30/09/2026
स्पीति फेस्टिवल 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी मुख्य अतिथियों (Chief Guests), विशिष्ट अतिथियों (Guests of Honour) सम्मानित प्रधानगण, संस्थापक सदस्यगण, पैनल सदस्यगण, प्रायोजकों (Sponsors), दानदाताओं, वित्तीय सहयोगकर्ताओं, स्पीति प्रशासन, पुलिस विभाग, PWD, IPH, बिजली विभाग, विभिन्न विभागों के सभी विभागाध्यक्षों (HODs), विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण, व्यापार मण्डल, होटल एवं होम-स्टे संचालकों, एंकरों, SSCC वॉलंटियर टीम, Ane Chomo Kyomo, काजा ग्रामवासियों, भोजन सेवा से जुड़े सभी सहयोगियों तथा समस्त स्पीतिवासियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी के सहयोग, विश्वास, मार्गदर्शन, आशीर्वाद और अथक परिश्रम के बिना स्पीति फेस्टिवल 2026 को इस स्तर पर सफल बनाना संभव नहीं था। यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे स्पीति की एकता, संस्कृति, परंपरा और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।
यदि अनजाने में किसी व्यक्ति, संस्था, विभाग या सहयोगी का नाम उल्लेखित होने से रह गया हो, तो कृपया उन्हें भी इस धन्यवाद और सम्मान का समान भागीदार समझें। इस आयोजन की सफलता में योगदान देने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारे लिए समान रूप से सम्माननीय और महत्वपूर्ण है।
हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी आपका यही प्रेम, सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमारे साथ बना रहेगा तथा हम सभी मिलकर स्पीति की संस्कृति, भाषा और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे।