अंतर्राष्ट्रीय जाट पंचायत

  • Home
  • India
  • Sonipat
  • अंतर्राष्ट्रीय जाट पंचायत

अंतर्राष्ट्रीय जाट पंचायत Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अंतर्राष्ट्रीय जाट पंचायत, Community Organization, Sonipat.

वीर शिरोमणि, अद्वितीय पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक महाराजा सूरजमल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🏼धैर्य, नीति ...
13/02/2026

वीर शिरोमणि, अद्वितीय पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक महाराजा सूरजमल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🏼
धैर्य, नीति और शौर्य के संगम रहे महाराजा सूरजमल जी ने अपने पराक्रम और दूरदर्शिता से इतिहास में स्वर्णिम अध्याय रचा।
𝑴𝒂𝒉𝒂𝒓𝒂𝒋𝒂 𝑺𝒖𝒓𝒂𝒋𝒎𝒂𝒍

पीले पीले सरसों के फूल,आसमान में पीली उड़े पतंग,चहुंओर रंग बरसे पीला,छाए सरसों सी उमंग।आपके जीवन में भी सदा रहे,वसंत जैस...
23/01/2026

पीले पीले सरसों के फूल,
आसमान में पीली उड़े पतंग,
चहुंओर रंग बरसे पीला,
छाए सरसों सी उमंग।
आपके जीवन में भी सदा रहे,
वसंत जैसा ही उमंग।
आपको और आपके पूरे परिवार को वसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,किसानों के मसीहा रहबरे आजम दीनबंधु छोटूराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन 🌸🏵️

1857 की क्रांती के अमर शहीद " #राजा_नाहर_सिंह जी" के बलिदान दिवस और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले व समाज सुधारक  #दी...
09/01/2026

1857 की क्रांती के अमर शहीद " #राजा_नाहर_सिंह जी" के बलिदान दिवस और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले व समाज सुधारक #दीनबंधु_सर_छोटूराम" जी
की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् - शत् नमन्!

वीर योद्धा जाटवान  मलिक गोत्रिय“यह हरियाणा के जाटों का एक प्रसिद्ध नेता रहे थे। गठवाला खाप की राजधानी देपल, हांसी में थी...
04/01/2026

वीर योद्धा जाटवान मलिक गोत्रिय“यह हरियाणा के जाटों का एक प्रसिद्ध नेता रहे थे। गठवाला खाप की राजधानी देपल, हांसी में थी,जो जाटों का एक महत्वपूर्ण गढ़ भी था,इनका यहां राज्य ईसा से 150 वर्ष पूर्व सम्राट कनिष्क के समय से रहा है,मोहम्मद गौरी ने 2 बार भारत पर आक्रमण करके लूटा,लेकिन उसकी इस जाट लैंड में चढ़ाई करने की हिम्मत नहीं हुई।उसने दिल्ली पर अपने सेनापति कुतुबुद्दीन को काबिज कर दिया।जाट वान सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था जिसका राज पश्चिम में सिरसा,टोहाना,जींद,उत्तर में करनाल,पानीपत यमुना तक,पूर्व में रोहतक, पश्चिम में जांगल प्रदेश बीकानेर तक इसका राज था,किसानों से कोई लगान नहीं लिया जाता था वे अपनी मर्जी के मालिक थे । दिल्ली सल्तनत संभालने के बाद लगान उगाही की घोषणा करने पर कुतुबुद्दीन ऐबक के विरुद्ध जाटों ने विद्रोह कर दिया क्योंकि ये पृथ्वीराज के समय अपने देश के स्वयं शासक थे और पृथ्वीराज को नाममात्र का राजा मानते थे। जाटों ने एकत्र होकर मुसलमानों के सेनापति को हांसी में दो बार घेर कर शिकस्त भी दी थी।हार से तिलमिलाए कुतुबुद्दीन ने सेना लेकर चारो ओर से हांसी को घेर लिया,तीन दिन तक दिन रात भयंकर युद्ध हुआ। जाटों की सेना के राजा जाटवान सिंह मलिक ने शत्रु के दोनों तरफ से आए हजारों की संख्या के दुश्मन के दलों को ललकारा। ‘तुमुल समीर’ के लेखक ने लिखा है कि दोनों ओर से घमासान युद्ध हुआ। पृथ्वी खून से रंग गई। बड़े जोर के हमले होते थे। जाट थोड़े थे फिर भी वे खूब लड़े। कुतुबुद्दीन स्वयं घबरा गया। जाटवान ने उसको निकट आकर नीचे उतरकर लड़ने को ललकारा। किन्तु कुतुबुद्दीन ने इस बात को स्वीकार न किया। जाटवान ने अपने चुने हुए बीस साथियों के साथ शत्रुओं के गोल में घुसकर उन्हें तितर-बितर करने की चेष्टा की। और उनमें से बहुत शत्रुओं को मार गिराया था ।।
कहा जाता है जीत मुसलमानों की रही। किन्तु उनकी हानि इतनी हुई कि वे रोहतक के जाटों का दमन करने के लिए जल्दी ही सिर न उठा सके,लेकिन इस प्रकार से अचानक अपने वीर योद्धा जाट वान के मारे जाने के बाद शाही सेना ने भयंकर तबाही मचाई जिससे गठवालो का यह गढ़ टूट गया,हजारों परिवारों को दूर जा कर बसना पड़ा।इसके बाद मलिक जाट अलग अलग दिशाओं में विभक्त हो कर उत्तरी भारत में फ़ैल गया।एक शाखा गोहाना,सोनीपत,पानीपत,रोहतक के आस पास फ़ैल गई।काफी संख्या में मलिक यमुना पार कर शामली, बडोत,मुज्जफर नगर,मेरठ तक बस गए,एक शाखा बीकानेर नागौर में जा बसी जिन्हें अब गिटाला, गथाला, गाट, घिटाला नाम से भाषा भेद के कारण जाना जाता है,इसी तरह एक शाखा बहादुरगढ़,दिल्ली,नोएडा,गाजियाबाद तक गई।वर्तमान में यदि सीमाओं को हटा कर बात की जाए तो गठवाला को 640 गांव का सबसे बड़ा खेड़ा भी कहा गया है,आज गठवाला को मलिक के अलावा 12 से ज्यादा नामों से जाना जा सकता है।
जय जाट पुरखो की

