20/08/2026
पार्ट -7
सामाजिक एकता मंच द्वारा आज निकाली गई 'भव्य तिरंगा यात्रा
-कई संस्थाओ का रहा आयोजन मे सहयोग - महावीर गुप्ता
श्रीगंगानगर। समाजसेवी संस्था सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को शहर में भव्य 'तिरंगा यात्रा-2026' का आयोजन किया गया । जिसमें विशेष सहयोग स्वयंसेवी शिक्षण संस्थान का रहा जिसमे शहर के गणमान्य नागरीको, स्कूल के बच्चों और शहर वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । यात्रा मार्ग भारत माता के जयकारो से गुंजायमान हो गया ।
मंच संयोजक महावीर गुप्ता ने बताया की आज दिनांक 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे अम्बेडकर चौक (गोल बाजार) से यात्रा प्रारंभ होकर भारत माता चौक, श्रीगंगानगर तक निकाली गई ।यह यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है ।
इस भव्य यात्रा को पूज्य संतों का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ , जिनमें प्रमुख रूप से पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव जी, स्वामी निजानंद जी महाराज ,ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप जी महाराज व प्रेम गुरु जी शामिल हुए।यात्रा मे पूर्व बिधायक राजकुमार गोड़,समाजसेवी मधुसूदन बिहाणी,समाजसेवी महेश सारस्वत सहित कई गणमान्य नागरीक मौजूद हुए ।
यात्रा के मुख्य अतिथी हर्ष जैन (एमडी, पारस ग्रुप) व तरसेम बंसल - बंटी (सियाराम शूटिंग, न्यू क्लॉथ मार्केट) थे ।इस यात्रा को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ, जयपुर के साथ-साथ क्षेत्र के कई सामाजिक,धार्मिक संस्थान,गणमान्य नागरिको का विशेष सहयोग रहा । यात्रा मार्ग पर जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया ।
महावीर गुप्ता
संयोजक
8104410036