Andhvidyalaya Ganganagar

Andhvidyalaya Ganganagar Jagdamba Andhvidhalaya Has Free Education and Hostel for Disabled & Charitable Eye Hospital for Needy

देश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत श्री जगदम्बा एजुकेशन एंड रिसर्च इ...
19/05/2026

देश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत श्री जगदम्बा एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट श्री गंगानगर में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान 24 अप्रैल 2026 से 2 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। जगदंबा अंध विद्यालय संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। यदि मरीज समय पर जांच करवाकर नियमित दवा ले तो टीबी से पूर्ण स्वस्थ हुआ जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, पोषण एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक श्री नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली, पोस्टर एवं स्लोगन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही भारत को टीबी मुक्त बनाने का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर, स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों ने ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संकल्प भी लिया।

ॐ नमो भगवते रूद्राय ।सभी भक्त जनों को श्री नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर (श्री जगदंबा अंध विद्यालय) श्रीगंगानगर के ...
01/05/2026

ॐ नमो भगवते रूद्राय ।
सभी भक्त जनों को श्री नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर (श्री जगदंबा अंध विद्यालय) श्रीगंगानगर के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, परमहंस स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज Swami Brahmdevji Maharaj Ganganagar Wale के द्वारा अंध विद्यालय प्रांगण में वर्ष 2000 में इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ जबकि आज के दिन 1मई वर्ष 2005 को इस मंदिर का लोकार्पण हुआ, उत्कृष्ट कला के पवित्र दिव्य स्वरुप, अलौकिक गुफा एवं श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के चलते हुए यह मंदिर राजस्थान के दर्शनीय तीर्थ स्थलों में गिना जाता हैl यहां पर विश्व का अद्भुत एवं अद्वितीय स्फटिक मणि पारदर्शी शिवलिंग प्रतिस्थापित है l जिसमें हर दिशा से शेषनाग दृष्टिगत होता हैl सामान्य दिनों के अलावा पावन सावन के महीने में एवं महाशिवरात्रि महोत्सव पर दूर-दूर से श्रद्धालु जन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैंl इस शुभ अवसर पर आज स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज के सानिध्य में स्वामी निजानंद जी महाराज के कर कमल से मंदिर में एवं ब्राह्मण जनो द्वारा पूजन अर्चना एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम संचालित होंगे

18/04/2026

Prof Anand Bhalerao Hon'ble Vice Chancellor Central University of Rajasthan Visited Jagdmba Andh Vidhyalya Shri Ganganagar Rajasthan

17/04/2026

राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति अंधविद्यालय के दृष्टिबाधित बच्चों का गाना सुनकर भावुक हुए

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय Central University of Rajasthan (CURAJ, किशनगढ़-अजमेर द्वारा स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज ...
17/04/2026

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय Central University of Rajasthan (CURAJ, किशनगढ़-अजमेर द्वारा स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को "जीवन साधना गौरव पुरस्कार" सम्मान श्री जगदंबा अंध विद्यालय में कुलपति प्रोफेसर आनंद भालेराव जी द्वारा प्रदान किया गया

परम पूज्य स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज Swami Brahmdev Ji Maharaj को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ   आपका जीवन समाज सेवा, ...
04/04/2026

परम पूज्य स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज Swami Brahmdev Ji Maharaj को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ आपका जीवन समाज सेवा, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। आपके प्रेरणादायक विचारों और आशीर्वाद से अनगिनत लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए शक्ति प्रदान करें, ताकि आपका मार्गदर्शन समाज को सदैव मिलता रहे।
आपका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी के लिए अमूल्य है।जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर आपको कोटि-कोटि नमन एवं शुभकामनाएँ।

— श्रद्धापूर्वक प्रणाम, श्री जगदंबा अंध विद्यालय परिवार श्रीगंगानगर राजस्थान Jagdmba Andh Vidhyalya Institution Sri Ganganagar Rajasthan