शहीद सुनील श्योराण अमर रहे जब तक सूरज चाँद रहेगा सुनील तेरा नाम रहेगा  #जाट_आरक्षण_आन्दोलन में पहली शहादत देने वाले  #शह...
13/09/2025

शहीद सुनील श्योराण अमर रहे जब तक सूरज चाँद रहेगा सुनील तेरा नाम रहेगा #जाट_आरक्षण_आन्दोलन में पहली शहादत देने वाले #शहीद_सुनील_श्योराण को शत्-शत् नमन जरा याद उन्हे भी कर लो जो लौट के घर ना आये 🙏🏻
अंतर्राष्ट्रीय जाट पंचायत

बैटल ऑफ हांसी 13 सिंतबर 1192 AD कुत्तुब्बुद्दीन ऐबक बनाम दादावीर चौधरी जटवान मलिक जी गठआळा (गठवाला)  सन् 1192 ई० में मोह...
13/09/2025

बैटल ऑफ हांसी 13 सिंतबर 1192 AD
कुत्तुब्बुद्दीन ऐबक बनाम दादावीर चौधरी जटवान मलिक जी गठआळा (गठवाला)

सन् 1192 ई० में मोहम्मद गौरी ने दिल्ली के सम्राट् पृथ्वीराज चौहान को तराइन के स्थान पर युद्ध में हरा दिया और दिल्ली पर अधिकार कर लिया। मोहम्मद गौरी ने अपने सेनापति कुतुबुद्दीन ऐबक को दिल्ली का शासन सौंप दिया और स्वयं गजनी लौट गया । कुतुबुदीन ऐबक ने आम जनता पर तरह तरह के कर लगा दिए और अत्याचार करने शरू कर दिए जाटो को ये अत्याचारी अधर्मी नया शासक सहन नही हुआ और उन्होंने खाप-यौधेय दादावीर जटवान मलिक जी के नेतृत्व में विद्रोह कर दिया। जाट इतिहास पृ० 714-715 पर ठा० देशराज ने दादावीर जटवान के विषय में लिखा है कि इसी समय हांसी के पास दीपालपुर में गठवालों ने अपने नेता दादावीर जटवान मलिक के साथ कुतुबुदीन ऐबक के सेनापति नुसुरतुदीन को हांसी में घेर लिया और मार दिया। गठवाले उसे भगाकर अपने स्वतन्त्र राज्य की राजधानी, हांसी को बनाना चाहते थे। इस खबर को सुन कर कुतुबुद्दीन पूरी सेना लेकर एक ही रात में 12 फसरंग (ध्यान रहे 1 फसरंग 12 km के बराबर होती हैं ) का सफर करके अपने सेनापति का बदला लेने के लिए हांसी पहुंचा

