09/07/2026
सोलन जिले के विकास खंड धर्मपुर में 15वें वित्त आयोग से मिली 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि में से करीब 7 करोड़ रुपये पूर्व प्रधानों की नाकामी के चलते खर्च नहीं हो पाए हैं, जिससे विकास कार्य ठप हैं।
केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग द्वारा पंचायतों के कायाकल्प और विकास कार्यों के लिए भेजी गई करोड़ों रुपये की राशि प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की नाकामी की भेंट चढ़ी हुई है, क्योंकि विकास खंड धर्मपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायतें अपने हिस्से का पैसा समय पर खर्च करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हुई हैं।