विश्व हिंदू परिषद Vishva Hindu Parishad (VHP) श्रीगंगानगर द्वारा प्रेरित श्री राम नवमी महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा का आय...
26/03/2026

विश्व हिंदू परिषद Vishva Hindu Parishad (VHP) श्रीगंगानगर द्वारा प्रेरित श्री राम नवमी महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन गौशाला सुखाडिया सर्कल प्रांगण में किया गया, भारत सरकार द्वारा स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज Swami Brahmdev Ji Maharaj को पद्मश्री padmashree Award अलंकृत होने पर मंच पर उनका विशेष रूप से भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया, मंच पर विराजमान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी,श्रीगंगानगर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक जन एवं आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें पुष्पमालाएं एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को श्री राम के जन्मोत्सव पर बधाइयां दी,आस्था के इस विराट आयोजन ने श्रीगंगानगर को श्रीराममय बना दिया। 🙏🚩 पूरे शहर में "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा, गौशाला सुखाडिया सर्कल प्रांगण से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और धार्मिक भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं बच्चे भी भगवा ध्वज लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। Ramnavmi 2026

स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज नेे तपोवन ट्रस्ट श्री गंगानगर की ओर तपोवन दिव्यांगजन आश्रम एवं भारत माता सभागार का भूमि पूजन ...
21/03/2026

स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज नेे तपोवन ट्रस्ट श्री गंगानगर की ओर तपोवन दिव्यांगजन आश्रम एवं भारत माता सभागार का भूमि पूजन व हवन कार्यक्रम में शिलान्यास कर आशीर्वचन दिएl इस शुभ अवसर पर मान्यवर श्री निंबाराम जी Sh.Nimbaram ji, क्षेत्रीय प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) राजस्थान, शिक्षाविद प्रोफेसर कैलाश भसीन सहित स्नेही जनों से आत्मीय मुलाकात हुई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं Swami Brahmdev Ji Maharaj, Sri Jagdamba Andhvidhyalya Ganganagar

स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज के सानिध्य में श्री जगदंबा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय Shri Jagdamba Charitable Eye Hospital (अ...
20/03/2026

स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज के सानिध्य में श्री जगदंबा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय Shri Jagdamba Charitable Eye Hospital (अंध विद्यालय गंगानगर) द्वारा गांव कल्लर खेड़ा, एवं पंजाबा में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर Free Eye Checkup and Lens Implant Camp लगाया गया l शिविर से आसपास के गांव के सैकड़ो नेत्र रोगियों ने आंखों की जांच करवाईl श्री जगदंबा अंध विद्यालय की टीम द्वारा 1200 मरीजो की नेत्र जांच की गई और 312 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित किए गए जिनको श्री जगदंबा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय गंगानगर ऑपरेशन थिएटर में लाकर उनके निशुल्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए एवं ऑपरेशन के बाद उनको वापस उनके घरों तक पहुंचाया गयाl इन मरीजो को निशुल्क रहना खाना पीना और दवाइंया एवम चश्मे भी दिएl यह नेत्र कैंप श्री संदीप जाखड़ जी Sh. Sandeep Jakhar (विधायक, अबोहर) के सौजन्य से लगाया गया था

श्री जगदंबा अंध विद्यालय में जगदंबा दंत चिकित्सालय  के दंत विशेषज्ञ डॉक्टर जसमोहन सिंह को भारत सरकार के परिवार कल्याण मं...
10/03/2026

श्री जगदंबा अंध विद्यालय में जगदंबा दंत चिकित्सालय के दंत विशेषज्ञ डॉक्टर जसमोहन सिंह को भारत सरकार के परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय बाह्य मूल्यांकनकृता के रूप में नामित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं Dr. Jasmohan Singh

Address

Hanumangarh Road
Sri Ganganagar
335001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 10am - 1pm

Telephone

+911542464358

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Andhvidyalaya Ganganagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Andhvidyalaya Ganganagar:

Share