराज को समय पर राहत और देखभाल मिल सकी ।
गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल🙏🙏🙏
https://youtube.com/shorts/xKf6VxUVp1Q?si=h2D7EwRLEhU3XsAN
Srinagar Garhwal Uttarakhand #गौमाताराष्ट्रामाता

11/05/2026

गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल के सदस्यों को गोला बाजार से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्ट्रीट डॉग अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य तत्काल मौके पर पहुँचे और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पशुचिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया गया।
समिति के सदस्यों एवं चिकित्सकों द्वारा उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, किन्तु अत्यधिक गंभीर चोटों के कारण उस मासूम प्राणी को बचाया नहीं जा सका। अंततः समिति के सदस्यों द्वारा मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्ट्रीट डॉग के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक मिट्टी में दबाकर अंतिम विदाई दी गई।
गौमाता उस मूक प्राणी की आत्मा को शांति प्रदान करें। 🙏
https://youtu.be/teFB-HMtkiA?si=tRDI9tpl1ByJS1Jz

10/05/2026

गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल – करुणा और सेवा का जीवंत उदाहरण 🙏
मलेथा क्षेत्र से श्री मंगल नेगी जी द्वारा सूचना मिली कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गौमाता गंभीर रूप से चोटिल होकर सड़क किनारे असहाय अवस्था में पड़ी है । शरीर में पीड़ा और असहायता के बावजूद गौमाता के नेत्रों में जीवन की आशा अभी भी जीवित थी।
गौसेवा संवर्धन समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुँचे। गौमाता को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाकर पशु चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उनका उपचार आरंभ किया गया । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गौमाता को उठाने के लिए *गौलिफ्ट मशीन* का भी उपयोग किया गया, ताकि उन्हें बिना अतिरिक्त कष्ट दिए उचित देखभाल और राहत प्रदान की जा सके।
एक बेजुबान प्राणी की पीड़ा को अपना कर्तव्य समझना ही सच्ची गौसेवा है।
गौसेवा संवर्धन समिति, श्रीनगर गढ़वाल ऐसे ही हर असहाय गौवंश की रक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है ।
गौसेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल🙏🙏🙏
https://youtu.be/sKqRlgjeMaQ?si=O9lgPjhiBF772tmk
#गौमाताराष्ट्रमाता

Address

प्राथमिक उपाचर केंद्र निकट शनि मंदिर (चिल्ड्रन्स एकेडमी के नजदीक)।।
Srinagar
246174

Telephone

+919997243792

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gau Seva Samvardhan Samiti Srinagar Garhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gau Seva Samvardhan Samiti Srinagar Garhwal:

Share