(“हसन निजामी जो कुतुबुद्दीन के दरबारी लेखक थे जो अपनी किताब तुमुल सिमिर / Taju-l Ma-asir में pp 218 पे लिखते हैं जिसका इंग्लिश अनुवाद :- " When the 3rd day of honoured month of Ramazan, 588 H ( according to today that is 13th of September 1192 AD ), the season of mercy and pardon, arrived, fresh intelligence was received at the auspicious Court, that the accursed Jatwan, having admitted the pride of Satan into his brain, and placed the cup of chieftainship and obstinacy upon his head, had raised his hand in fight against Nusratu-d din, the Commander, under the fort of Hansi, with an army animated by one spirit." Digressions upon spears, the heat of the season, night, the new moonday , and the sun. — Kutbu-d din mounted his horse, and " marched during one night twelve parasangs.") ”

तो दादावीर जटवान मलिक ने संख्याबल और हथियारों की कमी को देखते हुए छापामार युद्ध कौशल का प्रयोग किया, धीरे धीरे कुतुबुदीन को अपने चक्रव्यूह खानक की पहाड़ियों (जिस आजकल डाडम या तोशाम की पहाड़िया कहा जाता हैं) जिसमे संख्याबल महत्वहीन हो गया दोनों सेनाये 3 दिन 3 रात तक अपना अपना युद्ध कौशल दिखाती रही खुद Taju-l Ma-asir /तुमुल सिमिर के मुस्लिम लेखक हसन निजामी आगे लिखते हैं “The armies attacked each other " like two hills of steel, and the field of battle became tulip-dyed with the blood of the warriors." — The swords, daggers, spears, and maces struck hard. - The locals were completely defeated, and their leader Jatwan slain but he showed tremendous bravery.”

युद्ध बहुत घमासान हुआ जैसे दो पहाड़ आपस में टकरा गए हों। धरती रक्त से लाल हो गई थी। बड़े जोर के हमले होते थे। जाट थोड़े थे पर फिर भी वो खूब लड़े। सुल्तान स्वयं घबरा गया। जटवान ने उसको निकट आकर नीचे उतरकर लड़ने को ललकारा। किन्तु सुल्तान ने इस बात को स्वीकार न किया। जटवान ने अपने चुने हुए साथियों के साथ हमारे गोल में घुसकर उन्हें तितर-बितर करने की चेष्टा की और मारा गया |

एक अत्याचारी की खिलाफ पहली तलवार उठाने वाला योद्धा दुर्भाग्य से तीसरे दिन, रात को युद्ध में शहीद गया| बेशक हार हुई पर गुलाम वंश यह मुस्लिम बादशाह युद्ध में हुई इस अप्रत्याशित क्षति को देखकर बोला कि “अगर मैं इस यौद्धा को संधि करके बहका लेता तो अपने साम्राज्य का बहुत विस्तार कर सकता था” और दिल्ली को राजधानी बनाने का विचार त्याग कर लाहौर चला गया। जटवान के बलिदान होने पर गठवालों ने हांसी को छोड़ दिया और दूसरे स्थान पर आकर गोहाना के पास आहुलाना, छिछड़ाना आदि गांव बसाये। वीर जाटवान के बेटे हुलेराम ने संवत् 1264 (सन् 1207 ई०) में ये गांव बसाये। जटवान मलिक के मारे जाने के बाद शाही सेना ने भयंकर तबाही मचाई जिससे गठवालो का यह गढ़ टूट गया, हजारों परिवारों को दूर जा कर बसना पड़ा। इसके बाद मलिक जाट अलग अलग दिशाओं में विभक्त हो कर उत्तरी भारत में फ़ैल गया। एक शाखा गोहाना, सोनीपत, पानीपत, रोहतक के आस पास फ़ैल गई। काफी संख्या में मलिक यमुना पार कर शामली, बडोत, मुज्जफरनगर, मेरठ तक बस गए। एक शाखा बीकानेर नागौर में जा बसी जिन्हें अब गिटाला, गथाला, गाट, घिटाला नाम से भाषा भेद के कारण जाना जाता है, इसी तरह एक शाखा बहादुरगढ़, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद तक गई। वर्तमान में यदि सीमाओं को हटा कर बात की जाए तो गठवाला को 640 गांव का सबसे बड़ा खेड़ा भी कहा गया है, आज गठवाला गौत्र को मलिक के अलावा 12 से ज्यादा नामों से जाना जा सकता है।

