02/10/2026
एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल की ओर से प्राप्त स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर श्री पशुपतिनाथ सामाजिक सोसाइटी की पूरी टीम को कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर हमारा जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया, उसके लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। 🙏
कार्यक्रम में सोनीपत के माननीय मेयर श्री राजीव जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उनके स्नेह, सम्मान और प्रेरणादायक शब्दों के लिए हम उनका भी दिल से धन्यवाद करते हैं।
एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल परिवार का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।।
ऐसे सम्मान हमें समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। 🙏🌸
श्री पशुपतिनाथ सामाजिक सोसायटी, सोनीपत, (हरियाणा)
पंजीकरण संख्या: 01725
सेवा • सम्मान • समर्पण🙏🏻🙏🏻