Apnaghar Sriganganagar

Apnaghar Sriganganagar To serve the homeless helpless mentally and physically sick persons which is on roadside in very har

To serve the homeless helpless mentally and physically sick persons which is on roadside in very harsh and critical condition.

26/05/2024

माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन, "अपनाघर संस्था" स्थानीय पुलिस, चिकित्सा व प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में आश्रयहीन, असहाय लावारिस बीमार जो संसाधनों के अभाव में वेदनादायक पीड़ा एवं असामयिक मृत्यु का शिकार होने से बचाने हेतु देशभर में अपनी शाखाओं के माध्यम से प्रयासरत है। इन भर्ती लोगों की सेवा सुश्रुषा के साथ काउंसलिंग कर इनके परिवार को तलाश कर परिवार से मिलवाने का कार्य किया जाता है, अब तक श्रीगंगानगर शाखा को 391लोगों को अपने परिवार से मिलवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
आप भी ऐसे किसी मानव स्वरुप प्रभु जी को देखें तो हमें सूचित करें अथवा उन्हें अपनाघर आश्रम पठानवाली रीको, श्रीगंगानगर में पहुंचा कर ईश्वरीय सेवा के सहयोगी बन सकते हैं।
सादर!
राम राम जी!
🙏🏻🙏🏻
अपनाघर, श्रीगंगानगर
8764396816

14/01/2024
08/01/2024

.
*꧁।। Զเम ।।꧂*
परहित सरिस धर्म नहीं भाई,
परपीड़ा सम नहीं अधमाई ।
https://fb.watch/pqe2op4MRu/?mibextid=Nif5oz
🙏🏻✰‿✰🪴✰‿✰🙏🏻
श्री रितिष कुक्कड़, हेल्पलाइन, अपनाघर फाजिल्का व अपनाघर फरीदकोट की रेस्क्यू टीम ने दिनांक 07 जनवरी 24 को एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान के तहत फाजिल्का शहर में विभिन्न स्थानों से तीन मानव स्वरुप प्रभु जी को, जो कि इस ठिठुरती ठंड में लावारिस व बदहाल स्थिति में सड़कों पर पड़े थे को सेवा उपचार हेतु अपनाघर फरीदकोट (पंजाब) में भर्ती किया।
अपनाघर इस ईश्वरीय सेवा कार्य में सहयोग हेतु फाजिल्का के नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एतद् द्वारा अपील करता है कि वे कहीं भी किसी भी लावारिस मानव स्वरुप प्रभुजी को देखें तो कृपया अपनाघर को सूचित करते हुए ईश्वरीय सेवा कार्य में सहयोगी बनें।
अपनाघर आश्रम फरीदकोट
+91 86999 00854
श्री रितिष कुक्कड़, हेल्प लाईन अपनाघर आश्रम, फाजिल्का
+91 98557 58979
सादर !!
Զเम Զเम जी
🙏🏻🙏🏻

.                     ।। राम ।।सुनहु भरत भावी प्रबल,बिलखि कहेउ मुनिनाथ।हानि लाभु जीवनु मरनु,जसु अपजसु बिधि हाथ॥         ...
26/12/2023

.
।। राम ।।
सुनहु भरत भावी प्रबल,बिलखि कहेउ मुनिनाथ।
हानि लाभु जीवनु मरनु,जसु अपजसु बिधि हाथ॥
🥀।।हे ! राम।।🥀
अपनाघर आश्रम संस्था के संस्थापक डॉक्टर बी.एम.भारद्वाज जी की श्रद्धेया माता श्रीमती रामवती देवी जी का दिनांक 26 दिसंबर 23 को देवलोकगमन हो गया है। अपनाघर श्रीगंगानगर परिवार अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि वे इस दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें व भारद्वाज परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।
🙏🏻😥🙏🏻
०⊱━━━ஜ۩۞۩ஜ━━⊰०

.                       ।। राम ।।                   🪴शुभारम्भ..!!🪴 देश में अपनाघर के 61वें आश्रम का 21प्रभुजनों के प्रवे...
01/12/2023

.
।। राम ।।
🪴शुभारम्भ..!!🪴
देश में अपनाघर के 61वें आश्रम का 21प्रभुजनों के प्रवेश के साथ आज दिनांक 30 नवम्बर 23 को फरीदकोट (पंजाब) में शुभारम्भ हुआ। यह पंजाब प्रांत में अपनाघर संस्था का पहला आश्रम है।
सादर.!
राम राम जी !!
🙏🏻🪴🙏🏻

.         ꧁।। Զเम ।।꧂     सेवा में  हरि आप हैं, सेवा हरती पाप ।     नीचे झुक सेवा करो, हरो दीन सन्ताप ।।           🙏🏻✰‿✰...
27/11/2023

.
꧁।। Զเम ।।꧂
सेवा में हरि आप हैं, सेवा हरती पाप ।
नीचे झुक सेवा करो, हरो दीन सन्ताप ।।
🙏🏻✰‿✰🪴✰‿✰🙏🏻
प्रभु कृपा से श्री भोला यादव को 10 माह बाद उनके परिवार से मिलवाने का अपनाघर, श्रीगंगानगर को सौभाग्य मिला।
दिनांक 23 नवम्बर 23 को अपनाघर रेस्क्यू टीम को नाथांवाली, चौराहे पर, राजस्थान पब्लिक स्कूल के पास, (श्रीगंगानगर) एक पुरुष प्रभु जी बदहवास व बदहाल हालत में मिले जिन्हें रेस्क्यू कर सेवा व उपचार हेतु अपनाघर आश्रम, श्रीगंगानगर में प्रवेशांक 742/ 23.11.23 के अधीन भर्ती किया गया।
आश्रम में पुनर्वास टीम को काउंसलिंग के दौरान इन्होने अपना नाम श्री भोला यादव पुत्र श्री लाला यादव, वॉर्ड नंबर 32,बिहार शरीफ, (बिहार) बताया। 24 नवंबर 23 को इन्टरनेट पर उक्त बताए गए पते को ढूंढा तो वहां के वॉर्ड नंबर 32, के पार्षद श्री मूसक अम्बारी का मोबाइल नंबर मिल गया, उनसे बात की तो उन्होंने पुष्टि की कि भोला यादव यहीं के हैं, उन्होंने सहयोग का आश्वासन भी दिया। सांय को ही अम्बारी जी ने श्री भोला जी के पिता श्री लाला यादव जी से बात करवाई वे अपने 10 माह से खोए हुए बेटा का सामाचार सुन कर अति प्रसन्न हो गए और श्री भोला की फोटो भिजवाने का आग्रह किया, उन्हें जब फोटो भिजवाई तो वे अत्यधिक भावुक होते हुए बोले कि वे आज ही यहां से चल कर अपने बेटे को लेने के लिए श्रीगंगानगर आ रहे हैं।
आज 27 नवम्बर 23 को देव दीपावली व गुरु पर्व के शुभ अवसर पर श्री भोला यादव जी के परिवार से श्री राजन यादव, श्री नवल किशोर यादव व श्री रविशंकर यादव अपनाघर श्रीगंगानगर पहुंचे और श्री भोला जी को सकुशल देखकर अत्यंत हर्षित होकर अपनाघर परिवार के सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कर भोला जी को अपने साथ अपने घर वॉर्ड नंबर 32,बिहार शरीफ, (बिहार) ले गए।
अपनाघर परिवार श्री भोला जी के सुखद भविष्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता है।
अपनाघर एतद् द्वारा समस्त से अपील करता है कि वे कहीं भी किसी भी लावारिस प्रभु जन को कहीं देखें तो कृपया आश्रम के नम्बर पर सूचित करते हुए ईश्वरीय सेवा में सहयोगी बनें।

सादर !!
Զเम Զเम जी
अपनाघर, श्रीगंगानगर
+91 87643 96816
🙏🏻🙏🏻

.       ੴ सतनाम श्री वाहेगुरु जी!!         🪔🙏🏻🪴🌹🪴🙏🏻🪔      "कार्तिक पूर्णिमा"  व "गुरुनानक प्रकाशोत्सव" की लख-लख बधाईयां!...
27/11/2023

.

ੴ सतनाम श्री वाहेगुरु जी!!
🪔🙏🏻🪴🌹🪴🙏🏻🪔
"कार्तिक पूर्णिमा" व "गुरुनानक प्रकाशोत्सव" की लख-लख बधाईयां!!
गुरु कृपा से आपका जीवन सदैव दिव्य ज्योति से भरपूर सुखमय बना रहे !!!
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ!!
अपनाघर, श्रीगंगानगर
87643 96816
🙏🏻👳🏻‍♂️🙏🏻
🌹🪴🌹

19/11/2023

अपनाघर मुंबई आश्रम का कार्यक्रम

19/11/2023

अपनाघर, मुंबई के आश्रम का लोकार्पण कार्यक्रम

19/11/2023

अपनाघर, मुंबई में आश्रम का लोकार्पण

Address

17, Pthhanwali, Netewala/Richo Road, National Highway/62
Sri Ganganagar
335002

Telephone

+918764396816

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apnaghar Sriganganagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Apnaghar Sriganganagar:

Share