दादा वीर जटवान मलिक जी अपने हजारों साथियों के साथ बलिदान हुए और अपने वीरतापूर्ण जीवन के साहस एवं शौर्य से उन्होंने अपने पूर्वजों को गौरवान्वित किया जो सदा ही आने वाली नस्लो के लिए प्रेरणापुंज की तरह काम करता रहेंगा। यह बात शत-प्रतिशत सही है कि जिस कौम का इतिहास लिपिबद्ध नहीं होता, वह मृतप्राय हो जाती है। उसका स्वाभिमान और गौरव नष्ट हो जाता है। आज सर्वखाप के समाजों में गौरव और स्वाभिमान की भावना पैदा करने के लिए अति आवश्यक है कि ऐसे यौधेयों-यौधेयाओं की गौरवगाथाओं को लिपिबद्ध कर प्रचारित किया जाए, जिन्होंने अपनी अणख व् धरती हेतु और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सर्वशः बलिदान कर दिया ताकि आने वाली संतान संरक्षित और गौरव का अनुभव कर सके।

संदर्भग्रन्थ / रेफ्फेरेंस :-
1. The history of India : as told by its own historians. Sir H. M. Elliot Edited by John Dowson, 1867 Volume II/V. Taju-l Maasir of Hasan Nizami
2. Qanungo, Kalika Ranjan (2017). History Of The Jats: A Contribution To The History Of Northern India. Gyan Books. ISBN 978-93-5128-513-7.pp 16 ,17
3. Said, Hakim Mohammad (1990). Road to Pakistan: 712-1858. Hamdard Foundation Pakistan. ISBN 978-969-412-140-6.
4. Jain, Meenakshi (2011-01-01). THE INDIA THEY SAW (VOL-2): Bestseller Book by Meenakshi Jain: THE INDIA THEY SAW (VOL-2). Prabhat Prakashan. p. 240. ISBN 978-81-8430-107-6.
5. Elliot, Sir Henry Miers (1869). The History of India, as Told by Its Own Historians: The Muhammadean Period; the Posthumous Papers of H. M. Elliot. Akbar Badauni. Susil Gupta (India) Private. pp. 71–72.
6. Habibullah, Abul Barkat Muhammud (1961). The Foundation of Muslim Rule in India: A History of the Establishment and Progress of the Turkish Sultanate of Delhi, 1206-1290 A.D. Central Book Depot. p. 62.
7. A Comprehensive History of India: The Delhi Sultanat (A.D. 1206-1526), ed. by Mohammad Habib and Khaliq Ahmad Nizami. People's Publishing House. 1970. p. 171.
8. James tod (1920). Annals and Antiquities of Rajasthan: Or The Central and Western Rajput States of India. H. Milford, Oxford University Press. p. 1164.
9. Rose, Horace Arthur (1999). A Glossary of the Tribes and Castes of the Punjab and North-West Frontier Province. Low Price Publications. p. 359. ISBN 978-81-7536-152-2.
10. Srivastava, Ashirbadi Lal (1953). The Sultanate of Delhi: Including the Arab Invasion of Sindh, 711-1526
11. जाट वीरो का इतिहास – दलीप सिंह अहलावत pp 273
12. A.K. Majumdar (1956). Chaulukyas of Gujarat. Bharatiya Vidya Bhavan. OCLC 4413150. Pp 144
13. R. B. Singh (1964). History of the Chāhamānas. N. Kishore. OCLC 11038728.pp 213
14. Rima Hooja (2006). A History of Rajasthan. ISBN 9788129108906.pp 291
15. S.H. Hodivala (1979). Studies in Indo-Muslim History: A Critical Commentary on Elliot and Dowson's History of India as Told by Its Own Historians. Pp 179
16. 15. Srivastava, Ashok Kumar (1972). 1.The Life and Times of Kutb-ud-din Aibak. Govind Satish Prakashan.A.K. Majumdar 1956, pp. 143–144. 2. Disintegration of North Indian Hindu States, C. 1175-1320 A.D. Purvanchal Prakashan. pp. 87–89.

हरषि पुत्री अमरजीत सरोहा पोती जगबीर सरोहा राठधना बेटी ने सब जूनियर में 25 किलोग्राम ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में गोल्...
16/08/2025

हरषि पुत्री अमरजीत सरोहा
पोती जगबीर सरोहा राठधना

बेटी ने सब जूनियर में 25 किलोग्राम ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर गांव ,जिले और समाज का नाम रोशन किया ।।

बेटी को हार्दिक शुभकामनाएं आप ऐसे ही मेहनत करती रहो और भविष्य में देश के लिए गोल्ड जीतकर देश का नाम रौशन करे !!

किसान नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री सत्यपाल मलिक जीकी हवन एवं श्रद्धांजलि सभानिवास- बड़ी हवेली, हि...
14/08/2025

किसान नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल

स्वर्गीय श्री सत्यपाल मलिक जी
की हवन एवं श्रद्धांजलि सभा

निवास- बड़ी हवेली, हिसावदा (बागपत)
पर आयोजित की जाएगी

हवन सुबह 9:00 बजे श्रद्धांजलि सभा दोपहर 1:00 तक

दिन शुक्रवार 15 अगस्त 2025

संपर्क : 7065175696, 9870693463

निवेदक : समस्त मलिक परिवार
🙏🏻🙏🏻

हरियाणा के बहादुर गढ़ का बेटा "बहादुरगढ़ का बहादुर बेटा बना विश्व विजेता"धाकड़ पहलवान हरदीप छिल्लर ने ग्रीस में आयोजित अ...
31/07/2025

हरियाणा के बहादुर गढ़ का बेटा

"बहादुरगढ़ का बहादुर बेटा बना विश्व विजेता"

धाकड़ पहलवान हरदीप छिल्लर ने ग्रीस में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 110 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वे इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने हैं।

महज 7 वर्ष की उम्र में माता-पिता को खो देने वाले हरदीप ने कभी हार नहीं मानी और आज विश्व विजेता बनकर देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

भाई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

हिसार जिले के गाँव सुल्तानपुर से काजल मलिक पुत्री लीलाराम मलिक सुल्तानपुर का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर बहुत बहुत बधाई...
28/07/2025

हिसार जिले के गाँव सुल्तानपुर से काजल मलिक पुत्री लीलाराम मलिक सुल्तानपुर का लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं । 💐💐💐💐
हम बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
बेटियाँ हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है।

#लेफ्टिडेंट

हरफूल जाट जुलानी आला ,गऊओं का रखवाला ,रांगड़ो को मौत के घाट उतार गायों को बचाने वालाटोहाना हाथा तोड़कर कसाईयो को मौत के घा...
27/07/2025

हरफूल जाट जुलानी आला ,गऊओं का रखवाला ,
रांगड़ो को मौत के घाट उतार गायों को बचाने वाला

टोहाना हाथा तोड़कर कसाईयो को मौत के घाट उतार दिया ,नैन खाप ने हरफूल जाट को सवा शेर की उपाधी दी

छोटी सी उम्र में बाप का साया सिर से उठ गया ,
फ़ौज की नोकरी करके फ़ौज को छोड़ दिया

अंग्रेजो ने आज के दिन 1936 में फाँसी दी

गाय के नाम पर चंदा लेने वाले , गऊशाला के नाम पर
करे कमाई
गाय के नाम पर वोट लेने वाले गौ भगत हरफूल जाट के बलिदान दिवस को भी भूल गए
हरफूल जाट जुलानी जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन 💐💐

केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में छात्र शोषण की पराकाष्ठा!मैस का खाना नहीं खाया, फिर भी थमा दिया 15 से 20 हजार रुपये त...
08/07/2025

केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा में छात्र शोषण की पराकाष्ठा!

मैस का खाना नहीं खाया, फिर भी थमा दिया 15 से 20 हजार रुपये तक का बिल!
अब इसी बिल के आधार पर छात्रों को हॉस्टल से निकाला जा रहा है।

छात्रों ने महीनों तक मैस का बहिष्कार किया, विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने ना सुनवाई की और ना ही ईमानदारी दिखाई। अब जबरन वसूली के बाद हॉस्टल से बेदखली का फरमान?

📢 अब और चुप नहीं बैठेंगे!
कल विश्वविद्यालय के समस्त छात्र मिलकर कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे और आगे की संघर्ष की रणनीति तय करेंगे।

✊ छात्र एकता ज़िंदाबाद
#मैस_शोषण #छात्र_संघर्ष

Address

Sonipat
131021

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अंतर्राष्ट्रीय जाट पंचायत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share